Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
यस बैंक क्रेडिट कार्ड धारक को बिलिंग पीरियड के अंत में क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट मिलती है। इस स्टेटमेंट में हर महीने की पूरी जानकारी होती हैं। इस स्टेटमेंट मे कार्ड के उपयोग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि कुल बिल राशि, न्यूनतम बिल जमा करने की राशि और ट्राजेंक्शन से संबंधित जानकारी होती है। यस बैंक क्रेडिट कार्डधारक ईमेल आईडी या पोस्ट के द्वारा क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जान सकते हैं।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
यस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसमें बिलिंग पीरियड के दौरान आपके द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है। इसके अलावा इस स्टेटमेंट में कई जानकारी होती है, जैसे पिछला बिलिंग पीरियड, बकाया राशि, मिनिमम अमाउंट ड्यू और रिवार्ड पॉइंट आदि। आपको ये स्टेटमेंट बिलिंग पीरियड अंत में मिलेगी, ज़्यादातर मामलों में ये स्टेटमेंट मासिक तौर पर दी जाती है।
यस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में कई शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, ये प्रत्येक शब्द ये बताते हैं कि बिलिंग पीरियड के दौरान आपने अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया है। नीचे क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख शब्दों के बारे में बताया गया है:-
मिनिमम अमाउंट ड्यू, बकाया राशि का 5% होता है। अगर आपने अपनी किसी भी खरीदारी को EMI में बदल दिया है, तो राशि आपकी मिनिमम अमाउंट ड्यू में जोड़ दी जाती है।
उदाहरण के तौर पर: मान लीजिए आपने 15 अगस्त को 10,000 रु. की खरीदारी की और आपका ड्यू डेट 26 सितंबर है, तो आपकी न्यूनतम देय राशि 500 रु. (10,000 रुपये का 5%) होगी।
यस बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल के ज़रिए आप अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप निश्चित तिथि के लिए अपना स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट चेक करने के तरीकों के बारे में–
स्टेप 1: यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग–इन करें
स्टेप 2: ‘Credit Card’ के विकल्प में जाकर ‘Statement’ पर क्लिक करें और उस कार्ड नंबर को चुनें जिसका स्टेटमेंट आप देखना चाहते हैं।
स्टेप 3: महीना चुनें और ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्टेटमेंट दिखाया जाएगा
अगर आप ऑनलाइन अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट चेक नहीं करना चाहते, तो आप यस बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर भी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक सेवा अधिकारी वेरिफिकेशन के लिए आपसे कुछ प्रश्न पुछेगा, जिसके बाद आपको अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट मिल जाएगा। इसके अलावा आप निकटतम ब्रांच जाकर भी अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।
अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में कोई भी गलती नज़र आती है, तो आपको जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी बैंक को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए:-
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. यस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की PDF फाइल कैसे खोलें?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की PDF फाइल को खोलने के लिए बैंक द्वारा पासवर्ड का एक फॉर्मेंट सेट किया गया है। ये पासवर्ड आपकी कस्टमर आईडी और जन्म तिथि को मिलाकर तय किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी कस्टमर आईडी 1234567 है और आपकी जन्म तिथि 1 फरवरी, 1990 है तो आप पासवर्ड 123456701021990 होगा।
प्रश्न. नेट बैंकिग पोर्टल पर लॉग इन किए बिना अपना यस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे देखें?
उत्तर: नहीं, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए आपको नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। अपनी कस्टमर आईडी और पासवर्ड के ज़रिए लॉग–इन करने के बाद ‘Credit Card’ सेक्शन पर जाएं और अपना स्टेटमेंट देखें। अगर आप लॉग इन करना नहीं चाहते तो आप कस्टमर केयर को कॉल कर भी अपना स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या स्टेटमेंट डाउनलोड करने पर बैंक कोई शुल्क लेता है?
उत्तर: नहीं, नेट बैंकिंग के ज़रिए स्टेटमेंट डाउनलोड करने पर कोई शुल्क नहीं लगता। हालांकि, स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी लेने पर शुल्क लिया जाता है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct