Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
छुट्टी मनाने, शादी, घर के रेनोवेशन, मेडिकल बिलों का भुगतान जैसी विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एसबीआई पर्सनल लोन लिया जा सकता है। इसके तहत 20 लाख रु. तक की लोन राशि प्रदान की जाती है। अगर आपने SBI पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया है तो आप ये जान सकते हैं कि आपकी एप्लीकेशन कहाँ तक पहुंची। इसके लिए आपको अपना एप्लीकेशन स्टेटस देखना होगा। एसबीआई पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेटस (SBI Pesonal Loan Application Status) कैसे देखें, जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
डिस्क्लेमर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन के लिए पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, पर्सनल लोन लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार स्टेट बैंक पर्सनल लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएँ प्रदान करता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की अधिक जानकारी पाने के लिए सीधे बैंक को संपर्क करें।
आप एसबीआई पर्सनल लोन की स्टेटस को ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
ये भी पढ़ें: सभी बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरें यहां देखें
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
आप निम्नलिखित तरीकों से SBI पर्सनल लोन एप्लीकेशन के स्टेटस को ऑफ़लाइन चेक (Check SBI Personal Loan Application Status Offline) कर सकते हैं:
टोल फ्री नंबर – 1800 11 2211 और 1800 425 3800 या
चार्जेबल नंबर: 080-26599990
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: बिना क्रेडिट स्कोर के भी होम क्रेडिट से लें पर्सनल लोन
एसबीआई पर्सनल लोन के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप एसबीआई के साथ एक अकाउंट खोल सकती हैं। अकाउंट होने का फायदा यह है कि आप अपने पर्सनल लोन से संबंधित सभी जानकारी को चेक कर सकती हैं, भले ही आपका बैंक में करेंट/ सेविंग्स अकाउंट न हो। नीचे दी गई जानकारी के ज़रिए आप अपने SBI पर्सनल लोन अकाउंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं:
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट
एसबीआई पर्सनल लोन के ऑनलाइन स्टेटस को चेक करने के लिए पर्सनल लोन एप्लीकेशन सबमिट करने के समय उपयोग किए गए एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर और मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती है। इसके बाद लोन एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर जनरेट होता है जो एप्लीकेशन सबमिट करने के समय आवेदक को प्रदान किया जाता है।
1. एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग पर जाएं और लॉग- इन करने के लिए अपने इंटरनेट बैंकिंग संबंधी जानकारी का उपयोग करें।
2. लॉग इन करने के बाद, आप अपने एसबीआई पर्सनल लोन स्टेटस को चेक करने के लिए “e-statement” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पेंशनधारक पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
घूमने का है शौक लेकिन अभी पैसे की है कमी!आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें
प्रश्न. क्या मैं SBI पर्सनल लोन के स्टेटस को ऑफ़लाइन चेक कर सकती हूं?
उत्तर: हां, आप एसबीआई पर्सनल लोन के स्टेटस को ऑफ़लाइन ट्रैक करने के लिए कॉल/ईमेल के माध्यम से बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकती हैं या नजदीकी ब्रांच ऑफिस में भी जा सकती हैं।
प्रश्न. क्या एसबीआई पर्सनल लोन के स्टेटस चेक करने के लिए कोई मोबाइल ऐप है?
उत्तर: हां, आप अपने एसबीआई पर्सनल लोन के स्टेटस को चेक करने के लिए एसबीआई योनो ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न. एसबीआई पर्सनल लोन स्टेटस चेक करने के लिए क्या जानकारी चाहिए होती है?
उत्तर: एसबीआई पर्सनल लोन स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित जानकारी ज़रूरी है:
प्रश्न. मैं एसबीआई पर्सनल लोन स्टेटमेंट कैसे चेक कर सकता हूँ?
उत्तर: एसबीआई पर्सनल लोन स्टेटमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्राप्त किया जा सकता है। आपको अपना पर्सनल लोन स्टेटमेंट ऑनलाइन देखने/डाउनलोड करने के लिए एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल/ लोन अकाउंट में लॉग- इन करना होगा। यदि आप अपना लोन स्टेटमेंट ऑफ़लाइन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप एसबीआई कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं और स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप नज़दीकी स्टेट बैंक शाखा में जाकर भी लोन स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
प्रश्न. यदि मैं कॉल के माध्यम से अपने लोन आवेदन के स्टेटस को ट्रैक करना चाहती हूं तो बैंक का कस्टमर केयर नंबर क्या है?
उत्तर: एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर हैं:
कृपया ध्यान दें: एसबीआई पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल पार्टनर बैंकों/एनबीएफसी की ओर से ही दिए जायेंगे।