Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
नोट: एचडीएफसी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल हमारे पार्टनर बैंक/ एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल सुविधा कार्डधारक को अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किसी भी ATM से नकद पैसा निकालने की अनुमति देती है। ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड द्वारा अधिकतम उपलब्ध कैश लिमिट तक ही नकदी निकाल सकता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा नकद पैसा निकालने के लिए कुछ शुल्क भी लगाता है। यहां, हम HDFC क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बात करेंगे, जिसमें इसके शुल्क, ब्याज़ दर और अन्य नियम और शर्तें शामिल हैं।
| एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल – प्रमुख बिंदु | |
| HDFC क्रेडिट कार्ड कैश लिमिट | कुल क्रेडिट सीमा का 40% |
| HDFC क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल शुल्क | निकाली गई राशि का 2.5%, न्यूनतम रु 500 के अधीन। |
| HDFC क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल पर ब्याज़ दर | जैसा कि क्रेडिट कार्ड पर लागू होता है |
| ब्याज मुक्त अवधि | शून्य |
जैसा कि ऊपर बताया गया है, कार्डधारक केवल अपनी उपलब्ध कैश लिमिट तक की राशि निकाल सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड के मामले में कैश लिमिट आमतौर पर कुल क्रेडिट लिमिट का 40% होती है। उदाहरण के लिए, यदि कार्ड पर कुल क्रेडिट लिमिट 2 लाख रु. है और कैश लिमिट 40% है, तो ग्राहक द्वारा अधिकतम 80,000 रु. तक नकदी राशि निकाली जा सकती है। HDFC बैंक अपनी नीति में बदलाव के अनुसार इस सीमा में बदलाव कर सकता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जब ग्राहक अपने HDFC क्रेडिट कार्ड द्वारा नकदी निकालते हैं तो उन्हें दो प्रकार के शुल्क का भुगतान करना होगा, कैश एडवांस चार्ज और ब्याज़ दर।
| एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल चार्ज | |
| कैश एडवांस चार्ज | निकाली गई राशि का 2.5% या 500 रु., जो भी अधिक हो |
| ब्याज़ दर | 1.99% – 3.49% प्रति माह * |
| ब्याज मुक्त अवधि | शून्य |
* जैसा कि HDFC क्रेडिट कार्ड के प्रकार पर लागू होता है
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
कैश एडवांस शुल्क लिया जाने वाला वो शुल्क है जब कोई ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके पैसे निकालता है। इसे निकाली गई राशि के प्रतिशत के रूप में लिया जाता है। HDFC Credit Card Cash Withdrawal पर वर्तमान शुल्क दर 2.5% या 500 रु. है, जो भी अधिक है।
उदाहरण के लिए, यदि किसी ग्राहक ने 5,000 रु. निकाले हैं, तो शुल्क 500 रु. होगा (क्योंकि 125 रु. 500 रु. से कम है)। और अगर किसी ग्राहक ने 25,000 रु. निकाले हैं तो कैश एडवांस शुल्क 625 रु. होगा न कि 500 रु.
यहां ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि पैसा निकालते है तो आप ब्याज़ मुक्त अवधि के लिए योग्य नहीं हैं। पैसा निकालने के दिन से ही कंपाउंड ब्याज़ लगेगा।
सर्वश्रेष्ठ HDFC क्रेडिट कार्ड पर ब्याज़ दर निम्नलिखित है:
| एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड | ब्याज़ दर |
| सुरक्षित क्रेडिट कार्ड | 1.99% प्रति माह (23.88% सालाना) |
| HDFC रिगालिया/ HDFC रिगालिया फर्स्ट / HDFC मनीबैक / HDFC फ्रीडम / जेट प्रिविलेज HDFC बैंक वर्ल्ड / टाइम्स प्लेटिनम / टाइम्स टाइटेनियम / डिनर्स क्लब रिवार्ड / डिनर क्लब माइल्स | 3.49% प्रति माह (41.88% सालाना) |
डिफ़ॉल्ट के मामले में, ब्याज़ दर प्रति माह 3.5% तक जा सकती है, लेकिन इससे अधिक नहीं।
नकद पैसा निकालने की प्रक्रिया डेबिट कार्ड के उपयोग के समान है। ग्राहक को ATM में कार्ड डालना चाहिए, अपना 4 अंकों का क्रेडिट कार्ड पिन दर्ज करना चाहिए और कैश विड्रॉल विकल्प का चयन करना चाहिए। अगला कदम में राशि दर्ज करें और नकद राशि प्राप्त करें।
पैसा निकालने के लिए राशि डालने से पहले कार्डधारक को अपनी उपलब्ध कैश लिमिट के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए वह HDFC नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं या HDFC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भले ही क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल महंगा साबित होता है, लेकिन यह बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सेवा है जो अक्सर कार्ड धारकों द्वारा उपयोग की जाती है। उसके कारण हैं:
यह आसान है– कम समय में पैसे की जरुरत के लिए, मित्रों और परिवार से पैसा उधार लेने या लोन लेने के बजाय, कैश एडवांस लेना एक बेहतर विकल्प है, भले ही वह लागत के साथ आता हो।
कोई कागजी कार्यवाही नहीं– हालांकि क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालना लोन लेने जैसा है, लेकिन इसके लिए कोई दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होती है।
नो वेटिंग– कार्ड धारक अपनी ज़रूरत के अनुसार सही समय पर ATM से पैसे निकाल सकता है। यह एक ऐसी सेवा है जो 24 घंटे उपलब्ध है, जिसमें कोई वेटिंग टाइम नहीं है।
EMI के माध्यम से भुगतान करें– यदि किसी ने अपने क्रेडिट कार्ड से नकद राशि निकाली है जिसे वह एक बार में भुगतान नहीं कर सकता है, तो वह EMI के माध्यम से भुगतान करने के विकल्प का लाभ उठा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट क्या होता है? कैसे करें चेक?
इमरजेंसी में भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की सुविधा बाद में भारी साबित हो सकती है। क्रेडिट कार्ड पर कैश एडवांस सुविधा के नुकसान निम्नलिखित हैं–
हिडन कॉस्ट– क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालना इतना सुविधाजनक लगता है लेकिन इसमें बहुत से ऐसे शुल्क होते हैं जो आपको नहीं बताए जाते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है, कैश एडवांस लेने के बाद व्यक्ति को जो शुल्क और टैक्स का भुगतान करना पड़ता है, वह कुल भुगतान की राशि को बढ़ाता है। तय तारिख पर भुगतान ना करने पर भी जुर्माना लग सकता है।
अस्थायी–बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ के उधार लेना कई लोगों के लिए बहुत लुभावना हो सकता है। क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर भी किसी को भारी शुल्क और जुर्माना देना पड़ सकता है।
अधिक–ब्याज दरें– क्रेडिट कार्ड लोन लेने के सबसे महंगे रूपों में से एक है क्योंकि इसमें ब्याज की दरें बहुत अधिक होती हैं। क्योंकि कैश एडवांस पर पहले दिन से ही ब्याज़ लगाया जाता है। तो ऐसे में भुगतान की जाने वाली कुल राशि, उधार ली गई राशि की तुलना में अधिक होती है।
क्रेडिट रेटिंग– क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान न करने पर किसी के क्रेडिट स्कोर में गिरावट आती है। ऐसी स्थिति में कैश एडवांस लेने से स्कोर और भी अधिक गिर सकता है।
प्रश्न.मैं अपने HDFC क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कितनी राशि निकाल सकता हूं?
उत्तर:आप अपने क्रेडिट कार्ड की कैश लिमिट तक नकदी निकाल सकते हैं। यह आमतौर पर कुल क्रेडिट लिमिट की 40% होती है।
प्रश्न.जैसे–जैसे मेरी क्रेडिट सीमा कम होती जाएगी, क्या मेरी कैश लिमिट भी कम होती जाएगी?
उत्तर: नहीं, जब तक आप अपने HDFC क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ATM से पैसे निकालने के लिए इसका उपयोग नहीं करते हैं, तब तक आपको सौंपी गई कैश लिमिट बरकरार रहेगी।
प्रश्न.मैं अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किन ATM से पैसे निकाल सकता हूं?
उत्तर: HDFC कैश एडवांस सुविधा का लाभ देश भर के किसी भी ATM और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिया जा सकता है।
प्रश्न.HDFC क्रेडिट कार्ड नकद पैसा निकालने पर शुल्क और फीस क्या हैं?
उत्तर:HDFC क्रेडिट कार्ड द्वारा निकाली गई राशि का 2.5% या 500 रु., जो भी अधिक हो और कैश एडवांस शुल्क लिया जाता है। ब्याज़ पैसा निकालने की तारीख से लगना शुरू हो जाता है और दर HDFC क्रेडिट कार्ड के प्रकार के अनुसार लागू होती है।
प्रश्न.HDFC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर क्या है?
उत्तर: HDFC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर (स्थानीय / STD कोड) 6160 6161 है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें