Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
HDFC बैंक अपने कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की सुविधा प्रदान करता है। अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड के कस्टमर हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड ई-मेल में क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन भी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट का लाभ उठा सकते हैं। स्टेटमेंट की मदद से आप बकाया राशि चेक, किसी भी तरह के अनाधिकृत ट्रांजैक्शन का भी पता लगा सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की जांच करनी चाहिए। कई लोग ये नहीं जानते कि एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट कैसे निकाले? ऐसे में ये जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जिसमें HDFC क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स द्वारा किए गए सभी ट्राजैक्शन की जानकारी होती है। कस्टमर्स को ये स्टेटमेंट बिलिंग पीरियड के खत्म होने के बाद (मासिक आधार पर) दिया जाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह की जानकारी होती है जैसे– पिछले बिलिंग पीरियड के दौरान भुगतान की गई राशि, बकाया राशि, न्यूनतम देय राशि, रिवार्ड पॉइंट्स आदि। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से HDFC क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
मिनिमम अमाउंट ड्यू, बकाया राशि का 5% होता है। अगर आपने अपनी किसी भी खरीदारी को EMI में बदल दिया है, तो राशि आपकी मिनिमम अमाउंट ड्यू में जोड़ दी जाती है।
उदाहरण के तौर पर: मान लीजिए आपने 15 अगस्त को 10,000 रु. की खरीदारी की और आपका ड्यू डेट 26 सितंबर है, तो आपकी न्यूनतम देय राशि 500 रु. (10,000 रुपये का 5%) होगी।
HDFC बैंक के कस्टमर्स नीचे दिए गए तरीकों की मदद से अपना स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं:-
HDFC क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्राप्त करने के तरीके |
|
| नेटबैंकिंग | मोबाइल एप्लिकेशन |
| ब्रांच जाकर | |
आप अपने एचडीएफसी (HDFC) बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी ऑनलाइन जांचने के लिए इस विकल्प पर भरोसा कर सकते हैं। इस सेवा तक पहुंचने के लिए, आपको एचडीएफसी (HDFC) नेटबैंकिंग के लिए अपना क्रेडिट कार्ड रजिस्टर करना होगा। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं, तो आपके क्रेडिट कार्ड को सीधे आपके एक्टिव खाते से लिंक कर दिया जाएगा , अन्यथा आपको इसे मैन्युअल रूप से लिंक करना होगा।
नोट: E-Statement पासवर्ड प्रोटेक्टेड है लेकिन सीधे डाउनलोड किया गया स्टेटमेंट पासवर्ड प्रोटेक्टेड नहीं है जिससे आप स्टेटमेंट को सीधे खोल सकते हैं
क्रेडिट कार्डधारक को एचडीएफसी (HDFC) बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है। ऐसा करने का तरीका निम्नलिखित है:
प्रश्न.एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड के लिए ई-स्टेटमेंट कब दिया जाता है?
उत्तर: तीस दिनों के अंतराल पर कार्डधारकों को एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट या ई-स्टेटमेंट दिया जाता है।
प्रश्न.क्या फिर भी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्रदान किया जाता है , भले ही ग्राहक ने eStatements का चयन किया हो?
उत्तर: जैसे ही कार्डधारक अपने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन स्टेटमेंट के लिए अनुरोध करता है, भौतिक स्टेटमेंट को जारी करना बंद कर दिया जाता है।
प्रश्न. क्या ईमेल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट एक्सेस करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क लगता है?
उत्तर: एचडीएफसी (HDFC) बैंक द्वारा प्रस्तुत eStatements की सुविधा का लाभ उठाने के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न. मैं ई-स्टेटमेंट के लिए रजिस्टर कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: EStatements के लिए रजिस्टर करने के लिए, HDFC क्रेडिट कार्डधारकों के पास दो विकल्प होते हैं। ईमेल स्टेटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन नेटबैंकिंग सेवा के माध्यम से या सीधे एचडीएफसी (HDFC) शाखा में जाकर किया जा सकता है।
प्रश्न. कोई भी सवाल होने पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर से कैसे संपर्क करें?
उत्तर: आप कोई भी सवाल होने पर 1800 1600 / 1800 2600 पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct