Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 9.00% से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर 50 लाख रु. तक का गोल्ड लोन प्रदान करता है। गोल्ड लोन की अवधि 3 साल तक हो सकती है (अगर EMI में लोन का भुगतान किया जा रहा हो) और अगर बुलेट रीपेमेंट के ज़रिए लोन का भुगतान किया जा रहा है तो 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने। कस्टमर्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपने सोने के गहनों और बैंक से लिए गए सोने के सिक्कों के बदले गोल्ड लोन ले सकते हैं। SBI गोल्ड लोन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
| एसबीआई गोल्ड लोन की विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 9.00%-10.25% प्रतिवर्ष |
| कोलैटरल | सोने के आभूषणों को गिरवी रखना |
| लोन राशि | ₹50 लाख तक |
| लोन अवधि | 3 वर्ष तक |
| गोल्ड लोन के भुगतान की सुविधा | डिमांड लोन एवं बुलेट रीपेमेंट की सुविधा |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% तक |
ब्याज दर 20 मार्च 2025 को अपडेट की गई है।
SBI गोल्ड लोन की ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन की ब्याज दरें (SBI Gold Loan Interest Rate) 9.00% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। SBI गोल्ड लोन की ब्याज दरें नीचे दी गई SBI गोल्ड स्कीम के आधार पर भिन्न होती हैं:-
| स्कीम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| ईएमआई -बेस्ड गोल्ड लोन | 10.25% |
| 3 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | 9.00% |
| 6 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | 9.20% |
| 12 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | 9.30% |
| विवरण | चार्ज़ेस |
| 3 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | ₹200 |
| 6 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | ₹300 |
| 12 महीने की बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन | लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम ₹500; अधिकतम ₹10,000) |
| ईएमआई आधारित गोल्ड लोन | लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम ₹500) |
अन्य चार्ज़ेस: कस्टमर को “गोल्ड अप्रेसर चार्ज़ेस’ का भुगतान भी करना होगा।
उद्देश्य: SBI पर्सनल गोल्ड लोन (SBI Personal Gold Loan) गिरवी रखे गए सोने के गहनों और बैंक से लिए गए सोने के सिक्कों (50 ग्राम से अधिक की वजन) के बदले दिया जाता है। गोल्ड लोन का इस्तेमाल मेडिकल खर्चों को पूरा करने, शिक्षा लोन या होम लोन के लिए मार्जिन मनी, ट्रैवल संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
लोन राशि: आवेदक 20,000 रु. से 50 लाख रु. तक के गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं। लोन राशि सोने की शुद्धता यानी कैरेट (22k, 20k, 18k) और नेट वेट के आधार पर तय की जाती है। आवेदक प्राइमरी गोल्ड यानी कि 24 कैरेट गोल्ड बार को गिरवी रख गोल्ड लोन (Gold Loan) नहीं ले सकते हैं।
लोन अवधि: SBI ईएमआई आधारित गोल्ड लोन योजना में 3 साल तक के लिए गोल्ड लोन प्रदान करता है। बुलेट भुगतान विकल्प के मामले में आवेदक 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने की अवधि के लिए गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं।
भुगतान के विकल्प: बैंक पर्सनल गोल्ड लोन पर ‘डिमांड लोन’ और ‘बुलेट रीपेमेंट सुविधा’ प्रदान करता है। कस्टमर्स मासिक ईएमआई के ज़रिए डिमांड लोन का भुगतान कर सकते हैं। बुलेट रीपेमेंट के मामले में कस्टमर्स लोन की मैच्योरिटी पर या उससे पहले मूल राशि और उसके ब्याज का भुगतान कर सकते हैं।
| विवरण | मार्जिन |
| EMI आधारित गोल्ड लोन | 25% |
| 3 महीने की बुलेट पेमेंट गोल्ड लोन | 30% |
| 6 महीने की बुलेट पेमेंट गोल्ड लोन | 30% |
| 12 महीने की बुलेट पेमेंट गोल्ड लोन | 35% |
ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष और उससे अधिक है और जिनके पास इनकम का स्टेबल सोर्स है, वे SBI से पर्सनल गोल्ड लोन ले सकते हैं। बैंक के कर्मचारियों और पेंशनर्स के मामले में, इनकम प्रूफ की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा अस्थायी लोकल पते वाले NRI आवेदक भी एसबीआई गोल्ड लोन (SBI Gold Loan) का लाभ उठा सकते हैं।
SBI पर्सनल गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते समय और लोन के डिस्बर्सल के समय आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में नीचे बताया गया है:-
गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज़
लोन के डिसबर्समेंट के समय आवश्यक दस्तावेज़
ऐसे कस्टमर्स जो एसबीआई से गोल्ड लोन लेना चाहते हैं वे लोन अवधि और ब्याज दर के आधार पर अपनी EMI का पता लगाने के लिए ऑनलाइन गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Gold Loan EMI Calculator) का उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एसबीआई (SBI) गोल्ड लोन इएमआई कैलकुलेटर