Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
अगर आपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया है, तो आप अपनी एप्लीकेशन के स्टेट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से ट्रैक कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
आप इन तरीकों से ऑनलाइन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेट्स को ट्रैक कर सकते हैं:
आप नीचे दिए गए तरीकों का पालन करके अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेट्स को ट्रैक कर सकते हैं:
अगर आप बैंक के मौजूदा ग्राहक हैं, तो आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बैंक के नेटबैंकिंग पोर्टल या यू–मोबाइल एप्लिकेशन में लॉग–इन करके भी अपने पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेट्स की जांच कर सकते हैं। लॉग–इन करने के बाद, ‘Loans’ सेक्शन पर जाएं और अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेट्स को जानने के लिए उपलब्ध एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन अकाउंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें:
जानें: बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर देने वाले बैंक कौन-से हैं?
अगर आपके पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का डेबिट कार्ड है, तो आप अपनी इंटरनेट बैंकिंग यूज़र आईडी ऑनलाइन बना सकते हैं और विभिन्न लॉग–इन और ट्रांजैक्शन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जानें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
पर्सनल लोन अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए डेबिट कार्ड न होने पर भी आप इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यूनियन बैंक आपकी रिक्वेस्ट को वैलिडेट करेगा और 24 घंटे के भीतर आपके अकाउंट को इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर कर देगा।
एक्टिवेट होने पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कंफर्मेशन मेसेज प्राप्त होगा। आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके 48 घंटे के बाद लॉगिन कर सकते हैं। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर, आप विभिन्न ऑनलाइन बैंकिंग विकल्पों तक पहुंचने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऑनलाइन बैंकिंग प्लैटफॉर्म पर लॉग–इन कर सकते हैं।
ध्यान दें: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपकी जन्मतिथि, पैन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आपके अकाउंट से लिंक होनी चाहिए।
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें, विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा करें। अप्लाई करें
यूनियन बैंक पर्सनल लोन स्टेट्स को चेक करने के लिए नीचे दिए गए विवरण आवश्यक हैं:
यह भी पढ़ें: नौकरीपेशा कर्मचारी कैसे प्राप्त करें पर्सनल लोन
आप नीचे दिए गए किसी भी माध्यम से अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक्टिव पर्सनल लोन स्टेट्स को ऑनलाइन देख सकते हैं:-
आप ऑनलाइन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की कई जानकारी जैसे बकाया लोन राशि, अगली ईएमआई भुगतान विवरण, अंतिम ईएमआई भुगतान विवरण आदि जान सकते हैं।
कस्टमर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन स्टेट्स को चेक करने के लिए बैंक की निकटतम शाखा में जा सकते हैं या बैंक की ग्राहक सेवा को कॉल कर सकते हैं ।
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट
शादी, इलाज या अन्य किसी काम के लिए चाहिए पर्सनल लोन! अप्लाई करें
प्रश्न 1. यूनियन बैंक पर्सनल लोन की स्टेट्स को ट्रैक करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
उत्तर: आप नेट बैंकिंग या यू–मोबाइल ऐप के ज़रिए बड़ी ही आसानी से यूनियन बैंक पर्सनल लोन स्टेट्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप यूनियन बैंक के नज़दीकी ब्रांच में जाकर या बैंक के ग्राहक सेवा पर कॉल करके अपने पर्सनल लोन स्टेट्स को ऑफ़लाइन ट्रैक कर सकते हैं।
प्रश्न 2. मैं यूनियन बैंक से अधिकतम कितनी राशि तक का पर्सनल लोन ले सकता हूं?
उत्तर: यूनियन बैंक अपने कस्टमर्स की विभिन्न वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 लाख रु.तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है।हालाँकि, जो लोग पहली बार यूनियन बैंक से पर्सनल लोन ले रहे हैं, वे 5 लाख रु. तक की लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। जबकि, अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले यूनियन बैंक के मौजूदा कस्टमर्स 10 लाख रु. तक के पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न 3. यूनियन बैंक पर्सनल लोन की वार्षिक ब्याज दर क्या है?
उत्तर: यूनियन बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर 8.90% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि, आवेदक पर लागू होने वाली ब्याज दर उसकी प्रोफ़ाइल, चुने गए पर्सनल लोन के प्रकार आदि पर निर्भर करती है।
प्रश्न 4. यूनियन बैंक के पर्सनल लोन की भुगतान अवधि कितनी होती है?
उत्तर: यूनियन बैंक पर्सनल लोन 12 से 60 महीने के बीच की भुगतान अवधि के साथ आते हैं।
प्रश्न 5. क्या इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी ईएमआई भुगतान करने के लिए पोस्ट–डेटेड चेक या ईसीएस (इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम)/एनएसीएच (नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस) मैंडेट का भी उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न 6. मैं ऑनलाइन यूनियन बैंक पर्सनल लोन स्टेटमेंट कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?
उत्तर: आप बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग–इन करके या बैंक के यू–मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपना यूनियन बैंक पर्सनल लोन स्टेटमेंट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।