Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट (SBI Xpress Credit Loan) नामक विशेष पर्सनल लोन योजना प्रदान करता है जिसकी ब्याज दरें 11.25% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह 6 साल तक की अवधि के लिए 20 लाख रुपये तक की लोन राशि प्रदान करता है। यह पर्सनल लोन उन नौकरीपेशा व्यक्तियों को दिया जाता है जिनका SBI में सैलरी अकाउंट है। एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन प्राप्त करने वाले आवेदकों को बैंक में बहुत कम दस्तावेज जमा कराने होते हैं और साथ ही लोन को तुरंत मंज़ूरी और उसके बाद लोन राशि भी तुरंत ट्रांसफर हो जाती है।
डिस्क्लेमर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन के लिए पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, पर्सनल लोन लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार स्टेट बैंक पर्सनल लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएँ प्रदान करता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की अधिक जानकारी पाने के लिए सीधे बैंक को संपर्क करें।
SBI एक्सप्रेस क्रेडिट लोन |
|
| ब्याज दरें | 11.25%-14.40% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹20 लाख तक |
| अवधि | 6 महीने-6 साल |
| न्यूनतम मासिक आय | ₹15,000 |
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
अलग- अलग कैटेगरी के उधारकर्ताओं के लिए एसबीआई द्वारा ऑफर किए जाने वाले विभिन्न पर्सनल लोन की ब्याज दरें नीचे दी गई हैं:
| आवेदक की प्रोफाइल | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| रक्षा/अर्ध- सैनिक/ भारतीय कोस्ट गार्ड के नौकरीपेशा आवेदकों के लिए | 11.25%-12.75% |
| केंद्र सरकार/ राज्य सरकार/ पुलिस / रेलवे/ केंद्रीय पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) (जो ‘RATNA’ स्टेटस के अंतर्गत आते हैं) के आवेदक | 11.40%-13.90% |
| अन्य कॉर्पोरेट के आवेदक | 12.40%-14.40% |
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
| प्रकार | फीस व शुल्क |
| पीनल इंटरेस्ट | 2% प्रति माह |
| प्रीपेमेंट फीस | प्रीपेड राशि पर 3%, अगर उसी योजना के अंतर्गत लिए नए लोन की राशि से अकाउंट को बंद किया जाता है तो कोई प्रीपेमेंट/ फोरक्लोज़र फीस नहीं ली जाएगी। |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट
टोल- फ्री नंबर:
1800 11 2211
1800 425 3800
सभी मोबाइल फोन और लैंडलाइन से इस नंबर पर कॉल की जा सकती है: 080-26599990
प्रश्न. एनएमआई क्या है?
उत्तर: NMI का मतलब नेट मासिक आय है। इसमें टैक्स के बाद आपकी मासिक आय का नेट हिस्सा शामिल होता है और अन्य कटौती सकल मासिक वेतन से की जाती है।
प्रश्न. मैं एक पेंशनर हूं। क्या मैं एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन लेने के लिए योग्य हूं?
उत्तर: नहीं, केवल नौकरीपेशा व्यक्ति ही एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: SBI एक्सप्रेस क्रेडिट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा नौकरीपेशा व्यक्तियों को दिया जाने वाला एक प्रकार का पर्सनल लोन होता है। इस लोन के लिए बहुत कम दस्तावेज जमा कराने होते हैं और लोन राशि भी जल्दी ट्रांसफर हो जाती है। एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन का उपयोग डेट कंसोलिडेशन, छुट्टी, शादी, कंज्यूमर ड्यूरेबल खरीदने जैसे व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। पर्सनल लोन की इस योजना के तहत 25,000 रु. से 20 लाख रु. तक लोन राशि प्रदान की जाती है की।
प्रश्न. मैं एक पेंशनर हूं और मुझे एसबीआई की ही किसी ब्रांच से अपनी पेंशन मिलती है। क्या मुझे एक्सप्रेस क्रेडिट लोन मिल सकता है?
उत्तर: नहीं, पेंशनर एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट लोन नहीं ले सकते हैं। हालाँकि आप SBI पेंशन लोन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं एक सरकारी कंपनी में काम करती हूँ। अगर मैं एक्सप्रेस क्रेडिट लोन के लिए अप्लाई करती हूं तो क्या मुझे कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा?
उत्तर: हाँ। एक सरकारी कर्मचारी के रूप में आप एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट लोन के अन्य आवेदकों की तुलना में पर्सनल लोन की कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि आप बैंक द्वारा इसके लिए अलग से निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करती हों।