Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक का कैशबैक ब्लू क्रेडिट कार्ड बिज़नस के लिए सबसे उपयोगी कार्ड साबित हो रहा है। जैसा कि नाम से पता चल सकता है ये कार्ड ज़्यादा से ज़्यादा कैशबैक देने के लिए जाना जाता है। इस कार्ड की मदद से कॉर्पोरेट/ कम्पनियाँ फण्ड ना होने की स्तिथि में भी आसानी से ट्रांजेक्शन कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे सकते हैं।
| इस पेज पर |
इस क्रेडिट कार्ड की विशेषताएँ और लाभ निम्नलिखित हैं:
कैशबैक: कार्ड कई तरह के ट्रांजैक्शन पर आपको कैशबैक प्रदान करता है। कैशबैक खर्च के एग्यी राशि पर निर्भर करता है। यदि आप एक महीने में 75000 रुपये से अधिक खर्च करते हैं, तो कैशबैक इस तरह मिलेगा:
यदि खर्च 25,000 रु. से रु 75,000 रु. के बीच है तो:
कार्ड बिल भुगतान पर लाभ: क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान करने पर 0.20% कैशबैक मिलता है। ये कैशबैक बिल भुगतान के 1 हफ्ते के अंदर मिलता है।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
फ्यूल: अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पर फ्यूल खरीदने के लिए करते हैं तो 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़ होगा। एक महीने में अधिकतम 500 रु. का सरचार्ज माफ़ होगा।
कंसियार्ज सर्विस: कार्डधारक को निम्नलिखित सेवाओं के लिए कंसियार्ज सर्विस मिलती है:
कलिनरी ट्रीट प्रोग्राम: इस प्रोग्राम के तहत, कार्डधारक को चुनिंदा रेस्टोरेंट में 15% का डिस्काउंट मिलेगा।
बीमा: हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर कार्डधारक के लिए 75 लाख रु. का बीमा होगा।
| फीस/शुल्क | राशि |
| सदस्यता फीस | ₹ 5,00 + जीएसटी |
| वार्षिक फीस | ₹ 500 + जीएसटी |
| ब्याज़ दर | 3.25 % मासिक या 39% वार्षिक |
| अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर फीस | 3.50% |
| कैश एडवांस फीस | राशि का 2.5% या कम से कम ₹ 300 |
| ओवर लिमिट फीस | राशि का 2.50% या कम से कम of ₹ 500 |
| रिवार्ड रिडीम पर फीस | ₹ 25 |
| देरी से बिल भुगतान पर | ₹ 100 से कम = शून्य ₹ 100 से ₹ 500 तक = ₹ 100 ₹ 500 से ₹ 10,000 तक = ₹ 500 ₹ 10,000 से ₹ 20,000 तक = ₹ 600 ₹ 20,000 से अधिक = ₹ 700 |
इस क्रेडिट कार्ड वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं जो अपना व्यवसाय/ बिज़नस करते हैं। आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक की आय को लेकर क्या शर्तें हैं ये बैंक ही आवेदन के समय बताता है।
आवश्यक दस्तावेज:
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदक को अपने पहचान पत्र और आते के प्रमाण पत्र और व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र देने होते हैं। व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र में बिज़नस लाइसेंस, बिज़नस पैन आदि प्रमाण पत्र स्वीकार किये जाएंगें। आय प्रमाण पत्र के तौर पर व्यवसाय के लाभ और नुकसान की जानकारी, बैलेंसशीट, बिज़नस ITR आदि।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन निम्नलिखित तरीकों से कर सकते हैं:
प्रश्न. कैशबैक क्या है?
उत्तर: कैशबैक वः राशि है जो आपको किसी खर्च के बदले मिलती है। अगर आप क्रेडिट कार्ड द्वारा खर्च करते हैं तो खर्च की गई राशि का कुछ हिस्सा आपको वापस मिलता है।
प्रश्न. कैशबैक कब और कैसे प्राप्त हो सकता है?
उत्तर: किसी भी ग्राहक को कैशबैक तब मिलता है जब वह अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किसी भी ट्रांजेक्शन के लिए करता है और आपको मिला हुआ कैशबैक आपके अकाउंट में 30 से 45 दिनों में आ जाता है।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड के खो जाने पर क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर आप का क्रेडिट कार्ड गलती से आपसे खो गया है तो आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से इस नंबर 5676766 पर ये SMS (SMS CCBLK <कार्ड के अंतिम 4 डिजिट> ) करना चाहिए।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct