Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कोटक महिंद्रा बैंक एक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में है। यह अपने खाताधारकों को वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं जैसे- पर्सनल फाइनेंस,निवेश बैंकिंग, सामान्य बीमा,धन मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड और कई अन्य प्रदान करता है। दुनिया भर में 689 जगहों में 1369 शाखाओं के साथ कोटक महिंद्रा बैंक सबसे तेज़ी से बढ़ते बैंकों में से एक है,जहां अकाउंट होल्डर द्वारा कई तरह की सेवाओं का लाभ उठाया जाता है।
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
खाताधारक जिन्होंने अपने पैन को अकाउंट से लिंक नहीं किया है, उन्हें अपने अकाउंट से लिंक करना चाहिए। सरकार ने वित्तीय ट्रांजेक्शन पर नज़र रखने और विभिन्न सरकारी सब्सिडी देने के लिए पैन को बैंक अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। खाता धारकों को पैन से अकाउंट लिंक करना आवश्यक है। अगर कोई खाताधारक पैन कार्ड जमा नहीं करता है,तो उन्हें पैन कार्ड न होने के कारण फॉर्म 60/61 जमा करना होगा। यदि कोई कोटक महिंद्रा बैंक खाताधारक अपने पैन को अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं, तो उन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का पालन करना चाहिए। सभी आय प्राप्त करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के लिए पैन प्राप्त करना और बैंक अकाउंट से जोड़ना आवश्यक है।पैन कार्ड भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी खाताधारक जो कोटक महिंद्रा बैंक में अपना अकाउंट खोलना चाहता है,उसे वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए पहचान प्रमाण या आयु प्रमाण के लिए पैन की आवश्यकता होती है। कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पैन को अकाउंट से ऑनलाइन लिंक करने के लिए कोई प्रावधान नहीं हैं, खाताधारक बैंक की वेबसाइट पर जाकर पैन कार्ड अपडेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक जानकारी भर सकते हैं और नज़दीकी शाखा जाकर बैंक अधिकारियों के पास जमा कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
खाताधारक कोटक महिंद्रा बैंक के साथ पैन को जोड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑफलाइन तरीके का पालन कर सकते हैं: आपके पैन लिंकिंग में लगभग 4-5 दिन लगेंगे और जब संबंधित अधिकारियों द्वारा वेरिफाइड किया जाएगा, तो खाताधारकों को 4-5 दिनों के बाद एक कंफर्मेशन मैसेज/ मेल मिलेगा। कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट के साथ पैन को जोड़ना अनिवार्य है और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो खाताधारक को बैन में जमा पैसों पर मिले ब्याज़ पर टैक्स का भुगतान करना के परिणामों का सामना कर सकता है। अब कोटक महिंद्रा बैंक पैन जमा किए बिना नया बैंक अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं देता है।सरकारी सब्सिडी और अन्य लाभों का लाभ उठाने के लिए खाताधारकों को जल्द से जल्द पैन को अकाउंट से लिंक करना चाहिए।
कोटक बैंक अकाउंट को पैन से ऑनलाइन लिंक करें
पैन को कोटक बैंक अकाउंट से लिंक करने के ऑफलाइन तरीके