Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
RBL टाइटैनियम डिलाइट क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो मूवी और शॉपिंग पर खर्च करना पसंद करते हैं। ये कार्ड बुधवार को मनोरंजन, शॉपिंग और फ्यूल सरचार्ज छूट आदि पर एक्सकलुसिव ऑफर देता है। इसके अलावा कार्ड होल्डर वार्षिक खर्च बोनस के रुप में रिवॉर्ड पॉइंट्स और गिफ्ट वाउचर पा सकते हैं। कार्ड की कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
| मुख्य पॉइंट |
नोट: यह कार्ड Paisabazaar.com पर उपलब्ध नहीं है। यह लेख केवल जानकारी के लिए है। कार्ड लेने के लिए, कृपया RBL बैंक की वेबसाइट देखें।
महत्वपूर्ण: RBL बैंक टाइटैनियम डिलाइट क्रेडिट कार्ड के लिए अब आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है।
वेलकम बेनिफिट: कार्ड जारी होने के 60 दिनों के भीतर कार्ड से 10,000 रु. तक का ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रिवॉर्ड पाएं।
वार्षिक फीस में छूट: वार्षिक फीस में तब छूट मिलती है जब आप सालभर में 1,00,000 रु. या उससे अधिक की खरीदारी करते हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट: कार्ड जारी होने के 30 दिन के भीतर पहली बार कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं। साथ ही कार्ड जारी होने के 60 दिनों में 10,000 रु. के खर्च पर 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं। इसके अलावा अन्य सभी खरीदारी जैसे- ट्रैवस, ग्रॉसरी और डायनिंग पर प्रत्येक 100 रु. खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं।
वार्षिक बोनस: कार्ड के जरिए एक साल में 1.2 लाख रु. या उससे की अधिक खरीदारी करने पर 4,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट पाएं।
फ्यूल सरचार्ज: सभी फ्यूल स्टेशन पर फ्यूल सरचार्ज माफ (कार्ड द्वारा 500 रु. से 4,000 रु. तक का फ्यूल खरीदने पर प्रति माह अधिकतम 100 रु. फ्यूल सरचार्ज माफ़)
मिड-वीक डिलाइट: आप निम्नलिखित बेनिफिट पा सकते हैं:
कार्ड द्वारा एक बिलिंग साइकल में प्रत्येक ग्रॉसरी या पिज्ज़ा ट्रांजेक्शन पर 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं।
सिक्योरिटी: ये कार्ड सुरक्षा की दृष्टि से पिन-आधारित और EMV चिप सुविधा के साथ आता है।
| फीस/शुल्क | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹750 |
| एनुअल फीस (दूसरे साल से शुरू) | ₹750 (1 लाख रु. या उससे अधिक खर्च करने पर माफ ) |
| फाइनेंस चार्ज | 3.99% प्रति माह तक ( 47.88% प्रति वर्ष) |
| देरी से भुगतान पर शुल्क | बकाया राशि का 12.5% (न्यूनतम ₹5 , अधिकतम ₹1,300) |
इस कार्ड के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और उसके पास पहचान, आय प्रमाण पत्र और पता प्रमाण पत्र होने चाहिए।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
पैसाबाजर RBL टाइटैनियम डिलाइट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध नहीं करवाता और न ही अब RBL बैंक इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन स्वीकार करता है।
प्रश्न. वेलकम गिफ्ट के रूप में मिलने वाले 3,000 रिवॉर्ड पॉइंट का मूल्य क्या है?
उत्तर: वेलकम गिफ्ट के रूप में मिलने वाले 3,000 रिवॉर्ड पॉइंट का मूल्य 750 रु. है।
प्रश्न. बुकमायशो ऑफर कब उपलब्ध होगा?
उत्तर: बुकमायशो ऑफर महीने में एक बार केवल बुधवार को उपलब्ध रहता है।
प्रश्न. इस क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला फ्यूल सरचार्ज माफ़ ऑफर मैं कहां इस्तेमाल कर सकता हूं?
उत्तर: भारत के किसी भी पेट्रोल पंप से फ्यूल लेने पर इस कार्ड के जरिए फ्यूल सरचार्ज माफ़ का लाभ उठा सकते हैं।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | रिवॉर्ड पॉइंट | बचत |
| RBL टाइटेनियम डिलाइट कार्ड | ₹750 | कार्ड जारी होने के 30 दिनों में पहली बार कार्ड उपयोग करने पर 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. | ₹9660* ₹15920** |
| इंडसइंड बैंक प्लैटिनम औरा क्रेडिट कार्ड | ₹899 | डिपार्टमेंटल स्टोर, ग्रोसरी, होटल के लिए खर्च पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. | ₹7,597* ₹14,797** |
| स्टैण्डर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड | ₹750 | कार्ड द्वारा प्रति 150 रु. के ट्रांजेक्शन पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं | ₹9,834* ₹12,930** |
| HDFC प्लैटिनम टाइम्स क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 | कार्ड द्वारा प्रति 150 रु. के ट्रांजेक्शन पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट. | ₹5,444* ₹8,288** |
*वार्षिक दो लाख रुपए के खर्च पर
**वार्षिक 4 लाख रुपए के खर्च पर
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएँ | पैसाबाज़ार रेटिंग |
| कोटक पीवीआर प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | ₹999 | एक महीने में कार्ड द्वारा 10,000 रु. खर्च करने पर 2 फिल्म टिकट पाएं | शून्य |
| HSBC वीजा प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | शून्य | होटल, रेस्टोरेंट और यूटिलिटी बिलों का भुगतान कार्ड द्वारा करने पर 3X रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. | 4.3/5 |
| कोटक पीवीआर गोल्ड क्रेडिट कार्ड | ₹499 | एक महीने में 10,000 रु. खर्च करने पर 1 पीवीआर टिकट मुफ्त पाएं. | शून्य |
| कोटक डिलाइट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | ₹299 | एक साल में 500 रु. का रेलवे सरचार्ज माफ़. | शून्य |