Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड (SBI Prime Credit Card ) यूटिलिटी बिल के भुगतान, शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग जैसे खर्चों पर बेनिफिट प्रदान करता है। यह कार्ड डायनिंग, ग्रॉसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर खरीददारी पर अच्छे-खासे रिवॉर्ड पॉइंट ऑफर करता है। साथ ही साल में माइलस्टोन पूरा करने पर कार्डहोल्डर 11,000 रु. का गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ये कार्ड घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कॉम्पलिमेंट्री लाउंज विज़िट भी प्रदान करता है, जो इसके ट्रैवल लाभ को और फायदेमंद बनाता है। आइए इस लेख में जानते हैं एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड के बेनिफिट्स (SBI Prime Credit Card Benefits) कौन-कौन से हैं:
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
एसबीआई (SBI) प्राइम क्रेडिट कार्ड |
|
|
|
|
| कार्ड का प्रकार | मिड लेवल |
| इसके लिए उपयुक्त | ट्रैवल, शॉपिंग, रिवॉर्ड्स |
| जॉइनिंग फीस | ₹2,999 |
| वार्षिक फीस | ₹2,999 (साल में ₹3 लाख खर्च करने पर माफ) |
| वेलकम बेनिफिट | ₹3,000 का ई-गिफ्ट वाउचर |
| मुख्य विशेषता | डायनिंग, ग्रॉसरी, मूवी और डिपार्टमेंटल स्टोर में प्रति ₹100 खर्च करने पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★(4/5) |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप विभिन्न कैटेगरी जैसे- खानपान, शॉपिंग, ट्रैवल, गोल्फ, फ्यूल आदि से कई सारे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड की मुख्य विशेषताओं (SBI Prime Credit Card Features) के बारे में बताया गया है:-
नीचे दिए गए ब्रांड में से किसी भी ब्रांड से 3,000 रुपये का ई-गिफ्ट वाउचर प्राप्त करें:
आप हर ट्रांजैक्शन पर 20 रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं, जो कि एक कैटेगरी से दूसरे में अलग–अलग होते हैं। आप अपने बकाया कार्ड बिलों का भुगतान भी इन पॉइंट्स के ज़रिए कर सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई हैं:-
हर साल जन्मदिन पर किए गए खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट (जन्मदिन के दिन या अगले दिन) हर साल 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट तक सीमित
4 रिवॉर्ड पॉइंट = 1 रु. | 1 रिवॉर्ड पॉइंट = 0.25 रु.
इस कार्ड के ज़रिए तय सीमा तक खर्च करने पर आपको कॉम्प्लिमेंट्री वाउचर और रिन्यूअल फीस पर छूट दिया जाएगा। इसके अलावा दिए जाने वाले फायदों के बारे में नीचे बताया गया है:-
कॉम्प्लिमेंट्री ट्राइडेंट प्रीविलेज रेड टीयर मेंबरशिप
क्लब विस्तारा मेंबरशिप
कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस
ऊपर दिए गए लाभों के अलावा इस क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज पर छूट और Visa कार्ड होल्डर को एक्सक्लूसिव प्रीविलेज भी प्रदान किए जाते हैं। नीचे SBI कार्ड प्राइम के कुछ अन्य फायदों (SBI Prime Credit Card Benefits) के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर पाएं बंपर कैशबैक ऑफर
नीचे SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड पर ली जाने वाले फीस और चार्ज़ेस (SBI Prime Credit Card Fee & Charges) के बारे में बताया गया है:-
| फीस और चार्जे़स | विवरण |
| जॉइनिंग फीस | ₹2,999 |
| वार्षिक/ऱिन्यूअल फीस | ₹2,999 (साल में ₹3 लाख खर्च करने पर माफ) |
| ब्याज दरें | 3.5% प्रति माह (42% प्रति वर्ष) |
| लेट पेमेंट फीस** | स्टेटमेंट बैलेंस के लिए
|
*फीस और चार्ज़ेस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
** तय तारीख तक लगातार 2 बार मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट न करने पर 100 रु. का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। ये शुल्क तब तक लिया जाएगा जब तक आप मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट नहीं करते।
बैंक उन लोगों को क्रेडिट कार्ड देना पसंद करता है जिनका सिबिल स्कोर अच्छा (मुख्यत: 750 से ऊपर) होता है। इसके अलावा, SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| आयु | 18 से 60 वर्ष |
| पेशा | नौकरीपेशा और गैर–नौकरीपेशा |
| आवश्यक दस्तावेज़ | दस्तावेजों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| इन शहरों में मिलेगा क्रेडिट कार्ड | योग्य शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
ये भी पढ़ें: वर्ष 2024 के लिए भारत में बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड
SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बहुत सारी कैटेगरी के तहत प्रीमियम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन उच्च वार्षिक फीस का भुगतान नहीं करना चाहते। इस क्रेडिट कार्ड पर 2,999 रु. की वार्षिक फीस पर कई सारे आकर्षक लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, ई–गिफ्ट वाउचर, माइलस्टोन बेनिफिट और चुनिंदा कैटेगरी में 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं।
यह कार्ड ₹2,999 की जॉइनिंग फीस के साथ आता है जिसके साथ आपको 3,000 रु. का वेलकम बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, प्रीमियम सुविधाए जैसे कार रेंटल, होटल स्टे, एयरपोर्ट ट्रांसफर सर्विस आदि का लाभ लेना चाहते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं जो किसी खास कैटेगरी पर लाभ प्रदान करता है, तो आप अन्य क्रेडिट कार्ड को चुन सकते हैं।
|
क्रेडिट कार्ड |
वार्षिक फीस | प्रमुख विशेषता |
| इंडसइंड बैंक लीजेंड क्रेडिट कार्ड | शून्य | विकेंड में खर्च किए गए प्रति ₹100 में 2 रिवॉर्ड पॉइंट |
| ICICI बैंक सैफिरो क्रेडिट कार्ड | ₹3,500 | खर्च किए गए प्रति ₹100 में 4 पेबैकपॉइंट |
| HDFC डाइनर्स क्लब प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड | ₹ 2,500 | SmartBuy के ज़रिए किए गए खर्च पर 10 गुना तक के रिवॉर्ड पॉइंट |
| HDFC रेगलिया क्रेडिट कार्ड | ₹2,500 | रिटेल पर खर्च किए गए प्रति ₹150 पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट |
| एक्सिस बैंक सिलेक्ट क्रेडिट कार्ड | ₹3,000 |
खर्च किए गए प्रति ₹200 पर 10 EDGE पॉइंट |
मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या मैं SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप SBI की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं और किसी एक्जीक्यूटिव को संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और एक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, वर्तमान में पैसाबाजार भी इस क्रेडिट कार्ड की सोर्सिंग कर रहा है, ऐसे में आवेदन करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
प्रश्न. SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट कैसे करें?
उत्तर: SBI क्रेडिट कार्ड अकाउंट में लॉगिन कर ‘Request’ टैब पर जाएं फिर ‘Card Activation’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपने कार्ड को चुनें और एक्टिवेशन के बटन पर क्लिक करें। इसके अलावा आप मोबाइल ऐप के ज़रिए भी SBI क्रेडिट कार्ड को अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
प्रश्न. एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस कितनी है?
उत्तर: एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस (SBI Prime Credit Card Annual Fee)- 2,999 रु. है। हालांकि साल में 3 लाख रु. खर्च करने पर ये फीस माफ हो जाती है।
प्रश्न. क्या मैं अपने SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड पर ऐड–ऑन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप अपने SBI कार्ड प्राइम पर अधिकतम 2 ऐड–ऑन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एड–ऑन क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक कोई शुल्क नहीं लेता है। इसके अलावा आपको सभी कार्डों के लिए हर महीने SBI क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्राप्त होगा।
प्रश्न. SBI क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का नंबर क्या है?
उत्तर: SBI क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स टोल–फ्री नंबर 1800-11-2211 या 1800-425-3800 पर कॉल करके कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। आप अन्य SBI क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर – (STD कोड) 39020202 पर भी कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस नंबर पर सामान्य कॉल दरें लागू हो सकती हैं।
प्रश्न. क्या मैं SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड के ज़रिए प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज में छूट प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, आप 500 रु. से 4,000 रु. के बीच किए गए ट्रांजैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।आप एक महीने में अधिकतम ₹250 की छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह भारत में सभी पेट्रोल पंपों पर आपके द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होता है।
प्रश्न. SBI प्राइम क्रेडिट कार्ड में बिल पेमेंट कैसे करें?
उत्तर: आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। अपने क्रेडिट कार्ड बिल का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आप NEFT, इलेक्ट्रॉनिक बिल पेमेंट, नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH), वीज़ा क्रेडिट कार्ड पे, डेबिट कार्ड, आदि जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कैश, चेक डिमांड ड्राफ्ट और SBI एटीएम द्वारा ऑफ़लाइन भी कर सकते हैं।