Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
नोट: एचडीएफसी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल हमारे पार्टनर बैंक/ एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड एचडीएफसी (HDFC) बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाले प्रीमियम कार्डों में से एक है, जो अपने ग्राहकों को विशेष सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करता है। यह कार्ड मुख्यतः खरीदारी, यात्रा और मनोरंजन के लिए रिवॉर्ड और अन्य फायदे देता है। ग्राहक जमा किये गए रिवॉर्ड पॉइंट का उपयोग गिफ्ट या किसी अन्य वस्तु की खरीदारी के लिए भी कर सकते हैं। एयरपोर्ट लाउन्ज एक्सेस और रेस्टोरेंट्स में भोजन पर विशेष छूट इस क्रेडिट कार्ड के मुख्य ऑफर में से एक हैं।
| इस पेज पर |
एयरपोर्ट लाउंज: HDFC बैंक रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्डधारक को विश्व के 850 से अधिक एयरपोर्ट लाउन्ज में सुविधाओं का लाभ देता है। कार्डधारक प्रायोरिटी पास पाने के पात्र होंगे, जिनका उपयोग वे इन एयरपोर्ट लाउन्ज में प्रवेश के लिए कर सकते हैं । प्रायोरिटी पास मेम्बरशिप के लिए आपको शुरूआती 60 दिनों के भीतर 4 ट्रांज़ैक्शन्स करने होंगें।
भोजन पर विशेष छूट
कार्ड धारक 300 से अधिक रेस्टोरेंट्स पर भोजन के विशेष लाभ उठा सकते हैं । इन रेस्टोरेंट्स की सूचि में लीला, मैरिएट, गेटवे, ताज और हयात जैसे होटल शामिल हैं। HDFC बैंक रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड द्वारा किये गए प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त मुफ्त ऑफर भी दिए जाते हैं ।
ईंधन पर लाभ: कार्ड का द्वारा इंधन खरीदने पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक को कम से कम 400 रुपये का ईंधन खरीदना होगा एवं प्रत्येक बिलिंग साईकल पर अधिकतम 500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
रिवॉर्ड पॉइंट: कार्ड द्वारा किये गए ट्रांजेक्शन्स पर ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त होते हैं जिन्हे जमा कर वो HDFC बैंक की सूची में शामिल वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट का उपयोग हवाई यात्रा के टिकट (घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय) की खरीदी के लिए कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस कार्ड का इस्तेमाल होटल बुकिंग, फिल्म टिकट, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज के लिए भी किया जा सकता है। नीचे रिवॉर्ड पॉइंट जमा करने का तरीका बताया गया है-
मुफ्त में इंश्योरेंस
यह कार्ड उपयोगकर्ता को इंश्योरेंस भी प्रदान करता। कार्डधारक के परिवार को 50 लाख का बीमा हवाई दुर्घटनाओं की स्थिति में प्राप्त होगा। कार्डधारक के विदेश में होने पर भी उसे 10 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस प्राप्त होगा। इंश्योरेंस ऑफर्स का लाभ लेने के लिए ग्राहक को अपने ज़रूरी दस्तावेज़ नॉएडा स्थित HDFC बैंक इंश्योरेंस कंपनी में जमा करने होंगे।
भुगतान के आसान विकल्प
भुगतान के लिए ग्राहकों को 50 दिनों की ब्याज मुक्त अवधि दी जाती है।
बचत के अन्य लाभ: यदि सही तरीके से उपयोग किया जाये तो ग्राहक कार्ड के द्वारा 50000 तक की बचत कर सकते हैं। विदेशी मुद्रा के खर्च पर कार्डधारक को मात्र 2% की मार्क-अप फीस का भुगतान करना होता है।
₹ 100 रुपये से कम पर = शून्य
₹ 100 से ₹ 500 के बीच = ₹ 100
₹ 501 से ₹ 5,000 के बीच = ₹ 500
₹ 5,000 से ₹ 10,000 के बीच = ₹ 600
₹ 10,000 से ₹ 25,000 से बीच = ₹ 800
₹25,000 से अधिक पर = ₹ 950
| फीस/शुल्क | राशि |
| वार्षिक शुल्क | ₹ 1000 |
| कैश एडवांस शुल्क | निकाली गयी राशि का 2.5 % या 500 रुपये में से जो भी अधिक हो |
| ऐड – ऑन कार्ड शुल्क | नहीं |
| ओवरलिमिट चार्जेस | ओवरलिमिट राशि का 2.5%, न्यूनतम 500 की स्थिति में |
| रेल टिकिट खरीदी शुल्क | ट्रांजेक्शन अमाउंट का 1.8 % + GST |
|
कार्ड चोरी हो जाने, खोने या टूट जाने पर नया कार्ड पाएं |
₹ 100 |
| पेमेंट रिटर्न शुल्क | पेमेंट राशि का 2%, न्यूनतम 450 रुपये की स्थिति में |
| कैश प्रोसेसिंग फीस | 100 (सभी कार्ड पेमेंट HDFC बैंक शाखा या ATM पर जमा करने पर) |
|
बैलेंस ट्रांसफर प्रोसेसिंग शुल्क |
बैलेंस ट्रांसफर का 1% या 250 रुपये, जो भी अधिक हो |
|
बिल भुगतान देरी से करने पर शुल्क |
क्रेडिट कार्ड की योग्यता के लिए आवेदक का निम्नलिखित मापदंड पूरा करना ज़रूरी है –
इसके अतिरिक्त आवेदक को पहचान, पता और आय के वैध प्रमाणपत्र जमा करने होंगे
आधार कार्ड, ड्राइविंग लइसेंस, पासपोर्ट, 3 महीनो से कम का यूटिलिटी बिल, राशन कार्ड, संपत्ति पंजीकरण का दस्तावेज़, पर्सन ऑफ़ इंडियन ओरिजिन कार्ड, नरेगा द्वारा दिया गया जॉब कार्ड, बैंक खाते का स्टेटमेंट
| पहचान का प्रमाण | पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ओवरसीज सिटीजन ऑफ़ इंडिया कार्ड, पर्सन ऑफ़ इंडियन ओरिजिन कार्ड, नरेगा द्वारा दिया गया जॉब कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा दिया गया पत्र |
| पते का प्रमाण | |
| आय का प्रमाण | लेटेस्ट या 2 सैलरी स्लिप (पिछले 3 महीने से पहले की), लेटेस्ट फॉर्म 16 और पिछले 3 माह का बैंक स्टेटमेंट |
एचडीएफसी (HDFC) रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
बैंक आपको ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में बताएगा जिन्हें विधिवत भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
एचडीएफसी को छोड़कर अन्य क्रेडिट कार्ड के लिए आप पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
प्रश्न. HDFC बैंक रेगालिया क्रेडिट कार्ड रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड क्यों चुने?
उत्तर. यह कार्ड आपको अनेक लाभ देता है जिनमे एयरपोर्ट लाउन्ज सुविधाएँ, 5 स्टार होटल के रेस्टोरेंट में भोजन के विकल्प और कार्ड ट्रांजेक्शन्स पर रिवॉर्ड पॉइंट और उनके द्वारा विभिन्न वस्तुओं की खरीदी साथ ही यह कार्ड आपको मेडिकल इमरजेंसी के लिए इंश्योरेंस भी देता है।
प्रश्न. केडिट कार्ड के आवेदन का स्टेटस कैसे पता करें?
उत्तर. आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी निकल सकते हैं, जहाँ आपको आपका 16 अंकों का एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर और जन्मदिनांक या मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर जानकारी मिल जाएगी।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड पर पता कैसे बदला जाये?
उत्तर. आप बैंक में एक ईमेल भेजकर अपने HDFC बैंक रेगालिया क्रेडिट कार्ड रेगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड पर पता बदलने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आप बैंक के ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करके भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. स्टेटमेंट के पते पर आने की प्रक्रिया को कैसे बंद कर सकते हैं?
उत्तर. आपको HDFC बैंक रेगालिया क्रेडिट कार्ड बैंक की वेबसाइट से ‘फिजिकल स्टेटमेंट सप्रेशन मिड फॉर्म’ डाउनलोड करना होगा। इसके बाद साइन इन कर उस फॉर्म को निम्न पते पर भेजना होगा –
HDFC बैंक कार्ड्स डिवीजन,
पी.ओ. बॉक्स नं: 8654,
तिरुवनमियूर, चेन्नई- 600049
प्रश्न. कार्ड के गुम या चोरी हो जाने पर क्या करें ?
उत्तर. आप बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर कॉल करके अपने कार्ड के गुम या चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज़ कर सकते हैं। आप इसकी शिकायत अपने नेट बैंकिंग अकाउंट से भी कर सकते हैं। और यदि किसी तरह शिकायत करने के कुछ दिनों में ही कार्ड वापस मिल जाये तो उसे चार समान टुकड़ों में तोड़ दिया जाना चाहिए। ऐसा उसे लगी हुई चिप को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | रिवॉर्ड पॉइंट | बचत |
| HDFC रेगालिया फर्स्ट | ₹ 1,000 | प्रति 150 रु. के ट्रांजेक्शन पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट | ₹ 11,316 *
₹ 19,644 ** |
| सिटी बैंक प्रीमियर माइल्स | ₹ 3000 | कार्ड जारी होने के 60 दिनों में 1,000 रु. खर्च करने पर 10,000 एयर माइल्स. | ₹ 11,616 *
₹ 21,732 ** |
| SBI कार्ड प्राइम | ₹ 2999. | कार्ड द्वारा यूटिलिटी बिल के लिए प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 20 रिवॉर्ड पॉइंट और रेस्टोरेंट, ग्रोसरी खरीदारी के लिए प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट. | ₹ 10,337 *
₹ 16,661 ** |
| अमेरिकन एक्सप्रेस प्लैटिनम ट्रेवल | ₹ 5000 | वेलकम गिफ्ट के रूप में 5000 माइल्सटोन बोनस मेम्बरशिप रिवॉर्ड पॉइंट. | ₹ 8,520 *
₹ 34,640 ** |
| SBI कार्ड एलीट | ₹ 4,999 | 50,000 रिवॉर्ड पॉइंट तक प्राप्त करें और रेस्टोरेंट, डिपार्टमेंटल स्टोर पर खर्च पर 5X रिवॉर्ड पॉइंट पाएं | ₹ 12,081 *
₹ 20,661 ** |
*वार्षिक 2 लाख रुपए के खर्च पर
**वार्षिक 4 लाख रुपए के खर्च पर
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएँ | पैसाबाज़ार रेटिंग |
| एयर इंडिया SBI सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड | ₹ 4,999 | एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम की सदस्यता
कार्ड द्वारा प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट |
3.6/5 |
| स्टैण्डर्ड चार्टर्ड एमिराट्स वर्ल्ड क्रेडिट कार्ड | ₹ 3,000 | अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश की सुविधा
साल में एक बार मुफ्त गोल्फ खेलें |
3.7/5 |
| मेकमाईट्रिप ICICI प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | शून्य | जॉइनिंग गिफ्ट के रूप में 2000 रु. का लेमन ट्री होटल वाउचर
MMT BLACK की सदस्यता |
3.3/5 |
| यस फर्स्ट प्रेफर्ड क्रेडिट कार्ड | ₹ 2,500 | हर तीन महीनों में डोमेस्टिक लाउंज में तीन बार प्रवेश
7.5 लाख रुपए खर्च करने पर 20,000 रिवॉर्ड पॉइंट |
शून्य |