Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अधिकांश क्रेडिट कार्डों को शॉपिंग, ट्रैवल, खान-पान, एंटरटेनमेंट, फ्यूल आदि पर ऑफर्स प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि सिर्फ इन खास कैटेगरी पर सुविधाएं प्रदान करने के अलावा, क्रेडिट कार्ड समय-समय पर कुछ अन्य ऑफर भी लॉन्च करते हैं। ये ऑफर आमतौर पर बैंक आधारित होते हैं जिसका मतलब है कि वे उस बैंक द्वारा जारी किए गए सभी कार्डों पर लागू होंगे। इस तरह के ऑफर्स डायरेक्ट डिस्काउंट, कैशबैक और EMI के रूप में भी प्रदान किए जा सकते हैं। भारत के बेस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर्स (Credit Card Offers) के बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए ऑफर्स शायद अब वैलिड न हो इसलिए अपडेटेड इंफोर्मेंशन के लिए संबंधित बैंक/ब्रांड से संपर्क करें।
अधिकतर क्रेडिट कार्ड पॉपुलर ब्रांड के विशेष कैटेगरी में खर्च करने पर एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स ऑफर करते हैं। लेकिन ये ऑफर एक निश्चित समय के लिए वैलिड होते हैं इसलिए कार्डहोल्डर को इन ऑफर्स को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए ताकि वह बेस्ट ऑफर से अपडेटेड रहें। साथ ही ये ऑफर्स कुछ नियम व शर्तों के साथ आते हैं, तो ध्यान दें कि आप उसे प्राप्त करने के लिए योग्य शर्तों को पूरा करते हों।
यहां नीचे क्रेडिट कार्ड प्रदान करने वाले टॉप कार्डप्रदाताओं की लिस्ट है:
बहुत से को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पॉपुलर ब्रांड जैसे- मिंत्रा, अमेज़न और फ्लिपकार्ट आदि के साथ कोलोब्रेशन में होते हैं और इन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने पर वैल्यू बैक ऑफर करते हैं। वहीं कुछ अन्य क्रेडिट कार्ड जैसे- यस बैंक पैसासेव और कैशबैक SBI कार्ड ऑनलाइन खरीदारी पर अच्छा कैशबैक ऑफर करते हैं।
इसके अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे पॉपुलर ई-कॉमर्स ब्रांड फेस्टिव सीजन सेल्स में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर एक्सक्लूसिव ऑफर प्रदान करते हैं। यहां कुछ बेस्ट क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट दी गई है जो ऑनलाइन फेस्टिव सेल्स पर ऑफर देते हैं:
| फेस्टिव सीजन | क्रेडिट कार्ड ऑफर | शुरू हो रहा है |
| अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल | SBI क्रेडिट कार्ड से 10% छूट, (SBI/Tata कोरपोरेट, पेटीएम & कैशबैक SBI क्रेडिट कार्ड या Rupay कार्ड यूपीआई पेमेंट को छोड़कर) | 27 सितंबर 2024 (प्राइम मेंबर के लिए 26 सिंतबर 2024 से शुरू) |
| फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ | HDFC क्रेडिट कार्ड से 10% छूट | 27 सितंबर 2024 (VIP और प्लस मेंबर के लिए 26 सिंतबर 2024 से शुरू) |
| मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल | ICICI, एक्सिस और कोटक क्रेडिट कार्ड से 10% छूट | 26 सितंबर 2024 (इनसाइडर मेंबर के लिए 25 सितंबर 2024 से शुरू) |
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
नीचे विभिन्न कैटेगरी के SBI क्रेडिट कार्डों पर दिए जाने वाले टॉप ऑफर्स के बारे में बताया गया है:-
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| हेल्थ | मेडीबड्डी (MediBuddy) | ₹600 तक छूट | 9 अप्रैल 2025 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | ऐपल (Apple) | चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ₹5,000 तक छूट | 28 दिसंबर 2024 |
| गिफ्टिंग | IGP | न्यूनतम ₹1,199 की खरीद करने पर 20% छूट | 31 मई 2025 |
| परिधान (Apparel) | कलामंदिर(Kalamandir) | ₹500 तक पर 5% एकस्ट्रा कैशबैक | 31 अक्टूबर 2024 |
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट क्या होता है? कैसे करें चेक?
नीचे HDFC क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में बताया गया है:-
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| ट्रैवल | क्लेयरट्रिप | ईजीईएमआई से फ्लाइट बुकिंग पर ₹5,000 तक छूट | 30 दिसंबर 2024 |
| हेल्थ | हेल्थियन | सभी हेल्थ टेस्ट + मुफ्त डॉक्टर सलाह पर अतिरिक्त 25% छूट | 31 मार्च 2025 |
| हेल्थ | अपोलो फार्मेसी और हॉस्पिटल | चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15% छूट प्रोहेल्थ हेल्थ चेकअप पर 25% छूट |
31 मार्च 2025 24 अप्रैल 2025 |
| फूड | बारबिक नेशन (Barbeque Nation) | ₹500 छूट | 31 दिसंबर 2024 |
| फूड | बेकिंगो (Bakingo) | ऑनलाइन 25% छूट | 31 मार्च 2025 |
| गिफ्टिंग | फर्न एन पेटल्स (Ferns N Petals) | ₹500 तक 20% छूट | 31 दिसंबर 2024 |
| ब्यूटी और वेलनेस | द मैन कंपनी (The Man Company) | साइटवाइड पर अतिरिक्त 30% छूट | 31 दिसंबर 2024 |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
नीचे लिस्ट में ICICI क्रेडिट कार्ड के बेस्ट ऑफर्स के बारे में बताया गया है:-
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| ट्रैवल | इनसाइट वैकेशन | प्रति व्यक्ति ₹25,000 पर 10% छूट | 30 सितंबर 2027 |
| हेल्थ | अपोलो फार्मेसी | चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15% छूट | 19 फरवरी 2026 |
| गिफ्टिंग/लाइफस्टाइल | IGP | 20% छूट | 31 जुलाई 2025 |
| गिफ्टिंग/लाइफस्टाइल | फर्न एन पेटल्स (Ferns N Petals) | ₹500 तक 20% छूट | 31 मार्च 2025 |
| टैक्स | टैक्सबड्डी (TaxBuddy) | टैक्स से संबंधित सभी सर्विस पर 20% छूट | 31 मार्च 2025 |
| अन्य | क्वीकडॉक्स (QuikDox) | वसीयत बनाने पर 40% छूट | 30 जून 2025 |
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले टॉप ऑफर्स निम्न प्रकार है:
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| ट्रैवल | मेकमाईट्रिप | 15% तक कैशबैक | 31 दिसंबर 2024 |
| इलेक्टॉनिक | बोट (boAt) | ₹500 छूट | 31 मार्च 2025 |
| फर्निचर और होम डेकर | पीपरफ्राई | ₹1,250 तक छूट | 30 नवंबर 2024 |
| परिधान (Apparel) | लाइफस्टाइल | चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15% छूट | 31 मई 2025 |
| परिधान (Apparel) | मैक्स | ₹750 तक 5% कैशबैक | 3 नवंबर 2024 |
| गिफ्टिंग/लाइफस्टाइल | IGP | ₹500 ऑनलाइन खर्च पर 20% छूट | 31 मार्च 2025 |
| शिक्षा | NIIT | चुनिंदा कोर्स पर 10% छूट | 14 मई 2025 |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से विभिन्न कैटेगरी में खर्च करने पर मिलने वाले ऑफर के बारे में नीचे टेबल में बताया गया है:
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| ज्वैलरी | सूरत डायमंड ज्वैलरी | 15% छूट | 31 दिसंबर 2024 |
| लाइफस्टाइल | मिंत्रा (Myntra) | ADMYNTRA10 कोड से अतिरिक्त 10% छूट पाएं जोकि ₹300 तक होगा | 31 दिसंबर 2024 |
| लाइफस्टाइल | आजियो (Ajio) | IS400GEN कोड से ₹400 तक छूट पाएं | 31 दिसंबर 2024 |
| फूड | स्विगी(Swiggy) | ₹699 से अधिक का ऑर्डर करने पर 10% तक छूट | 31 दिसंबर 2024 |
| इलेक्टॉनिक्स | बोट (boAt) | BOATXINS कोड से बेस्टडील्स कलेक्शन पर ₹300 छूट पाएं | 31 दिसंबर 2024 |
| ट्रैवल | ईजीमाईट्री (EaseMyTrip) | EMTVISA कोड से ₹400 तक छूट पाएं | 31 दिसंबर 2024 |
वर्तमान में आप कोटक क्रेडिट कार्ड पर इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं:-
| कैटेगरी | ब्रांड | ऑफर डिटेल्स | वैलिडिटी |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | ऐपल (Apple) | ₹5,000 तक कैशबैक | 28 दिसंबर 2024 |
| ट्रैवल | मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) | फ्लाइट बुकिंग पर 15% छूट (₹2,500 तक) | 6 नवंबर 2024 |
| ट्रैवल | स्टेविस्टा (StayVista) | ₹5,000 तक पर 15% छूट | 15 दिसंबर 2024 |
| फूड | Licious | 40% छूट | 31 मार्च 2025 |
| फूड | बेकिंगो | 15% छूट यानी ₹250 तक | 31 मार्च 2025 |
| हेल्थ | अपोलो फार्मेसी | 15% छूट | 31 मार्च 2025 |
| पर्सनल केयर | द मोम्स कंपनी (The Moms Co.) | ₹500 तक छूट | 31 दिसंबर 2024 |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
डिस्काउंट, कैशबैक और अन्य ऑफर्स के अलावा क्रेडिट कार्ड संस्थान खरीददारी पर EMI विकल्प भी प्रदान करते हैं। वे इस रूप में हो सकते हैं: नो-कॉस्ट EMI, खरीद के बाद EMI कन्वर्ज़न और इंस्टेंट EMI.
नो कॉस्ट EMI – जब आप एक आइटम खरीदते हैं तो नो-कॉस्ट EMI विकल्प के ज़रिए इसका भुगतान किस्तों में कर सकते हैं जिस पर आपसे कोई ब्याज भी नहीं वसूला जाता है। आमतौर पर आप कुछ ई-रिटेलर वेबसाइटों पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI प्राप्त कर सकते हैं। यह आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, व्हाइट गुड्स और अन्य महंगी वस्तुओं पर ऑफर की जाती है।
इंस्टेंट EMI – नो-कॉस्ट EMI के विपरीत, इंस्टेंट EMI पर ब्याज दर लागू होती है। आप 24 महीने तक की भुगतान अवधि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, खर्च की गई ब्याज राशि काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। आमतौर पर इंस्टेंट EMI की दरें पोस्ट परचेज़ EMI कन्वर्ज़न दरों से कम होती हैं।
खरीद के बाद EMI कन्वर्ज़न – यदि आपने बड़ी खरीददारी की है और तय तारीख तक अपनी बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आप उस खरीददारी की राशि का भुगतान EMI में कर सकते हैं।