Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
नोट: एचडीएफसी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल हमारे पार्टनर बैंक/ एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
HDFC बैंक कई तरह के कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड देता है। ये क्रेडिट कार्ड कॉर्पोरेट खर्चों के लिए सबसे बेहतरीन कार्ड है। कार्ड, MIS टूल कॉरपोरेट्स को अपने खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि इस कार्ड के द्वारा किए गए हर ट्रांजेक्शन पर आपको कुछ ना कुछ रिवॉर्ड भी मिलता है।
| इस पेज पर : |
एयरलाइन और पार्टनर होटल: ब्रिटिश एयरवेज एक्जीक्यूटिव क्लब, ट्राइडेंट होटल, क्रिस फ्लायर, जेट एयरवेज और क्लब विस्तारा की HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप है। कार्डधारक अपने रिवॉर्ड पॉइंट को इन एयरलाइन्स के एयर माइल्स में बदल सकते हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट: क्रेडिट कार्ड के द्वारा 150 रु. के प्रत्येक खर्च पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त होंगे। इन रिवॉर्ड पॉइंट का उपयोग करके आप होटल या फ्लाइट बुकिंग भी कर सकते हैं। (1 रिवॉर्ड पॉइंट = 1 एयर मील/30 पैसे)।
फ्यूल सरचार्ज: इस कार्ड द्वारा 400 रु. से 5,000 रु. तक का फ्यूल खरीदने पर 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़ होगा। एक महीने में अधिकतम 500 रु. का सरचार्ज माफ़ होगा।
बीमा: कार्डधारक को हवाई यात्रा के दौरान किसी दुर्घटना के लिए 1 करोड़ का बीमा दिया जाता है। सड़क या रेल यात्रा के दौरान हुई किसी दुर्घटना के लिए 3 लाख रु. का बीमा दिया जाता है।
लाउंज: HDFC कॉर्पोरेट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड लेने पर भारत में चुनिंदा डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज में साल में 8 बार प्रवेश पाएं।
MIS एक्सेस – यह कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता को एक विशेष मैनेजमेंट सिस्टम का एक्सेस देता है, जिससे उन्हें व्यावसायिक निर्णय लेने में मदद मिलती है। आप इस टूल का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं, इसका फायदा यह भी है कि यह आपके कागजी काम को काफी कम कर देता है।
कॉमप्लीमेंट्री प्रायोरिटी पास मेंबरशिप- HDFC कॉर्पोरेट वीसा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड दुनिया भर में 1,000 से भी अधिक एयरपोर्ट के लाउंज में 6 बार प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराता है।
18%
हर बार रिडीम कराने पर ₹ 99
| फीस/शुल्क | राशि |
| वार्षिक फीस | शून्य |
| ब्याज मुक्त अवधि | 50 दिन तक |
| ऐड-ऑन कार्ड फीस | लागू नहीं |
| न्यूनतम कितने बिल का भुगतान कर सकते हैं | कुल भुगतान का 5% या ₹ 200, जो अधिक हो |
| ब्याज़ दर | प्रत्येक 3.49% |
| कैश एंडवास शुल्क | राशि 2.5% या ₹ 500, जो अधिक हो |
| देरी से भुगतान पर शुल्क | ₹ 750 तक |
| ओवर-लिमिट शुल्क | ₹ 500 या ऑवर लिमिट का 2.5% |
| पेमेंट रिटर्न शुल्क | राशि का 2%, या ₹ 450 |
| रिवॉर्ड रिडीम पर फीस | |
| कार्ड फिर से जारी कराने पर फीस | ₹ 100 |
| विदेश में ट्रांजेक्शन पर | राशि का 3.5% |
| जीएसटी |
इस कार्ड के लिए योग्यता का पता तभी चलता है जब कोई ग्राहक इस कार्ड के लिए एप्लाई करता है अगर आप इस कार्ड के लिए एप्लाई करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कस्टमर केयर पर कॉल करना पड़ेगा और उन्हें कुछ जानकारी देनी पड़ेगी। अगर आप पहले से ही HDFC बैंक के ग्राहक है तो इस कार्ड के लिए आवेदन करना आपके लिए थोड़ा आसान रहेगा।
जरूरी दस्तावेज़
कॉर्पोरेट कार्ड पाने के लिए, बैंकों को कंपनी से संबंधित निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है:
HDFC कॉर्पोरेट वीजा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
बैंक आपको ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में बताएगा जिन्हें विधिवत भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
एचडीएफसी को छोड़कर अन्य क्रेडिट कार्ड के लिए आप पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न.HDFC कॉर्पोरेट वीजा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर कमाए गए रीवार्ड प्वाइंट कब तक वैलिड होते हैं?
उत्तर: HDFC कॉर्पोरेट वीजा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से मिले रिवार्ड पॉइंट दो साल तक के लिए वैलिड माने जाते हैं। 2 साल के बाद आप इनका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजैक्शन पर कितना शुल्क देना पड़ता है?
उत्तर: अगर आप HDFC वीजा सिगनेचर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजैक्शन कर रहे हैं तो आपको उस अमाउंट का 2.5% बैंक को देना पड़ेगा
प्रश्न. HDFC कॉरपोरेट वीजा सिगनेचर क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
उत्तर: HDFC कॉरपोरेट वीजा सिगनेचर क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पिछले 3 महीनों की बैंक स्टेटमेंट के साथ में पासपोर्ट साइज़ फोटो की आवश्यकता होती है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct