Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड्स कई अलग-अलग विशेषताओं के साथ आते हैं जो की उन्हें अलग-अलग ग्राहकों के लिए सक्षम बनाती है। एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड्स की ज़रूरत ग्राहकों को कई तरह के काम के लिए होती है जैसे की खरीदारी, लाइफस्टाइल, यात्रा आदि। आप एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और साथ ही साथ एसबीआई (SBI) की वेबसाइट से अपने क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस (आवेदन की स्तिथि) जान सकते हैं।
| इस पेज पर |
एसबीआई (SBI) कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने SBI कार्ड की स्थिति जानना बेहद आसान है। SBI की वेबसाईट के होम पेज पर आपको ‘ट्रैक योर एप्लीकेशन’ बटन दिखेगा (जैसा की नीचे चित्र में दिया है)
अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और ‘ट्रैक’ बटन पर क्लिक करें। आपको एप्लीकेशन का स्टेटस/स्तिथि मिल जाएगी।
अगर आपके पास अपना एप्लीकेशन नंबर नहीं है, तो आप उसे भी पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप SBI कार्ड की वेबसाइट पर ‘ट्रैक योर एप्लीकेशन’ सेक्शन पर जाएँ व वहाँ पर दूसरे विकल्प ‘रिट्रीव एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें.
दिए गए स्थान पर अपनी ‘जन्म की तारीख’ व ‘पैन नंबर’ भरिये और ‘रिट्रीव’ पर क्लिक करें। आपका एप्लीकेशन नंबर आपको पेज पर दिख जाएगा जिसकी मदद से आप अपनी SBI कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि जान कर सकते हैं।
आप अपने एसबीआई (SBI) कार्ड की आवेदन स्थिति जानने के लिए बैंक द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर 27×7 संपर्क कर सकते हैं। वह दोनों ही नंबर नीचे दिए गए हैं –
आप अपने एप्लीकेशन नंबर को अपने पास रखें क्योंकि ग्राहक सेवा प्रतिनिधि आपसे वह माँग सकता है।
आवेदक को एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि के निम्नलिखित परिणाम मिल सकते हैं:
डाटा नॉट फाउंड – ऐसा तब होता है जब कोई आवेदक एप्लिकेशन स्टेटस सर्च बार में गलत डेटा डाल देता है।
होल्ड पर– इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन किसी कारण से रुका हुआ है।इसका कारण दस्तावेजों
की कमी या मिसिंग वेरीफ़िकेशन हो सकता है। बैंक की कुछ अंदरूनी प्रक्रिया भी इसका कारण हो सकती है।
मंजूर या अप्रुवड – इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन को मंजूरी मिल गई है लेकिन ग्राहक के पते पर भेजा जाना बाकी है।
अस्वीकृत या रिजेक्टेड– जाहिर है, इसका मतलब है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।सबसे आम कारण यह है कि बैंक, आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी से आश्वस्त नहीं है। कभी-कभी, बैंक को ग्राहक को क्रेडिट कार्ड देना जोखिम भरा लगता है और वह आवेदन/ एप्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है।
डिस्पैचड – इसका मतलब है कि बैंक ने कार्ड को ग्राहक के पते पर पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
डाक सेवा की ऑर्डर ट्रैकिंग आईडी भी इस स्टेज पर आपको यहाँ मिल सकती है।
अपने क्रेडिट कार्ड को बिलिंग के वक्त अपनी नज़र के बाहर न जाने दें
आज के समय में कोई भी व्यक्ति आपके क्रेडिट कार्ड द्वारा आपकी निजी व आम जानकारी ज्ञात कर सकता है और उससे धोखे से लेन-देन कर सकता है, इसलिए कभी भी कोई सामन लेते वक्त य खाते वक्त बिलिंग के समय अपने कार्ड को अपनी नज़र के बाहर न जाने दें। हम आपको यह सलाह देते हैं की जब तक आपका कार्ड विक्रेता के पास है तब तक आप अपने पर्स को खुला रखें और अपने ही हाथ में रखें।
अपने क्रेडिट कार्ड नंबर को कभी सेव न करें
आज के समय में, कई ऐसी एप्लीकेशन व वेबसाइट हैं जो आपको क्रेडिट कार्ड की नंबर व उसकी valid डेट को सेव करने का विकल्प देती हैं। पर यह आपकी ज़िम्मेदारी है की कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड नंबर को किसी भी साईट पर सेव न करें। हालांकि, आपके क्रेडिट कार्ड नंबर सेव करने से आपको ही सुविधा होगी पर अपने साथ साथ आप हैकर को भी यह सुविधा दे रहे हैं। आपका क्रेडिट कार्ड नंबर मिल जाने के बाद उसे बस आपके सीवीवी की ज़रूरत है। इसलिए कभी भी अपनी क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी भी साईट या ऐप पर सेव न करें।
अपने क्रेडिट कार्ड के पीछे हस्ताक्षर करें
ग्राहक कई बार अपने क्रेडिट कार्ड के पीछे हस्ताक्षर करना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड खो देते हैं तो कोई भी व्यक्ति उसके द्वारा ट्रांजेक्शन कर सकता है साथ ही रसीद पर और क्रेडिट कार्ड पर अपना नाम के हस्ताक्षर कर सकता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के पीछे हस्ताक्षर करें।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अपनी खरीदारी की रसीदें संभाल के रखें
यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड से की गयी सारी खरीदारी की रसीदें रखते हैं तो आप रसीदों की तुलना उस राशि से कर सकते हैं
जो आपको क्रेडिट कार्ड पर चार्ज कीगयी है।ऐसे कईं उदाहरण हैं जहां गलतियाँ हुई है। इसलिए अपनी खरीदारी की रसीदें रखें।
प्रश्न. SBI कार्ड ने मेरी क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार क्यों किया?
उत्तर: SBI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्डों के लिए योग्यता तय की हुई है। यह सिबिल स्कोर, आवेदक की आय, क्रेडिट हिस्ट्री या बैक ग्राउंड देखते हैं। यदि आप बैंक की इन शर्तों पर खरे नहीं उतरते हैं बैंक आपके अनुरोध को अस्वीकार कर सकता है। SBI बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (कस्टमर केयर) पर कॉल करें और उन्हें आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार करने की वजह पूछें। आप 3-4 महीने के इंतजार के बाद फिर से आवेदन कर सकते हैं और ऐसा कार्ड चुन सकते हैं जो आपकी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने SBI कार्ड पर एक ऐड ऑन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, आप अपना क्रेडिट कार्ड आवेदन स्वीकार होने के बाद ऐड-ऑन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं प्रायोरिटी पास सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
SBI कार्ड प्रायोरिटी पास सदस्यता कुछ ख़ास क्रेडिट कार्ड धारकों को ही दी जात्ती है।