Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नौकरीपेशा, गैर- नौकरीपेशा और पेंशनर को 11.45% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर 30 लाख रु. तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है। इस लोन का भुगतान 6 साल तक की अवधि में किया जा सकता है। हालांकि, उधारकर्ता बकाया लोन राशि की प्रीपेमेंट करके अपने लोन का भुगतान तय समय से पहले कर सकते हैं। अगर आप भी अपने एसबीआई पर्सनल लोन को प्री-क्लोज़ करना चाहती हैं तो आपको प्री-क्लोज़र फीस, लोन प्रीक्लोज़ करने के फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। यहां एसबीआई पर्सनल लोन की प्री-क्लोज़र फीस के बारे में बताया गया है, जिसका भुगतान आपको अपने पर्सनल लोन को फोरक्लोज़/ उसकी प्रीपेमेंट करते समय करना होगा।
डिस्क्लेमर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन के लिए पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है और इस लेख में दी गई सारी जानकारी सूचना के उद्देश्य से लिखी गई हैं। पैसाबाज़ार, पर्सनल लोन लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एफिलिएटेड, स्पॉन्सर्ड या किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है। ना ही पैसाबाज़ार स्टेट बैंक पर्सनल लोन से जुड़े कोई ऑफ़र या सेवाएँ प्रदान करता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की अधिक जानकारी पाने के लिए सीधे बैंक को संपर्क करें।
एसबीआई पर्सनल लोन प्रीक्लोजर चार्ज़ेस |
|
| पर्सनल लोन के प्रकार | प्रीक्लोज़र/प्रीपेमेंट फीस |
| एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट | प्रीपेमेंट की गई राशि पर 3% |
| अगर एक ही योजना के तहत लिए गए नए लोन की राशि से अकाउंट बंद किया जाता है तो कोई प्रीपेमेंट/ फोरक्लोज़र फीस नहीं। | |
| एसबीआई क्विक पर्सनल लोन | प्रीपेमेंट की गई राशि पर 3% |
| अगर एक ही योजना के तहत लिए गए नए लोन की राशि से अकाउंट बंद किया जाता है तो कोई प्रीपेमेंट/ फोरक्लोज़र फीस नहीं। | |
| एसबीआई पेंशन लोन | प्रीपेमेंट की गई राशि पर 3% |
| अगर एक ही योजना के तहत लिए गए नए लोन की राशि से अकाउंट बंद किया जाता है तो कोई प्रीपेमेंट/ फोरक्लोज़र फीस नहीं। | |
* यह जानकारी 24 जनवरी 2025 को अपडेट की गई हैं।
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने से उधारकर्ता उस ब्याज लागत पर बचत कर सकते हैं जिसका भुगतान उन्होंने पूरी लोन अवधि के दौरान लोन जारी रखने पर करना होता है। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति ने 13% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया है। इसकी लोन अवधि 5 साल तक है, और हर महीने की ईएमआई 22,753 रुपये होगी और उसे पूरी लोन अवधि के दौरान 3.65 लाख रुपये तक की कुल ब्याज का भुगतान करना होगा। हालांकि, अगर व्यक्ति एक साल के बाद बकाया लोन राशि का भुगतान कर देता है, तो ब्याज में 2.44 लाख रुपये तक बचत कर सकेगा।
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
क्रेडिट मिक्स उन सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन का रेश्यो होता है जो आपने लिए हैं। चूंकि एसबीआई पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होते हैं, इसलिए अगर पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट कर दी जाती है तो आपके क्रेडिट मिक्स में अनसिक्योर्ड लोन का रेश्यो कम हो जाता है। क्रेडिट मिक्स में सिक्योर्ड लोन की संख्या अधिक होने से आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होगा और आपके दूसरे लोन की एप्लीकेशन को भी मंज़ूरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: SBI पर्सनल लोन योजनाओं की ब्याज दरें
बैंक उन आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं जिनकी कुल ईएमआई (मौजूदा ईएमआई और नए लोन की ईएमआई सहित) उनकी कुल मासिक आय के 50-60% से अधिक नहीं होती है। इसलिए, जिन लोगों के पास उनकी मासिक आय की इस लिमिट से अधिक ईएमआई राशि का भुगतान बकाया रहता है, उनकी पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावना कम होती है।
हालांकि, यदि कोई व्यक्ति अपने मौजूदा पर्सनल लोन का प्री-पेमेंट करना चाहता है, तो उसका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो कम हो सकता है जिससे उसकी लोन योग्यता में भी सुधार होने की संभावना होती है।
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
कई उधारकर्ता अपने पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने के लिए अपनी लिक्विडिटी (यानि कि ज़रूरत पड़ने पर आपके पास कितना कैश मौज़ूद है जिसका उपयोग कर आप भुगतान कर सकते हैं) या मौजूदा निवेश का उपयोग करते हैं। बता दें कि अगर आप लोन की प्रीपेमेंट करने के लिए अपनी लिक्विडिटी या निवेश का उपयोग करते हैं तो हो सकता है कि आपके पास किसी फाइनेंशियल इमरजेंसी से निपटने के लिए पर्याप्त पैसे न बचें। इसके अलावा हो सकता है कि आपको अपनी महत्वपूर्ण आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अधिक ब्याज दरों पर दूसरा लोन लेना पड़ जाए क्योंकि जो पैसा आपके पास लिक्विडिटी या निवेश के रूप में मौज़ूद था, उसका उपयोग आपने अपने मौज़ूदा लोन की प्रीपेमेंट करने में कर लिया। अगर आप इस परिस्थिति का सामना नहीं करना चाहते हैं तो आपको प्रीपेमेंट का विकल्प तभी चुनना चाहिए, जब आपके पास इमरजेंसी के लिए पर्याप्त पैसे हों। इसके साथ ही आपको अपनी महत्वपूर्ण आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने मौज़ूदा निवेश का उपयोग करने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय, सीमित लिक्विडिटी वाले पर्सनल लोन उधारकर्ता अपने मौज़ूदा पर्सनल लोन को कम ब्याज दर ऑफर करने वाले बैंक/ लोन संस्थानों को ट्रांसफर करके अपने भुगतान बोझ और ब्याज लागत को कम कर सकते हैं।
एसबीआई फिक्स्ड दरों पर लिए गए पर्सनल लोन के मामले में बकाया राशि पर 3% तक प्रीपेमेंट चार्ज लेता है। इस प्रकार, फिक्स्ड दरों पर लिए गए पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने से ब्याज लागत पर होने वाली बचत भी कम हो सकती है। इसलिए आपको अपने पर्सनल लोन का प्री-पेमेंट केवल तभी करना चाहिए जब पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट चार्ज़ेस का हिसाब लगाने के बाद आपके पास पर्याप्त नेट सेविंग्स हो।
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
हां, एसबीआई पर्सनल लोन का समय से पहले भुगतान करने पर आपको भुगतान की गई रकम का 3% फोरक्लोज़र या प्रीपेमेंट चार्ज देना होगा।
एसबीआई पर्सनल लोन का फोरक्लोज़ करने या प्रीपेमेंट करने के लिए नीचे बताई गई शर्तों का ध्यान रखना होगा:-