Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अपनी शॉपिंग पर रिवार्ड प्राप्त करना चाहते हैं। यह भारत के बेस्ट कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक है। यह कार्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 5% कैशबैक और अन्य सभी खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता है। इसकी विशेषताओं, लाभों और कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए ये लेख पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
अगर आप एक मिलेनियल है तो ये कार्ड आपके खर्च के अनुरुप एक अच्छा ऑप्शन है। एचडीएफसी मिलेनिया क्रेडिट कार्ड अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, क्लटफिट, ऊबर और मिंत्रा जैसे प्रमुख ब्रांडों पर 5% कैशबैक ऑफर करता है। खास बात ये है कि इस 5% कैशबैक को पाने के लिए कोई न्यूनतम ट्रांजेक्शन की शर्त नहीं है। एंट्री लेवल क्रेडिट कार्ड होने के वाबजूद ये कार्ड अच्छा रिडम्पशन रिवॉर्ड ऑफर करता है। कार्ड के ज़रिए प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप एयरमाइल्स, होटल या फ्लाइट बुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे टेबल में इस कार्ड की खास विशेषताओं के बारे में बताया गया है:
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं |
|
|
|
|
| कार्ड का प्रकार | मिड–लेवल |
| इसके लिए उपयुक्त | कैशबैक और ऑनलाइन शॉपिंग |
| जॉइनिंग फीस | ₹1,000 |
| रिन्यूअल फीस | ₹1,000 (पिछले वर्ष 1 लाख रु. खर्च करने पर माफ़) |
| मिनिमम इनकम | नौकरीपेशा: ₹35,000 प्रति माह गैर-नौकरीपेशा: ITR> ₹6 लाख प्रति वर्ष |
| वेलकम बेनिफिट | मेंबरशिप फीस का पेमेंट करने पर 1,000 रिवार्ड पॉइंट |
| प्रमुख विशेषता | Amazon, BookMyShow, cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony Liv, Swiggy, Tata CLiQ, Uber, Zomato पर 5% कैशबैक |
| पैसाबाज़ार की रेटिंग | 3/5 |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
इस कार्ड पर कई ब्रांडों, जैसे Amazon, Flipkart आदि से खरीदारी करने पर कई लाभ दिए जाते हैं। HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के कुछ महत्वपूर्ण लाभ (HDFC Millennia Credit Card Benefits) नीचे दिए गए हैं:-
जॉइनिंग पर 1,000 रिवॉर्ड प्वॉइंट
आप नीचे दिए गए वेलकम बेनिफिट को प्राप्त कर सकते हैं:-
कई ब्रांड्स पर 5% तक का कैशबैक
आप अपने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 5% तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। उसकी जानकारी नीचे टेबल में दी गई हैं:-
| कैटेगरी | कैशबैक |
| Amazon, BookMyShow, Cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber और Zomato के माध्यम से शॉपिंग करने पर* | 5% |
| अन्य सभी खर्चों पर (फ्यूल को छोड़कर) | 1% |
| अधिकतम कैशबैक ₹1,000 प्रति महीना है। 1 कैश प्वाइंट = ₹1 | |
*कैशबैक सिर्फ 10 ऑनलाइन मर्चेंट पर नॉन-EMI खर्चों के लिए मान्य है। मर्चेंट पर EMI और वॉलेट लोड के माध्यम से किए गए खर्च पर 1% कैशबैक दिया जाएगा।
ध्यान देने योग्य बिंदु:
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
इनके अलावा आपको इस क्रेडिट कार्ड पर कई अन्य लाभ भी मिलेंगे जिनके बारे में नीचे बताया गया है–
* लाउंज एक्सेस के लिए हर बार HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने पर कार्ड के आधार पर (Visa, RuPay, मास्टरकार्ड या डाइनर्स) 2 रु. से 25 रु. की फीस ली जाएगी।
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले फीस और चार्जे़स (HDFC Millennia Credit Card Fee and Charges) नीचे दिए गए हैं:
| फीस और चार्जे़स | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹1,000 |
| वार्षिक फीस | ₹1,000 (पिछले वर्ष में ₹1 लाख खर्च करने पर छूट) |
| ब्याज दरें | 3.75% हर महीने | 45% प्रति वर्ष |
| लेट पेमेंट फीस | स्टेटमेंट बैलेंस के लिए:
|
*इससे जुड़े फीस और चार्ज़ेस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए आवेदक को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| पेशा | नौकरीपेशा और गैर–नौकरीपेशा |
| आयु | 21 से 40 वर्ष |
| नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए न्यूनतम आय | ₹35,000 हर महीने |
| गैर–नौकरीपेशा के लिए न्यूनतम आय | ITR> ₹6 लाख प्रति वर्ष |
| इन शहरों में कार्ड उपलब्ध हैं | शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर पाएं बंपर कैशबैक ऑफर
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक और रिवार्ड दोनों प्रदान करता है। यह अपने कस्टमर्स को कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी ऑफ़र करता है। इतना ही नहीं, आप साल में 1 लाख रु. खर्च कर यह क्रेडिट कार्ड मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। यह क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो अक्सर Amazon, Flipkart, Myntra आदि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग, भारत के भीरत ट्रैवल करते हैं और साल में 1 लाख रु. तक खर्च कर वार्षिक फीस पर छूट प्राप्त कर सकते हैं, तो ये कार्ड आपके लिए उपयुक्त है।
लेकिन जो लोग अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करते, उनके लिए यह सही विकल्प नहीं है। ऐसे लोग अन्य क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं, जिसमें ऑफ़लाइन ट्रांजैक्शन या दुकान से खरीदारी करने पर लाभ मिलता हो।
नीचे उन क्रेडिट कार्डों के बारे में बताया गया है जो HDFC मिलेनिया के समान लाभ प्रदान करते हैं:-
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | रिवॉर्ड पॉइंट/कैशबैक |
| एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड | ₹499 | बिल पेमेंट, DTH और मोबाइल रिचार्ज पर 5% कैशबैक* |
| कैशबैक एसबीआई कार्ड | ₹999 | सभी ऑनलाइन खर्चों पर 5% कैशबैक |
| SBI सिम्पलीक्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹499 | Cleartrip/ Myntra/ Swiggy जैसे पार्टनर ब्रांड्स से खरीदारी करने पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड स्मार्ट क्रेडिट कार्ड | ₹499 | ऑनलाइन खर्च पर 2 गुना कैशबैक |
| HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड | शून्य | सभी ऑनलाइन खर्चों पर 1.5% कैशबैक* |
* नियम और शर्तें लागू।
महत्वपूर्ण बात: RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, मास्टरकार्ड प्लेटफॉर्म पर नए क्रेडिट कार्ड जारी करना अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। मौजूदा कस्टमर्स के लिए सामान्य कार्ड सेवाएं जारी रहेंगी। HDFC बैंक इस कार्ड का वीज़ा वेरियंट जारी करता रहेगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. मेरे पास पहले से ही HDFC क्रेडिट कार्ड है। क्या मैं HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर. हां, HDFC बैंक अपने कस्टमर्स को एक से अधिक कार्ड रखने की सुविधा देता है। हालाँकि, इस पर कुछ नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं। इसकी जानकारी के लिए आप HDFC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं ।
प्रश्न. मैं HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर. आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप एप्लीकेशन भरने के लिए बैंक की नजदीकी शाखा में जा सकते हैं।
प्रश्न. HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड पर कितनी क्रेडिट लिमिट दी जाती है।
उत्तर. आपके एप्लीकेशन को चेक के बाद बैंक क्रेडिट लिमिट तय करता है। बैंक आपकी क्रेडिट लिमिट तय करते समय विभिन्न कारकों जैसे क्रेडिट स्कोर, भुगतान क्षमता, आय आदि को चेक करता है। क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के बाद ही आपको अपनी क्रेडिट लिमिट का पता चलेगा।
प्रश्न. मैंने अभी–अभी नई नौकरी शुरू की है, क्या मैं HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के लिए योग्य हूं?
उत्तर. कोई भी क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको कम से कम 6 महीने के लिए अपने मौजूदा कंपनी में कार्यरत होना चाहिए। साथ ही, इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आय ₹ 35,000 प्रति महीने होनी चाहिए। हालांकि, अगर आपका HDFC बैंक में सैलरी अकाउंट है, तो आसान योग्यता शर्तें दी जा सकती हैं।
प्रश्न. HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड खो जाने पर क्या करें?
उत्तर: कार्ड के खो जाने के तुरंत बाद ही बैंक के कस्टमर केयर को कॉल कर इसकी सूचना दें। बैंक अधिकारी आपके क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर देगा। इसके अतिरिक्त, आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपने क्रेडिट कार्ड के गुम होने की जानकारी दे सकते हैं।
प्रश्न. HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड पर कितनी कैश एडवांस फीस ली जाती है?
उत्तर. HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड पर ली जाने वाली कैश एडवांस फीस निकाली गई राशि की 2.5% या 500 रु. (जो भी अधिक हो) होती है। इसलिए आपको अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कैश नहीं निकालना चाहिए क्योंकि इसके लिए आपको काफी अधिक शुल्क देना पड़ता है।
प्रश्न. मैं अपने HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड पर ऑफ़र कैसे देख सकता हूं?
उत्तर. आप HDFC नेट बैंकिंग में लॉग इन करके अपने क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध सभी ऑफर्स देख सकते हैं। आपको बस नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करना है और ‘Offers’ सेक्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद आप अपने क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध सभी ऑफ़र देख सकेंगे।
प्रश्न. मैं अपने HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड का स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर. आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए ‘Products’ टैब को चुनें और ‘Credit Card’ पर क्लिक करें और फिर ‘Track Your Credit Card Application Status’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें और फिर आपका एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।