Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
स्लाइस एक डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म है जो कई NBFCs के सहयोग से स्लाइस क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। इस कार्ड के ज़रिए प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड के रूप में 2% का कैशबैक दिया जाता है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं, क्योंकि इस कार्ड की योग्यता शर्तें आसान हैं। साथ ही आप बिना किसी जॉइनिंग और वार्षिक फीस के कार्ड के सभी बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं। स्लाइस क्रेडिट कार्ड के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
Slice क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं |
|
| कार्ड का प्रकार | एंट्री-लेवल |
| किसके लिए उपयुक्त | रिवार्ड |
| जॉइनिंग फीस | शून्य |
| रिन्यूअल फीस | शून्य |
| खासियत | हर ट्रांजैक्शन पर 2% कैशबैक |
| पैसाबाज़ार की रेटिंग | ★★★ (3/5) |
नोट: ये कार्ड पैसाबाज़ार पर उपलब्ध नहीं है। ये लेख सिर्फ जानकारी प्रदान के लिए है।
स्लाइस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप ट्रैवल, खानपान और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न कैटेगरी में रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आप इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए ट्रांजैक्शन पर कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। नीचे स्लाइस क्रेडिट कार्ड की विशेषताओं के बारे में बताया गया है:-
इस क्रेडिट कार्ड पर कोई भी जॉइनिंग फीस या वार्षिक फीस नहीं ली जाती। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण स्लाइस क्रेडिट कार्ड में नीचे दिए गए चार्ज़ेस लिए जाते हैं:-
| फीस व चार्ज़ेस | राशि |
| जॉइनिंग फीस | शून्य |
| वार्षिक/ रिन्यूअल फीस | शून्य |
| कार्ड रिप्लेसमेंट फीस | ₹500 |
| ATM के ज़रिए कैश विड्रॉल | ₹50 |
| लेट पेमेंट फीस | ₹500 तक: शून्य ₹501 से ₹2,000 तक : ₹15 ₹2,001 से ₹10,000 तक : ₹40 ₹10,001 से ₹25,000: ₹100 ₹25,000 से अधिक: ₹150 |
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बैस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
स्लाइस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे बताई गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| पेशा | नौकरीपेशा और स्वरोज़गार |
| न्यूनतम आयु | 18 साल |
| नागिकता | भारतीय |
| आवश्यक दस्तावेज़ | पता प्रमाण, आईडी प्रूफ |
स्लाइस सुपर क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए उपयुक्त है,जो पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं और अपने हर ट्रांजैक्शन पर कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं। आप इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए हर ट्रांजैक्शन पर 2% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसमें किसी भी तरह की रिन्यूअल या वार्षिक फीस नहीं लगती। आप इसके ज़रिए कई सारे फायदें प्राप्त कर सकते हैं, जैसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नो–कॉस्ट EMI, हर सप्ताह नए ऑफर्स आदि। इसके साथ ही इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए किसी भी न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं है।
ऐसे में हम कह सकते हैं कि स्लाइस क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और जो पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं। इस कार्ड के इस्तेमाल से आप अपना क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास पहले से ही क्रेडिट कार्ड है और आप ट्रैवल, लाइफस्टाइल आदि जैसी कैटेगरी के अंतर्गत कुछ खास फायदे प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप मार्केट में उपलब्ध अन्य क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहें हैं, तो आप इस क्रेडिट कार्ड के अलावा भी कई अन्य क्रेडिट कार्ड ट्राई कर सकते हैं, जिसके बारे में नीचे बताया गया है–
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएं |
| एक्सिस ऐस क्रेडिट कार्ड | ₹ 499 | बिल पेमेंट, DTH और मोबाइल रिचार्ज पर 5% कैशबैक |
| SBI सिंपली क्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹ 499 | पार्टनर प्लैटफॉर्म पर की गई ऑनलाइन खरीद पर 10 गुना रिवार्ड पॉइंट |
| फ्लिपकार्ड एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹ 500 | फ्लिपकार्ट और मिंतरा पर 5% कैशबैक |
| HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड | ₹ 750 | सभी ऑनलाइन खरीदारी पर 1.5% का कैशबैक |
| HDFC मनी बैक क्रेडिट कार्ड | ₹ 500 | प्रति 150 रु. खर्च करने पर 4 पॉइंट |
*नियम व शर्तें लागू
मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
स्लाइस क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो पहली बार क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं। खस बात ये है कि बिना किसी डाक्यूमेंट्शन और आय प्रमाण के भी आप इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस कार्ड के जरिए आप Myntra, Big Basket, Flipkart, Amazon जैसे ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी पर कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस अपनी आवश्यकता के अनुसार स्लाइस क्रेडिट कार्ड (स्पार्क) को एक्टिवेट करना होगा।
वहीं, दूसरी ओर स्लाइस स्पार्क्स को हटा दिया जाए तो इस क्रेडिट कार्ड में देने के लिए बहुत कुछ नहीं है। अन्य एंट्री-लेवल क्रेडिट कार्ड की तुलना में इस कार्ड की रिवॉर्ड रेट कम है। अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं और अपने खर्चों पर बचत करना चाहते हैं तो इस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो अगर आपके पास और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है तो आप इस कार्ड के लिए अप्लाई करने पर विचार कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या स्लाइस क्रेडिट कार्ड (Slice Credit Card) पर कोई जॉइनिंग फीस ली जाती है?
उत्तर: नहीं, इस कार्ड पर कोई जॉइनिंग या वार्षिक फीस नहीं ली जाती है।
प्रश्न. इस क्रेडिट कार्ड की अधिकतम लिमिट क्या है?
उत्तर: स्लाइस क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट 2,000 रु. से 10 लाख रु. के बीच है।
प्रश्न. क्या मैं इस कार्ड के ज़रिए अपना क्रेडिट स्कोर बना सकता हूं?
उत्तर: हां, इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर अपना क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं।
प्रश्न. इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कितना क्रेडिट स्कोर होना चाहिए?
उत्तर: इस क्रेडिट कार्ड के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की ज़रूरत नहीं है।
प्रश्न. कैश विड्रॉल के अलावा ATM ट्रांजैक्शन पर कितना शुल्क लगता है?
उत्तर: कैश विड्रॉल के अलावा ATM के ज़रिए पैसा निकालने पर 25 रु. का शुल्क लगता है।
प्रश्न. मैं स्लाइस क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर (Slice Credit Card Customer Care) को कैसे कॉन्टैक्ट कर सकता हूं?
उत्तर: स्लाइस क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का नंबर 8047096420 है। इसके अलावा आप अपने सवालों को लेकर help@sliceit.com पर ईमेल भेज सकते हैं।