Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एचडीएफसी बैंक अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड धारकों को 1.25% प्रति माह से शुरू होने वाली ब्याज दर पर प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करता है। इसका भुगतान 5 साल तक की अवधि में किया जा सकता है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन सुविधा का लाभ उठाने के लिए कोई दस्तावेज जमा नहीं कराना पड़ता है और आप अपने लोन को प्रीक्लोज़/फोरक्लोज़ कर सकते हैं। बैंक यह भी दावा करता है कि क्रेडिट कार्ड पर HDFC लोन की राशि आवेदकों के एचडीएफसी बैंक सेविंग्स अकाउंट में एप्लीकेशन के मंज़ूर होने के कुछ सेकंड के भीतर ट्रांसफर कर दी जाती है। जिन मौज़ूदा क्रेडिट कार्ड धारकों ने डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए क्रेडिट कार्ड पर HDFC लोन प्राप्त किया है, उनके लिए लोन राशि ड्राफ्ट की डिलीवरी के बाद ट्रांसफर की जाएगी, जिसमें 7 कार्य दिवस तक का समय लग सकता है।
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन |
|
| ब्याज दरें | 1.25% प्रति माह से शुरू |
| लोन राशि |
|
| भुगतान अवधि | 1 से 5 साल |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹999 तक (GST के अलावा) |
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें, विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा करें। अप्लाई करें
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन (HDFC Credit Card Loan) की ब्याज दरें 1.25% प्रति माह से शुरू होती हैं। बैंक/ लोन संस्थान एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन ग्राहकों के लिए 20-50 दिनों का इंटरेस्ट-फ्री पीरियड भी प्रदान करता है।
क्रेडिट कार्ड पर एचडीएफसी इंस्टेंट लोन प्राप्त करने पर लागू प्रोसेसिंग फीस/ शुल्क के बारे मे नीचे बताया गया है:
| फीस/ शुल्क | दरें |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹999 तक (GST को छोड़कर) |
| प्रीक्लोज़र फीस | बकाया मूल राशि की 3% + GST |
ये भी पढ़ें: जानें क्या है पर्सनल लोन बैलेंस ट्रान्सफर और उसके लाभ
पढ़ाई के लिए पैसों की पड़ रही है कमी। आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक निम्नलिखित तरीकों का उपयोग करके एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन (HDFC Credit Card Loan) के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
मौजूदा ग्राहक अपने एचडीएफसी नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और नीचे दी गई जानकारी का पालन कर सकते हैं
मौजूदा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड धारक अपनी क्रेडिट कार्ड लोन सुविधा के लिए अप्लाई करने के लिए बैंक/ लोन संस्थान द्वारा प्रदान की गई 24*7 फोन बैंकिंग सुविधा पर कॉल कर सकते हैं।
ग्राहक केवल 3 क्लिक में एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। वे एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर्सनल लोन सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपनी योग्यता को चेक करने के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, अपने क्रेडिट कार्ड की अंतिम 4 डिजिट और लोन राशि दर्ज कर सकते हैं और ‘Submit’ पर क्लिक कर सकते हैं।
मौजूदा एचडीएफसी बैंक कार्ड धारक डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए भी बैंक की क्रेडिट कार्ड सुविधा पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान दें कि डिमांड ड्राफ्ट की डिलीवरी में 7 कार्य दिवसों तक का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें: पेंशनधारक पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं
ये भी पढ़ें: कम सैलरी वालों के लिए ऐसे मिलेगा पर्सनल लोन
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन प्राप्त करने वाले ग्राहकों से बैंक कोई दस्तावेज जमा कराने को नहीं कहता है क्योंकि यह लोन प्री-अप्रूव्ड होता है जो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के चुनिंदा ग्राहकों को प्रदान किया जाता है।
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट
प्रश्न. एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से लोन कैसे मिलता है?
उत्तर: अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं और आपको तुरंत पैसों की ज़रूरत है तो आप अपनी क्रेडिट लिमिट के मुताबिक लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप नेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग जैसे तरीकों का उपयोग करके भी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिनके बारे में ऊपर आर्टिकल में जानकारी नीचे दी गई है। बता दें कि जिन मौज़ूदा क्रेडिट कार्ड धारकों ने डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए क्रेडिट कार्ड पर एचडीएफसी लोन प्राप्त किया है, उनके लिए लोन राशि ड्राफ्ट की डिलीवरी के बाद ट्रांसफर की जाएगी, जिसमें 7 कार्य दिवस तक का समय लग सकता है।
प्रश्न. एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर कितनी राशि तक का लोन मिल सकता है?
उत्तर: एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर ऑफर की जाने वाली राशि कार्ड लिमिट पर निर्भर करती है। जैसे- एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड इंस्टा लोन के तहत कार्ड की उपलब्ध क्रेडिट लिमिट तक ही लोन राशि ऑफर की जाती है। वहीं, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड जंबो लोन के तहत उपलब्ध क्रेडिट लिमिट से अधिक लोन राशि भी ऑफर की जाती है।