Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक कई क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है जो ट्रैवल, शॉपिंग, कैशबैक, फ्यूल, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि पर बहुत से लाभ प्रदान करते हैं। अपने लिए सही कार्ड का उपयोग करके आप चुनिंदा ब्रांडों के साथ रिवार्ड, कैशबैक या डिस्काउंट के रूप में काफी बचत कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपकी मदद के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख क्रेडिट कार्डों के बारेमें बताया है।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
| SCB क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | इसके लिए उपयुक्त |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड ईज़मायट्रिप क्रेडिट कार्ड | ₹350 | ट्रैवल |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड स्मार्ट क्रेडिट कार्ड |
₹499 | कैशबैक |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैनहट्टन प्लेटिनम कार्ड | ₹999 | कैशबैक और रिवॉर्ड्स |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लैटिनम रिवार्ड क्रेडिट कार्ड | ₹250 | रिवार्ड |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम कार्ड | ₹750 | फ्यूल और बिल भुगतान |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट कार्ड | ₹5,000 | ट्रैवल और गोल्फ |
*स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अब नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन स्वीकार नहीं करता.
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट क्या होता है? कैसे करें चेक?
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं और लाभ निम्न प्रकार है:
स्टैंडर्ड चार्टर्ड ईज़माईट्रिप क्रेडिट कार्ड (Standard Chartered EaseMyTrip Credit Card) एक ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है, जो ईज़माईट्रिप के साथ को-ब्रांडेड लाभों के लिए बेस्ट है। उपयोगकर्ताओं को रिवार्ड्स, ट्रेवल बुकिंग पर छूट, लाउंज का उपयोग और डिस्काउंट जैसे लाभ मिलेंगे।
अगर आप सभी प्रकार के ऑनलाइन खर्चों पर कैशबैक पाना चाहते हैं तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड स्मार्ट क्रेडिट कार्ड (Standard Chartered Smart Credit Card)आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इस कार्ड पर रिवॉर्ड को कई तरह से रिडिम करने का ऑप्शन, ईएमआई खरीद और इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट अवधि जैसे लाभ मिलते हैं।
यदि आप दैनिक खर्चों पर कैशबैक ऑफ़र की तलाश में हैं और होटल और ट्रैवल में मिलने वाले लाभों का आनंद लेना चाहते हैं तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैनहट्टन प्लेटिनम कार्ड (Standard Chartered Manhattan Platinum Card) आपके लिए एक बढ़िया विकल्प होगा।
ये एक एंट्री लेवल क्रेडिट कार्ड है। अगर आप फ्यूल और डायनिंग पर तुलनात्मक रुप से अधिक खर्च करते हैं और इन खर्चों पर रिवॉर्ड पाना चाहते हैं, तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लेटिनम रिवॉर्ड कार्ड (Standard Chartered Platinum Rewards Card) आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। साथ ही इसका वार्षिक फीस भी अधिक नहीं है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम भारत में सबसे लोकप्रिय कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक है। यदि आप ज्यादातर फ्यूल, बिल और टेलीकॉम बिल भुगतान के लिए कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको Standard Chartered Super Value Titanium कार्ड प्राप्त करना चाहिए। यह कार्ड रिवार्ड्स और कैशबैक दोनों लाभ प्रदान करता है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट कार्ड एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है जो उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं और गोल्फ खेलते हैं। यदि आप ऐसा क्रेडिट कार्ड चाहते हैं जो कम विदेशी मुद्रा मार्क-अप फीस, लाउंज एक्सेस लाभ उठाना चाहते है तो आपको स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट कार्ड (Standard Chartered Ultimate Card) लेना चाहिए।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले कुछ आम फीस और चार्ज़ेस इस प्रकार हैं:-
| फीस | राशि | ||||||||||||||
| जॉइनिंग फीस | एक कार्ड से दूसरे कार्ड में अलग | ||||||||||||||
| वार्षिक फीस | एक कार्ड से दूसरे कार्ड में अलग | ||||||||||||||
| ब्याज दर | 3.75% (45% प्रति वर्ष) | एक कार्ड से दूसरे कार्ड में भिन्न होता है | ||||||||||||||
| लेट पेमेंट फीस |
|
यह भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
कुछ फीस व शुल्क एक कार्ड से दूसरे कार्ड में अलग-अलग हो सकते हैं। कृप्या कार्ड के आधार पर अलग से नियम और शर्तें देखें।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही आपको बैंक द्वारा निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा, जिनके बारे में नीचे बताया गया है:-
यह भी पढ़ें: ये हैं ज़ीरो वार्षिक फीस वाले बैस्ट क्रेडिट कार्ड
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप पैसाबाजार के माध्यम से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने का तरीका नीचे बताया गया है:
इसके बाद बैंक आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड से संबंधित दस्तावेज मांग सकता है। आवेदन स्वीकार होने के 10 कार्यदिवस के भीतर कार्ड डिलिवरी हो जाती है। आप चाहें तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक वेबसाइट के माध्यम से भी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड का बेस्ट क्रेडिट कार्ड कौन सा है?
उत्तर: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के लोकप्रिय क्रेडिट कार्डों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैनहट्टन प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड डिजीस्मार्ट क्रेडिट कार्ड और स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। हालांकि, आपके लिए सबसे अच्छा स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड वह होगा जो आपकी खर्च की प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हुए आपको लाभ प्रदान करे।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर:आप स्टैण्डर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए पैसाबाज़ार के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरें और उपलब्ध ऑफ़र्स चेक करने के लिए ओटीपी वेरिफाई करें। आप अपने नंबर पर प्री–अप्रूव्ड ऑफर देख सकते हैं। अब अपनी आवश्यकता के अनुरूप स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड चुनें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड लेने के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अलग–अलग क्रेडिट कार्डों के लिए सैलरी की आवश्यकता भी अलग–अलग होती है। उदाहरण के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैनहट्टन प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम सैलरी 90,000 रु. प्रति महीने है, जबकि डिजीस्मार्ट क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम मासिक सैलरी 50,000 रु. है। ऊपर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड और उनकी इनकम रिक्वारयमेंट के बारे में बताया गया है।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के बिलिंग पीरियड का पता कैसे लगाएं?
उत्तर: आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में आपके बिलिंग पीरियड के बारे में जानकारी दी जाती है। किसी भी बिलिंग पीरियड के अंतिम दिन उसका बिल जनरेट किया जाता है और SMS और ईमेल के ज़रिए इसे आपके साथ साझा किया जाता है।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर:अपने क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस के पेज पर जाएं। एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। स्टेटस चेक करने के लिए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
प्रश्न. क्या मैं अपने स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल यूसेज को बंद कर सकता हूं?
उत्तर: हाँ, आप स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड पर इंंटरनेशनल यूसेज को नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन बंद कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपनी बकाया राशि किसी अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर कर सकता हूं?
उत्तर: हां, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर आपको ‘Balance Transfer’ की सुविधा मिलती है, जिसके अंतर्गत आप क्रेडिट कार्ड के ज़रिए अन्य बैंक से बकाया राशि को अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे आपको पैसों की बचत करने में मदद मिलेगी क्योंकि बैलेंस ट्रांसफर की ब्याज दरें क्रेडिट कार्ड की दरों से काफी कम होती हैं।
प्रश्न. क्या मैं स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड पर लोन ले सकता हूँ?
उत्तर: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट लिमिट के बदले लोन प्रदान करता है। बैंक आपको क्रेडिट लिमिट से अधिक लोन भी दे सकता है। हालांकि लोन की ब्याज दर एक कस्टमर से दूसरे में भिन्न होती हैं।
प्रश्न. मैं स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट को कैसे बढ़ा सकता हूं?
उत्तर: क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए नीचे दिए तरीकों का पालन करें
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट कैसे चेक करें?
उत्तर:आप ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से क्रेडिट लिमिट चेक कर सकते हैं: