Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड को उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड को EPF अकाउंट से लिंक (Link Aadhaar with EPF Account) करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आधार- पीएफ लिंक करने का क्या तरीका है और आधार नंबर से पीएफ कैसे चेक करें:
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
EPF अकाउंट आधार से ऑनलाइन लिंक (Online Link Aadhaar with EPF Account) करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:



उन व्यक्तियों के लिए जो कंप्यूटर का उपयोग करने में माहिर नहीं हैं, वो ऑफलाइन अपने आधार को ईपीएफ अकाउंट से लिंक कर सकते हैं (Offline Link EPF Account With Aadhaar)। ऐसे कर्मचारी EPFO कार्यालय (अपने आस-पास EPFO ऑफिस ढूंढ़ें) में जाकर भी अपना EPF खाता आधार से लिंक करवा सकते हैं और व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं। इस सरल तरीका का पालन करके इसे आसानी से किया जा सकता हैं:
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने भारत में मोबाइल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) लॉन्च किया।
अगर आप ऑनलाइन ईपीएफ क्लेम करना चाहते हैं तो UAN का आधार से लिंक होना ज़रूरी है। अगर आप UAN को आधार को लिंक करते हैं तो ईपीएफ अकाउंट भी आधार से लिंक हो जाएगा। उमंग ऐप के जरिए EPF को आधार से लिंक (Link Aadhaar to EPF through UMANG) करने का तरीका निम्न प्रकार है:
UMANG App कैसे डाउनलोड करें और अपना अकाउंट कैसे बनाएं, ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार कार्ड को EPF अकाउंट से लिंक करने के फायदें निम्नलिखित है:
आधार नंबर से पीएफ चेक करने के कई तरीके हैं, पहला- आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.epfindia.gov.in/) से चेक कर सकते हैं। दूसरा- उमंग ऐप के जरिए। तीसरा– मिस्ड कॉल सेवा (अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर कॉल करें) इसके अलावा आप अपने नजदीकी ईपीएफओ ग्राहक सेवा केंद्र जाकर भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपका आधार कार्ड आपके पीएफ अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. उमंग ऐप के जरिए आधार को EPF खाते से जोड़ने के क्या शुल्क हैं?
उत्तर: उमंग ऐप के जरिए आधार को EPF अकाउंट से जोड़ने पर कोई शुल्क नहीं लगता।
प्रश्न. क्या मैं आधार को UAN से लिंक किए बिना EPF ई-नोमिनेशन दाखिल कर सकता हूं?
उत्तर: आधार को UAN से लिंक करना और साथ ही ई-नोमिनेशन दाखिल करना जरूरी है, इसलिए जितना जल्दी हो सके आप इन दोनों ही प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
प्रश्न. क्या मैं एक से ज्यादा मोबाइल नंबर को EPF अकाउंट से लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, EPF अकाउंट से केवल एक ही नंबर लिंक किया जा सकता है।
प्रश्न. वे कौन-से तरीके हैं जिनके जरिए आधार को EPF अकाउंट से लिंक किया जा सकता है?
उत्तर: आप निम्नलिखित तरीकों की मदद से आधार को EPF अकाउंट से लिंक कर सकते हैं:-
1. उमंग ऐप
2. EPFO का आधिकारिक पोर्टल
3. निकटम EPFO ऑफिस जाकर
प्रश्न. मैं कैसे उमंग ऐप डाउनलोड और अपना अकाउंट सेट कर सकता हूं?
उत्तर: ऐसा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें-
प्रश्न. अगर मेरा मोबाइल नंबर रजिर्स्टड नहीं है तो क्या मैं आधार को EPF अकाउंट से लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: बिना मोबाइल नंबर के आधार से EPF अकाउंट लिंक नहीं किया जा सकता।
प्रश्न. अगर मैं अपना UAN पासवर्ड भूल जाता हूं, तो मैं क्या कर सकता हूं?
उत्तर: अगर आप अपना UAN पासवर्ड भूल जाते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों को फॉलों करें-
प्रश्न.क्या UAN के साथ आधार लिंक करना जरूरी है?
उत्तर: अगर आप अपने EPF का ऑनलाइन क्लेम दाखिल करना चाहते हैं, तो आपको UAN और आधार को लिंक करना होगा। इसके साथ ही जब आपका PF अकाउंट आधार के साथ लिंक होगा, तभी आपके नियोक्ता एंप्लोई-कम-रिर्टन (ECR) चालान फाइल कर पाएंगे। साथ ही आपके EPF अकाउंट में फंड जमा कर सकेंगे।
प्रश्न. क्या मैं ऑफलाइन अपना आधार, EPF अकाउंट के साथ लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप ऑफलाइन भी आधार और EPF अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं किस पोर्टल के जरिए जान सकता हूं कि मेरा आधार EPF खाते के साथ लिंक है या नहीं?
उत्तर: आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका आधार EPF से लिंक है या नहीं।
प्रश्न. आधार कार्ड से पीएफ नंबर कैसे निकालें?
उत्तर: आधार कार्ड से पीएफ नंबर निकालने का कोई सीधा तरीका नहीं है। हालांकि आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपने पीएफ अकाउंट का एक्सेस कर सकते हैं और फिर अपना पीएफ नंबर देख सकते हैं। पीएफ अकाउंट का एक्सेस पाने के लिए ईपीएफओ ऑफिशियल वेबसाइट और उमंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप अपने पिछले नियोक्ता को संपर्क कर सकते हैं, वरना ईपीएफओ ग्राहक सेवा केंद्र भी जा सकते हैं।
प्रश्न. क्या आधार के EPF अकाउंट से लिंक होने के बाद मुझे अपने रजिर्स्टड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन मिलेगा?
उत्तर: हां, एक बार आधार कार्ड से EPF अकाउंट लिंक हो जाने के बाद आपको आपके रजिर्स्टड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर नोटिफिकेशन दिया जाएगा।
प्रश्न. UAN/KYC अपडेट की समस्या होने पर किससे संपर्क करें?
उत्तर: UAN या KYC सर्विस से संबंधित किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए आप EPFO हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर- 1800118005 पर कॉल कर सकते हैं। आप सप्ताह के सातों दिन, सुबह 9:15 से शाम 5:45 तक कॉल कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या हम SMS के ज़रिए आधार को UAN से लिंक कर सकते हैं?
उत्तर: मौजूदा समय में, SMS के ज़रिए आधार को UAN से लिंक नहीं कर सकते हैं।
प्रश्न. अगर नाम में अंतर हो तो आधार को UAN से कैसे लिंक करें?
उत्तर: आपको सबसे पहले EPFO या UIDAI डेटाबेस में नाम सुधार/अपडेट करना होगा उसके बाद ही आधार को UAN से लिंक कर सकते हैं।
प्रश्न. ईपीएफओ eKYC पोर्टल क्या है?
उत्तर: यह EPFO सदस्य पोर्टल और उमंग ऐप (UMANG App) है जिसके माध्यम से आपके आधार को UAN के साथ मान्य करने के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी सुविधा प्रदान की जाती है।