Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
सरकारी छूट या अन्य बैंकिंग सुविधा का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक (Link Bank Account with Aadhaar) करना होगा। अगर आपने खाता खुलवाते समय बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आप ये काम अब कर सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके मौजूद हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख आगे पढ़ें:
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
इस प्रक्रिया का पालन करके आप अपने बैंक खाते को आधार के साथ आसानी से लिंक कर सकते हैं:
ये भी पढ़ें- एसबीआई नेट बैंकिंग- रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, फंड ट्रांसफर
बैंकों ने ग्राहकों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर आधार लिंक की सुविधा प्रदान की है। नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप आधार सीडिंग कर सकते हैं:
आप अपने बैंक की शाखा में या नज़दीकी ATM पर जाकर ऑफ़लाइन तरीक़े से बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
खाताधारक को अपने बैंक खाते को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए, खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। आप अपने क्षेत्र के नजदीकी बैंक ब्रांच आधार को बैंक अकाउंट से आसानी से लिंक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:
खाताधारक अपने बैंक के ATM में जाकर भी अपने आधार को बैंक खाते से जोड़ (Link Bank Account to Aadhaar) सकते हैं। आधार को अपने बैंक खाते से जोड़ने के लिए उन्हें इन सरल तरीके का पालन करना होगा:
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
खाताधारक एक SMS के माध्यम से भी अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। हालांकि, सभी बैंक यह सुविधा प्रदान नहीं करते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों के लिए नंबर के साथ-साथ SMS का फ़ॉरमेट भी अलग होता है। यहाँ एक उदाहरण के माध्यम से बताया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आधार से कैसे जोड़ा जा सकता है:
कई बैंक, फोन के माध्यम से बैंक खाते को आधार से जोड़ने की सुविधा प्रदान करते हैं। अलग-अलग बैंकों के अलग -अलग नंबर होते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से बैंक-आधार लिंक कर सकते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
नीचे बताए किसी भी तरीके के जरिए आप जान सकते हैं कि आपका आधार-बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं:
आधार- बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस/ आधार-बैंक लिंक स्टेटस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या पर्सनल लोन अकाउंट या क्रेडिट कार्ड को आधार से जोड़ना आवश्यक है?
उत्तर. नहीं, पर्सनल लोन अकाउंट या क्रेडिट कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य नहीं है।
प्रश्न. क्या बैंक खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, बैंक खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य नहीं है। आप डॉक्यूमेंट प्रूफ के तौर पर बैंक में आधार कार्ड जमा करवा सकते हैं लेकिन ऐसा करना अनिवार्य नहीं है।
प्रश्न. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे पता करें?
उत्तर: आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper) पर जाकर बैंक खाते के साथ आधार लिंक की जांच कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपने आधार को कई बैंक खातों से लिंक कर सकता हूँ?
उत्तर: हां, आप अपने आधार से कई बैंक खाते लिंक कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को बैंक खातों से लिंक कर सकता हूँ?
उत्तर: हां, आप अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों को बैंक अकाउंट से लिंक करवा सकते हैं। हालांकि पैन कार्ड को बैंक से लिंक करवाना अनिवार्य है जबकि आधार कार्ड लिंक करवाना ऑप्शनल है।
प्रश्न. ऑनलाइन आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने में कितना समय लगता है?
उत्तर: आधार को बैंक अकाउंट से लिंक होने में 24 घंटे से 72 घंटा लग सकता है।
प्रश्न. बैंक से आधार लिंक कैसे करें?
उत्तर: बैंक अकाउंट से आधार लिंक करने के कई तरीके हैं, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:
प्रश्न. अगर आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक न हो तो क्या होगा?
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर के अनुसार, आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य नही हैं, इसलिए अगर आप आधार को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करते हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर आप बैंक संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाना होगा।
प्रश्न. बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है?
उत्तर: आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए आपको केवल अपने आधार नंबर या आधार कार्ड की ज़रूरत होती है।
प्रश्न. अगर मेरे आधार कार्ड डिटेल्स बदल गए हैं तो मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर आपका आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है और आपने UIDAI डेटाबेस में कुछ बदलाव किया है तो आपको यही बदला हुआ डेटा आपको बैंक अकाउंट में अपडेट करवाना होगा।
प्रश्न. आधार को बैंक अकाउंट से कौन लिंक करवा सकता है?
उत्तर: कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार कार्ड और सेविंग अकाउंट है, वह आधार को बैंक अकाउंट से लिंक (Aadhaar Link to Bank Account) करवा सकते हैं।