Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार भारत का सबसे बड़ा पहचान प्रमाण पत्र बन चुका है। आधार कार्ड बनाने के लिए कुछ दस्तावेज़ मुहैया कराने होते हैं लेकिन जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज़ प्रमाण नहीं है, वे भी आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। दस्तावेज़ों के बिना आधार कार्ड के लिए आवेदन करने (Apply Aadhaar Card without Document) का तरीका नीचे दिया गया है।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और इसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। भले ही आपके पास पहचान और निवास को प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज़ प्रमाण नहीं है, तो आप दस्तावेज़ों के बिना आधार कार्ड आवेदन करने के लिए (Apply Aadhaar Card without Document) UIDAI द्वारा अधिकृत एक परिचयकर्ता की मदद ले सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

आधार परिचयकर्ता एक ऐसा व्यक्ति है जिसे रजिस्ट्रार या UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा तैनात किया जाता है और उसके माध्यम से सूचनाएं भेजी जाती है। परिचयकर्ता का प्राथमिक कार्य आधार एनरोलमेंट के समय किसी ऐसे व्यक्ति को UIDAI से वाकिफ़ करवाना है, जिसके पास पहचान का कोई प्रमाण (POI) या पते का प्रमाण (POA) नहीं है।
एक परिचयकर्ता एक रजिस्ट्रार के अधीन काम करता है जिसने उसे नियुक्त किया है। एक परिचयकर्ता की भूमिका केवल उस क्षेत्र तक ही सीमित है जिसके लिए उसे रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त किया गया है। अगर अन्य रजिस्ट्रार उसी परिचयकर्ता को सूचित करते हैं, तो वह अन्य स्वीकृत क्षेत्रों में भी व्यक्तियों को UIDAI से वाकिफ़ करा सकता है।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें
एक व्यक्ति UIDAI के लिए एक परिचयकर्ता बन सकता है यदि वह निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करता है:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. बिना डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
उत्तर: अगर आपके पास आधार बनवाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप Introducer या Head of Family (HoF) की मदद से आधार बनवा सकते हैं। Introducer वह व्यक्ति होता है जिसके पास पहले से आधार होता है और वह आपकी पहचान की पुष्टि करता है। वहीं, HoF आपके परिवार का सदस्य हो सकता है जिसका आधार पहले से बना हो और कोई पारिवारिक दस्तावेज़ (जैसे राशन कार्ड) उपलब्ध हो। आधार केंद्र जाकर फॉर्म भरें, बायोमेट्रिक दें और नामांकन स्लिप लें। आधार कार्ड लगभग 90 दिनों में पते पर आ जाएगा।
प्रश्न. नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
उत्तर: नया आधार कार्ड बनवाने के लिए नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ (पहचान और पते का प्रमाण) जमा करें, बायोमेट्रिक जानकारी (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन) दें और नामांकन स्लिप लें। आपका आधार कार्ड लगभग 90 दिनों में पते पर भेज दिया जाएगा।
प्रश्न. आधार कार्ड बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेट्स की आवश्यकता होती है?
उत्तर: आधार कार्ड बनवाने के लिए पहचान प्रमाण (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी) और पते का प्रमाण (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट) जरूरी होता है। जन्म तिथि प्रमाण (जैसे जन्म प्रमाण पत्र) भी माँगा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।