Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड आपकी खरीद के बदले रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रदान करता है। 1 रिवॉर्ड पॉइंट की वैल्यू 50 रु. होती है, इसके साथ ही कार्ड एक्टिवेशन और मासिक व वार्षिक माइल्सटोन पूरा करने पर भी रिवार्ड पॉइंट मिलता है। आप इन रिवॉर्ड पॉइंट्स के बदले टॉप ब्रांडों जैसे अमेज़न, फिल्पकार्ट आदि के गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड पर 4,500 रु. की वार्षिक फीस ली जाती है, हालांकि ज्वॉइनिंग फीस 1000 रु. है। अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड (American Express Membership Rewards credit card) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं |
|
![]() |
|
| इसके लिए उपयुक्त | रिवॉर्ड और शॉपिंग |
| जॉइनिंग फीस | ₹1,000 + लागू टैक्स |
| वार्षिक/ रिन्यूअल फीस | ₹4,500 + लागू टैक्स (मेंबरशिप ईयर में ₹1,50,000 तक खर्च करने पर माफ) |
| न्यूनतम इनकम रिक्वायरमेंट | ₹6 लाख प्रति वर्ष |
| वेलकम बेनिफिट | कार्ड लेने के 90 दिनों के भीतर ₹15,000 खर्च करने और जॉइनिंग फीस का भुगतान करने पर 4,000 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट |
| मुख्य विशेषता | चुनिंदा कैटेगरी को छोड़कर प्रति ₹50 खर्च करने पर 1 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट |
| रिन्यूअल बेनिफिट | पिछले साल ₹1.50 लाख रु. या उससे अधिक खर्च करने पर 100% रिन्यूअल फीस माफ |
| माइलस्टोन बेनिफिट | एक महीने में 20,000 रु. खर्च करने पर 1,000 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट |
| पैसाबाजार रेटिंग | 3.5/5 |
अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के रिवॉर्ड जैसे गिफ्ट वाउचर, वेलकम बेनिफिट, माइलस्टोन बेनिफिट आदि प्रदान किए जाते हैं। नीचे इस क्रेडिट कार्ड की विशेषताओं के बारे में बताया गया है:-
आप फ्यूल, इंश्योरेंस, यूटिलिटी, कैश ट्रांजैक्शन और पॉइंट ऑफ सेल में EMI कंवर्जन को छोड़कर अन्य जगह खर्च किए गए प्रति 50 रु. पर 1 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। आप 18 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड कलेक्शन में से अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स के ज़रिए टॉप ब्रांडों के वाउचर्स रिडीम कर सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है:-
| 18 कैरेट गोल्ड कलेक्शन/18,000 MR पॉइंट्स |
24 कैरेट गोल्ड कलेक्शन/24,000 MR पॉइंट्स |
| ₹9,000 की कीमत का ताज वाउचर |
₹14,000 की कीमत का ताज वाउचर |
| 7,000 रु. की कीमत का शॉपर्स स्टॉप वाउचर | 10,000 रु. की कीमत का शॉपर्स स्टॉप वाउचर |
| ₹7,000 का Myntra वाउचर | ₹9,000 की कीमत का तनिष्क वाउचर |
| ₹7,000 की कीमत का टाटा CLiQ वाउचर | ₹9,000 की कीमत का टाटा CLiQ वाउचर |
| ₹6,000 की कीमत का अमेज़न वाउचर | ₹8,000 की कीमत का अमेज़न वाउचर |
| ₹6,000 की कीमत का रिलायंस डिज़िटल वाउचर | ₹8,000 की कीमत का रिलायंस डिज़िटल वाउचर |
| ₹6,000 की कीमत का फ्लिपकार्ट वाउचर | ₹8,000 की कीमत का फ्लिपकार्ट वाउचर |
नोट: अमेरिकन एक्सप्रेस गिफ्ट वाउचर्स के लिए ब्रांडोंं को समय-समय पर अपडेट करता है। ऐसे में नए वाउचर्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर चेक करें।
कार्ड का रिन्यूअल करने पर रिन्यूअल फीस माफ और बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
रिन्यूअल फीस माफ: आप नीचे दी गई जानकारी के तहत वार्षिक फीस व रिन्यूअल फीस में छूट प्राप्त कर सकते हैं-
अतिरिक्त रिवॉर्ड: एनुअल मेंबरशिप फीस के भुगतान पर पहले साल कार्ड रिन्यू करने पर 5,000 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करें। कार्ड रिन्यू करने के 90 दिनों के भीतर पॉइंट्स अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवार्ड क्रेडिट कार्ड के कुछ अन्य लाभों ( American Express Membership Rewards® Credit Card benefits) के बारे में नीचे बताया गया है:
*यह एक एनरोलमेंट आधारित लाभ है। एनरोल करने के लिए यहां क्लिक करें।
नीचे दिए गए टेबल में अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड पर लागू फीस और चार्जेंस (American Express Credit Card Fees & Charges) के बारे में बताया गया है:-
| फीस और चार्जे़स | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹1,000 + लागू टैक्स |
| वार्षिक/ रिन्यूअल फीस | ₹4,500 + लागू टैक्स (अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड पर पिछले साल ₹1.5 लाख रु. खर्च करने पर माफ) |
| ब्याज दर | 3.5% प्रति महीने |
| कैश एडवांस फीस | 3.5% (न्यूनतम ₹250) |
सभी फीस और चार्जे़स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें:
आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए और उसका किसी भारतीय या मल्टीनेशनल बैंक में सेविंग या करंट अकाउंट होना चाहिए। अगर आवेदक का क्रेडिट स्कोर अच्छा है और उसने कोई पेमेंट डिफॉल्ट नहीं किया है, तो एप्लीकेशन के अप्रूव होने की संभावनाएं ज्यादा है। इसके साथ ही कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई योग्यता शर्तों को भी पूरा करना होगा:-
| योग्यता शर्तें | जानकारी |
| आयु | 18 साल |
| पेशा | नौकरीपेशा व गैर-नौकरीपेशा |
| आय | ₹6 लाख प्रति वर्ष |
| इन शहरों में मिलेगा क्रेडिट कार्ड | शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अगर आप रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त करना चाहते हैं तो अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड आपके लिए उपयुक्त है। इसके जरिए आप टॉप ब्रांडों जैसे Amazon, Flipkart, Big Basket आदि के गिफ्ट वाउचर रिडीम कर सकते हैं। आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को सिर्फ वाउचर्स के लिए रिडीम कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसके अलावा कई कम वार्षिक फीस वाले क्रेडिट कार्ड मार्केट में उपलब्ध हैं जिसके जरिए आप अन्य बेनिफिट्स के साथ रिवॉर्ड/ कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
आप इस क्रेडिट कार्ड का चयन कर सकते हैं अगर:-
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप 10 क्रेडिट कार्ड की लिस्ट
अगर आपको लगता है कि अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड आपके लिए उपयुक्त नहीं है तो आप नीचे दिए गए कार्डों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं:-
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएं |
| Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड | ₹500 | Flipkart और Myntra पर 5% कैशकबैक । Swiggy, Cleartrip, Cure.fit, PVR, Uber पर 4% कैशबैक |
| Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड | शून्य | प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन से खरीद पर 5% कैशबैक | नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन से खरीद पर 3% कैशबैक |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लैटिनम रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड | ₹250 | खानपान और फ्यूल पर खर्च किए गए प्रति ₹150 पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट |
| SBI सिंप्लीक्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹499 | Amazon/ Apollo24X7/ BookMyShow/ Cleartrip/ Eazydiner/ Lenskart/ Netmeds आदि पर खर्च किए गए प्रति ₹100 पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| HDFC मनीबैक+ क्रेडिट कार्ड | ₹500 | Flipkart, Amazon, Swiggy, Reliance Smart SuperStore और BigBasket से खरीद पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट | मर्चेंट से EMI में की गई खरीदारी पर 5 गुना कैशपॉइंट्स |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या मैं अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर. नहीं, आप केवल अमेरिकन एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद, बैंक आपके विवरण को वेरिफाई करेगा और क्रेडिट कार्ड रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेगा।
प्रश्न. क्या मैं अपने अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कैश निकाल सकता हूं?
उत्तर. हां, आप अपने अमेरिकन एक्सप्रेस मेम्बरशिप रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, कैश विड्रॉल करने पर 3.5% की कैश एडवांस फीस ली जाएगी। इसके अलावा, जब तक आप निकाली गई राशि का पूरा भुगतान नहीं कर देते, तब तक ब्याज जमा होना शुरू हो जाएगा। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कैश न निकालें क्योंकि इसमें अधिक शुल्क लगता है।
प्रश्न. मैं अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड पर प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कैसे कर सकता हूं?
उत्तर. इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप आप अपनी खरीद पर मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने रिवॉर्ड अकाउंट में ऑनलाइन लॉग इन करके टॉप ब्रांडों के गिफ्ट वाउचर के बदले रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि 18 कैरेट या 24 कैरेट के बीच एक योजना का चयन करें और रिवॉर्ड पॉइंट के बदले वाउचर रिडीम करें।
प्रश्न. मैं अपने अमेरिकन एक्सप्रेस मेम्बरशिप रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड के खो जाने या डैमेज होने की रिपोर्ट कैसे कर सकता हूं?
उत्तर. अगर आपका कार्ड खो जाता है तो आपको तुरंत अमेरिकन एक्सप्रेस के कस्टमर केयर को कॉल कर इसकी सूचना देनी चाहिए। आप अमेरिकन एक्सप्रेस के 24 घंटे काम करने वाले कार्डमेंबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही, अगर आपका कार्ड डैमेज हो जाता है, तो आप अपने अमेरिकन एक्सप्रेस अकाउंट में लॉग इन करके कार्ड बदलने का रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपने अमेरिकन एक्सप्रेस मेम्बरशिप रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कैसे कर सकता हूं?
उत्तर. आप NEFT और UPI जैसी सुविधाओं के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने बिलों का भुगतान ऑफलाइन करना चाहते हैं, तो आपको अमेरिकन एक्सप्रेस के गुरुग्राम स्थित मुख्यालय में एक चेक या ड्राफ्ट भेजना होगा।
प्रश्न. अगर मेरा अमेरिकन एक्सप्रेस मेंबरशिप रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के दौरान डिक्लाइन हो जाता है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर. आपका कार्ड कई कारणों से डिक्लाइन हो सकता है; सबसे आम कारणों में से एक है कम क्रेडिट लिमिट का होना। लेकिन आपके अकाउंट में पर्याप्त राशि है और उसके बावजूद आपका कार्ड डिक्लाइन हो जाता है, तो आपको इसका कारण जानने और इसे ठीक करने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस के कस्टमर सर्विस सेंटर को संपर्क करना होगा।