Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में पिछले महीने/बिलिंग में कार्ड के उपयोग की जानकारी होती है। इसमें क्रेडिट कार्ड के के बिल और भुगतान तिथी की जानकारी भी होती है। खाताधारक के क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारी जैसे कि उनके खाते की जानकारी , रिवार्ड पॉइंट संबंधित जानकारी उपलब्ध होती है। इस स्टेटमेंट के जरिये ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नज़र रख सकते हैं, जिससे ग्राहक अपने कार्ड से संबंधित किसी भी तरह के फ्रॅाड ट्रांजैक्शन/धोखाधड़ी के बारे में बैंक अधिकारियों को तुरंत सूचित कर सकते हैं।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
पहली बार क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समझना मुश्किल और थकावट भरा हो सकता है क्योंकि यह आमतौर पर बहुत ही लंबी होती है। इसीलिए, क्रेडिट कार्ड कंपनियां स्टेटमेंट को विभिन्न भागों में बांट देती हैं, ताकि आप इसे अच्छे से समझ सकें। यहां हम क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में पाए जाने वाले सभी भागों के बारे में जानकारी दे रहे हैं –
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में बहुत से शब्दों का उपयोग किया जाता और हर शब्द का अलग अर्थ होता है:
Payment Due Date: ये क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान की आखिरी तारिख होती है|
Minimum due: यदि आप कुल क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर सकते तो आप न्यूनतम बिल भुगतान कर सकते हैं, इसी की मिनिमम ड्यू कहते हैं|
Credit Limit: कार्डधारक को क्रेडिट कार्ड में खर्च के लिए सीमित क्रेडिट दिया जाता है| इसी को क्रेडिट लिमिट कहते हैं|
Biling Cycle: बिलिंग साइकिल आपके क्रेडिट कार्ड की दो बिलिंग तिथियों के बीच का समय है। उदाहरण के लिए, यदि आपका पिछला बिल 1 अप्रैल 2018 को आया था और अगला बिल 1 मई 2018 को आया है, तो इन दोनों तारीखों के बीच का समय आपकी बिलिंग साइकिल होगी।
Current Outstanding Balance: यह आपकी कुल बिल राशि है जिसका आपको तय समय सीमा में भुगतान करना है|
Transaction History: इस सेक्शन में आपके क्रेडिट कार्ड खाते में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ इसकी सम्पूर्ण जानकरी होती है।
Rewards and Offers: क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय, आपको रिवार्ड पॉइंट जमा करने और बैंक के रिवार्ड कैटलॉग से उपहार पाने के लिए एक्सचेंज करने का भी अवसर मिलता है। क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में आमतौर पर कार्डधारक को चल रहे ऑफर्स के बारे में सूचित करने के लिए एक सेक्शन होता है, जहां पर वे इन पॉइंट को रिडीम कर सकते हैं। इस तरीके से बैंक अपने ग्राहकों की खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं और नये ऑफर्स के लिए ग्राहकों को सूचित रखते हैं ।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्राप्त कर सकता है
ऑनलाइन: बैंक आमतौर पर हर महीने एक निश्चित तारीख पर कार्ड धारक के रजिस्टर ईमेल आईडी पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट भेजते हैं| आप अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में भी लॉग-इन कर इस स्टेटमेंट को प्राप्त कर सकते हैं| आपको अपने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी वहां मिल जायेगी।
ऑफलाइन: बैंक ग्राहक को नके निवास स्थान पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट भेजा जाता है। आप ग्राहक सेवा विभाग को कॉल करके या निकटतम बैंक शाखा पर जाकर भी बैंक से स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी भी ले सकते हैं।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
| SBI क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट | एक्सिस क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट |
| HDFC क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट | ICICI क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट |