Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

नो क्रेडिट चेक लोन: ब्याज़ दर, योग्यता शर्तें और अधिक जानकारी प्राप्त करें

खराब क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों की लोन एप्लीकेशन को मंज़ूरी मिलना मुश्किल होता है। नो क्रेडिट चेक लोन (No Credit Check Loan) उन लोगों के लिए हैं जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब रही है या जो नहीं चाहते हैं कि जब भी वे लोन के लिए अप्लाई करें तो बैंक/ लोन संस्थान उनके सिबिल स्कोर को चेक करें।
iconicon
Get Cashback of 1,000* on Loan Disbursal
Valid till 31st March '26 *T&C Apply
Instant Personal Loan

Get up to ₹50 Lakhs starting at 9.98%

4.5/5

15.5L Reviews

5.7cr+Satisfied Customers
65+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of सबसे कम ब्याज दरें

सबसे कम ब्याज दरें

ब्याज दरें 9.98% से शुरू

Icon image of बेस्ट ऑफर ढूंढें

बेस्ट ऑफर ढूंढें

30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें

Icon image of अप्रूवल की ज़्यादा संभावना

अप्रूवल की ज़्यादा संभावना

बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं

Icon image of तुरंत डिस्बर्सल

तुरंत डिस्बर्सल

डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर

1 L
5 L
10 L
15 L
20 L
50K50L
%
8%30%
1Y 10Y

आपकी EMI इतनी होगी

0
मूल राशि0
ब्याज राशि0
कुल राशि0

सर्वोत्तम पर्सनल लोन ऑफर्स ढूंढें

Sort by:

HDFC Bank
10 Second Disbursal*100% Digital Process*Quick Disbursal
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 12.5%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee6,500
Axis Bank
Low Processing fee
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 17.15%
Tenure uptoUpto 6 Years
Processing FeeUpto 2%
Kotak Mahindra Bank
Lowest Income requirement100% Digital Process*
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.98% - 17.2%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee1.1% - 1.5%
पैसाबाज़ार क्यों चुनें?
image of ऑफर्स की तुलना करें और <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>तुरंत डिस्बर्सल</strong> के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

image of अपने लोन <strong>अप्रूवल की संभावना</strong> जानें

अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें

image of पूरी तरह से <strong>डिजिटल प्रोसेस</strong>

पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस

ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में 40 लाख तक का लोन पाएं

स्टेप 1: आवेदन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

स्टेप 2: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

स्टेप 3: OTP दर्ज कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

स्टेप 4: लोन लेने का उद्देश्य और लोन राशि चुनें

स्टेप 5: ऑफर्स की तुलना करें और सबसे उपयुक्त लोन के लिए अप्लाई करें

नो-क्रेडिट चेक लोन को समझें

नो क्रेडिट चेक लोन कम अवधि के लिए अधिक ब्याज दरों पर ऑफर किए जाते हैं। ये लोन आमतौर पर आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट के बदले में दिए जाते हैं, जिसमें या तो आपको कोलैटरल/ सिक्योरिटी जमा करानी होती है या फिर कोई गारंटर आवेदक के बारे में ये कंफर्म करता है कि वह लोन का भुगतान कर सकता है। भारत में बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर इस प्रकार के लोन को नो क्रेडिट चेक लोन कहकर नहीं बुलाते हैं, इसके बजाय वे उन्हें अलग नामों से बुलाते हैं, जैसे- लोन अगेंस्ट क्रेडिट कार्ड लिमिट, एजुकेशन लोन या सिक्योर्ड लोन

आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट पर प्रदान किए गए लोन आपको क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि के आधार पर मिलते हैं। जैसा कि बैंक यह लोन उन लोगों को देते हैं जिन्होंने पहले क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान समय पर किया है, और वे आमतौर पर इन लोन को ऑफर करते समय सिबिल स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री भी चेक नहीं करते हैं। इसकी दूसरी वज़ह यह है कि आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट के लिए पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी है और आप केवल अपनी बकाया राशि का उपयोग करते हैं।

अगर छात्र को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिला है और उसके पास कोई गारंटर है जो कंफर्म कर सके कि कॉलेज से पास होने के बाद आवेदक लोन का भुगतान कर सकता है तो एजुकेशन लोन के तहत आमतौर पर क्रेडिट चेक (सिबिल स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री को चेक करना) की ज़रूरत नहीं होती है। जैसा कि छात्रों को लोन के लिए अप्लाई करते समय कोई इनकम नहीं होती है, इसलिए उनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री भी नहीं होती है और क्रेडिट हिस्ट्री न होने की वजह से कोई क्रेडिट स्कोर भी नहीं होता है।

सिक्योर्ड लोन वे लोन होते हैं जिन्हें लेने के लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी या संपत्ति को गिरवी रखना पड़ता है। आपको कितनी लोन राशि प्रदान की जाएगी, ये इस पर निर्भर करता है कि संपत्ति/ प्रॉपर्टी की कीमत कितनी है। अगर आप इस लोन का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो बैंक/ लोन संस्थान अपने पैसे प्राप्त करने के लिए आपकी प्रॉपर्टी या संपत्ति/ एसेट को बेच सकते हैं। हालांकि, यह सबसे बाद में किया जाता है जिससे पहले बैंक/ लोन संस्थान उधारकर्ता को लोन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान करते हैं।

कार लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और बिज़नेस के लिए लोन जैसे कुछ सिक्योर्ड लोन हैं जिनके लिए क्रेडिट चेक की ज़रूरत कम होती है।

भारत में नो क्रेडिट चेक लोन के प्रकार

भारत में नो क्रेडिट चेक लोन (No Credit Check Loan) के कुछ प्रकारों के बारे में नीचे बताया गया है:

  • लोन अगेंस्ट क्रेडिट कार्ड बैलेंस
  • एजुकेशन लोन
  • कार लोन
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी
  • बिज़नेस लोन

इन नो क्रेडिट चेक लोन के बारे में अधिक जानने के लिए, आइए समझते हैं कि क्रेडिट हिस्ट्री क्या है।

क्रेडिट हिस्ट्री क्या है?

क्रेडिट हिस्ट्री से पता चलता है कि किसी व्यक्ति ने पहले अपनी ईएमआई या क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान समय पर और पूरा किया है या नहीं। बैंक/ लोन संस्थान आवेदक की लोन एप्लीकेशन को मंज़ूरी प्रदान करते समय उसकी क्रेडिट हिस्ट्री को चेक करते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे लोन लेने के लिए योग्य हैं या नहीं। वे आवेदक जिन्होंने लोन ईएमआई का भुगतान करने में डिफॉल्ट किया है यानी कि समय पर भुगतान नहीं किया है, उनके लिए लोन प्राप्त करना मुश्किल होता है क्योंकि इससे बैंक के लिए जोखिम होता है।

भारत में, सिबिल स्कोर सिबिल ट्रांसयूनियन द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे सिबिल के नाम से भी जाना जाता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है, और अगर आपका स्कोर 750 और उससे अधिक है तो आपकी लोन एप्लीकेशन मंज़ूर होने की संभावना अधिक होती है। सिबिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे 79% व्यक्तियों के लोन आवेदन मंज़ूर कर लिए गए जिनका सिबिल स्कोर 750 से अधिक था।

बहरहाल, अगर आप चाहते हैं कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो तो ये रातोंरात नहीं होने वाला, इसमें आमतौर पर कुछ समय लगता है। इसके अलावा, मानकर चलिए कि जब आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, और उस समय आप अपनी ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर पाए तो इसका आपके स्कोर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, भले ही वर्तमान में आपके आर्थिक हालात अच्छे हों। इसके अलावा, क्रेडिट हिस्ट्री भी तभी बनती है जब आपने लोन या क्रेडिट कार्ड लिया हो।

नो क्रेडिट चेक लोन की ब्याज दरें

आवेदक अपनी इच्छा के मुताबिक ब्याज दर चुन सकता है। वे फिक्स्ड ब्याज दर या फ्लोटिंग ब्याज दर का चुनाव कर सकते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  • फिक्स्ड रेट: फिक्स्ड रेट पर लिए गए लोन के मामले में ब्याज दर पूरी अवधि में वही रहती है जिस पर आपने लोन लिया था। साथ ही ईएमआई राशि में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं होता है इसलिए आवेदक को इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है कि मार्केट में ब्याज दरों में बदलाव हो रहा है या नहीं। फिक्स्ड ब्याज दर पर लोन लेने से आवेदक अपने भुगतान की रणनीति बना सकता है।
  • फ्लोटिंग रेट: इसके तहत, मार्केट की स्थितियों और आरबीआई की नीतियों में बदलाव के आधार पर ब्याज दर में उतार-चढ़ाव होता है। इसलिए, ईएमआई राशि भी बदल सकती है। इससे आवेदकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ब्याज दर बदलने से ईएमआई राशि में भी बदलाव आता है।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

No Credit Check Loan: लोन की ईएमआई कितनी होगी

ईएमआई वह राशि होती है जिसका भुगतान लोन को चुकाने के लिए हर महीने किया जाता है। ईएमआई को मूल राशि, ब्याज दर और लोन अवधि के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। ईएमआई को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:

  • मूल राशि: अधिक राशि वाले लोन की ईएमआई राशि आमतौर पर कम होती है और कम राशि वाले लोन की ईएमआई राशि अधिक।
  • ब्याज दर: ये दो प्रकार की होती हैं; फिक्स्ड और फ्लोटिंग। फिक्स्ड ब्याज दर होने से पूरी अवधि के दौरान ईएमआई राशि में कोई बदलाव नहीं आता है। फ्लोटिंग रेट होने से ईएमआई राशि ब्याज दर में बदलाव के साथ बदलती रहती है।
  • लोन अवधि: वे लोन जो लंबी अवधि के लिए लिए गए हैं, उनकी ईएमआई राशि कम होगी, लेकिन कुल ब्याज का भुगतान अधिक करना पड़ सकता है।

No Credit Check Loan: योग्यता शर्तें

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कुछ बैंकों/ लोन संस्थानों से लोन लेने के लिए ये ज़रूरी होता है कि आवेदक एक निश्चित राशि की न्यूनतम सैलरी प्राप्त करता हो।
  • नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं।
  • बिज़नेस लोन प्राप्त करने के लिए, कुछ बैंकों/ लोन संस्थानों में इस बात का प्रूफ सबमिट कराना होता है कि बिज़नेस कम से कम 3 सालों से चल रहा हो।
  • आवेदक इस स्थिति में हो कि अपने लोन का भुगतान कर सके।

No Credit Check Loan: विशेषताएं, लाभ और नुकसान

नो क्रेडिट चेक लोन की विशेषताएं:
  • इसके तहत क्रेडिट हिस्ट्री चेक नहीं की जाती है।
  • होम लोन की तुलना में इस लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया के दौरान कम दस्तावेज जमा कराने होते हैं।
  • लोन एप्लीकेशन को मंज़ूरी जल्दी मिल जाती है।
  • इस प्रकार के लोन के लिए ब्याज दरें आमतौर पर सामान्य पर्सनल लोन से काफ़ी अधिक होती हैं।
  • लोन अगेंस्ट क्रेडिट कार्ड या स्टुडेंट लोन प्राप्त करने के लिए आमतौर पर कोलैटरल/ सिक्योरिटी जमा कराने की ज़रूरत नहीं होती है।
  • लोन अवधि कम होती है और कुछ हद तक बदली जा सकती है।
नो क्रेडिट चेक लोन के लाभ
  • खराब क्रेडिट हिस्ट्री वाले व्यक्ति ये लोन ले सकते हैं।
  • कम दस्तावेज जमा कराने पड़ते हैं और लोन एप्लीकेशन को मंज़ूरी मिलने की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है।
  • ब्याज दरें आमतौर पर फिक्स्ड होती हैं।
नो क्रेडिट चेक लोन के नुकसान
  • बैंक/ लोन संस्थान लोन की शर्तें तय करता है।
  • लोन अवधि आमतौर पर कम होती है।
  • इस लोन पर ऑफर की जाने वाली ब्याज दर अधिक होती है क्योंकि बैंक अधिक ब्याज दर वसूल कर अपना जोखिम कम करना चाहते हैं।

नो क्रेडिट चेक लोन प्राप्त करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • ऑफ़र डॉक्यूमेंट: यह ज़रूरी है कि साइन करने से पहले आप ऑफ़र डॉक्युमेंट को अच्छे से चेक कर लें। अगर आपको डॉक्यूमेंट में दी गई कोई बात समझ नहीं आ रही है, तो आपको बैंक एग्जीक्युटिव या फाइनेंस एक्सपर्ट से मदद लेनी चाहिए। आपको लोन की प्रक्रिया के बारे में जितना अधिक पता होगा, उतना ही बेहतर है।
  • कोलैटरल: सिक्योर्ड लोन के तहत, आवेदक को लोन प्राप्त करने के लिए अपनी प्रॉपर्टी या एसेट को कोलैटरल के रूप में जमा कराना पड़ता है। अगर समय पर पूरे लोन का भुगतान नहीं किया जाता है तो बैंक/ लोन संस्थान आपके द्वारा गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी या एसेट को बेच सकता है।
  • आवश्यक पूंजी: यह ज़रूरी है कि आवेदक उतनी ही लोन राशि के लिए अप्लाई करें जितने का वो भुगतान कर सकें। इसलिए, लोन लेने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से चेक कर योजना बना लेनी चाहिए।
  • ब्याज दर: आवेदक को यह ध्यान रखना चाहिए कि फिक्स्ड ब्याज दर पर लिए गए लोन के लिए ईएमआई राशि समान रहती है। वहीं फ्लोटिंग ब्याज दर पर लिए गए लोन की ईएमआई राशि में बदलाव होता रहता है।
  • प्रीपेमेंट: अवधि पूरा होने से पहले किसी लोन को बंद करने के लिए जो भुगतान किया जाता है, उसे प्रीपेमेंट कहते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बहुत से बैंक समय से पहले भुगतान करने पर कुछ फीस वसूलते हैं।
  • ईएमआई कैलकुलेटर: ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए ईएमआई राशि को कैलकुलेट किया जाता है। इस टूल का इस्तेमाल लोन लेने से पहले ईएमआई राशि का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। इसी के मुताबिक आप आगे के लिए अपनी भुगतान की रणनीति बना सकते हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोज़र फीस: कुछ बैंक लोन राशि पर प्रोसेसिंग फीस और फ़ोरक्लोज़र फीस वसूलते हैं।

लोन मंज़ूरी को प्रभावित करने वाले कारक

बैंक लोन एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग के वक्त नीचे दिए गए कारकों को ध्यान में रखते हैं।

  • रीपेमेंट हिस्ट्री: अगर आप अपनी लोन राशि का भुगतान समय पर करती हैं, तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होगी। इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी लोन ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान समय पर करें।
  • जॉब स्टेबल है या नहीं: जो आवेदक प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करते हैं और जिनकी जॉब स्टेबल है, उन्हें आसानी से लोन मिल जाता है। वहीं कुछ बैंक/ लोन संस्थानों में लोन के लिए अप्लाई करने के लिए ये ज़रूरी होता है कि आवेदक ने कम से कम एक साल एक ही प्रोफेशन में काम किया हो।
  • लिस्टेड कंपनियां: बैंकों/ लोन संस्थानों ने कुछ कंपनियों को प्रतिष्ठित कंपनी/ नियोक्ता के रूप में लिस्ट किया हुआ है, जो अपने कर्मचारियों को समय पर भुगतान करती हैं। अगर आवेदक इन लिस्टेड कंपनियों में से किसी एक के लिए काम कर रहा है, तो उनके लोन एप्लीकेशन के मंज़ूर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  • आयु: युवा आवेदक अक्सर नौकरी बदलते रहते हैं। इससे उन्हें लोन लेने में परेशानी होती है क्योंकि उनकी जॉब स्टेबल नहीं होती है।
  • प्रीपेमेंट: अवधि के पूरा होने से पहले लोन राशि का भुगतान करने को प्रीपमेंट कहा जाता है। अगर आवेदक लोन की प्रीपेमेंट करता है तो इससे ये पता चलता है कि वह लोन का भुगतान करने के प्रति गंभीर है। जब लोन लेने की बात आती है तो इसे अच्छा माना जाता है।

 

ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में 40 लाख तक का लोन पाएं

स्टेप 1: आवेदन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

स्टेप 2: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

स्टेप 3: OTP दर्ज कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

स्टेप 4: लोन लेने का उद्देश्य और लोन राशि चुनें

स्टेप 5: ऑफर्स की तुलना करें और सबसे उपयुक्त लोन के लिए अप्लाई करें

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

नो क्रेडिट चेक लोन एक प्रकार का लोन है जिसके लिए बैंक/ लोन संस्थान कोई क्रेडिट चेक (आवेदक का सिबिल स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री चेक करना) नहीं करता है। ये लोन आमतौर पर लोन अगेंस्ट क्रेडिट कार्ड बैलेंस, एजुकेशन लोन, कार लोन, बिज़नेस लोन आदि होते हैं।

नो क्रेडिट चेक लोन लाइन ऑफ क्रेडिट के आधार पर दिए जाते हैं जिसकी मियाद पहले से ही बढ़ा दी गई होती है। इसके साथ ही इस प्रकार के लोन के लिए किसी गारंटर की कंफर्मेशन (एजुकेशन लोन, आदि) की ज़रूरत पड़ती है या सिक्योरिटी भी जमा करानी पड़ती है (कार लोन, आदि के मामले में), इसलिए लोन लेने की इस प्रक्रिया में आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की कोई भूमिका नहीं होती है।

नो क्रेडिट चेक लोन प्राप्त करना आसान है, क्योंकि इसके लिए बहुत कम दस्तावेज जमा कराने पड़ते हैं। इसके अलावा, बैंक/ लोन संस्थान इस लोन के लिए आपका सिबिल स्कोर भी चेक नहीं करते हैं।

यदि आवेदक समय पर लोन का भुगतान नहीं कर पाता है, तो बैंक/ लोन संस्थान गिरवी रखी गई उस सिक्योरिटी को अपने अधिकार में ले लेगा या फिर गारंटर से राशि की वसूली करेगा।

लोन राशि और लोन अवधि के आधार पर ब्याज दर को कैलकुलेट किया जाता है।

पर्सनल लोन आर्टिकल्स

icon image of क्रेडिट अकाउंट सेटलमेंट क्या है और इससे क्यों बचना चाहिए?

क्रेडिट अकाउंट सेटलमेंट क्या है और इससे क्यों बचना चाहिए?

icon image of Bharti
Bharti17 Mar 2026
icon image of रुपे क्रेडिट को लेकर क्या आपको भी हैं ये गलतफहमियां? जानिए सच्चाई

रुपे क्रेडिट को लेकर क्या आपको भी हैं ये गलतफहमियां? जानिए सच्चाई

icon image of Bharti
Bharti06 Mar 2026
icon image of अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन: सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, और भी बहुत कुछ देखते हैं लेंडर्स

अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन: सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, और भी बहुत कुछ देखते हैं लेंडर्स

icon image of Bharti
Bharti16 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन का भुगतान आसान बनाना चाहते हैं? तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

पर्सनल लोन का भुगतान आसान बनाना चाहते हैं? तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

icon image of Nikita
Nikita05 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन पार्ट-प्रीपेमेंट क्या होता है?

पर्सनल लोन पार्ट-प्रीपेमेंट क्या होता है?

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar04 Dec 2025
icon image of कैसे करें अपने आधार कार्ड को फिर से एक्टिवेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

कैसे करें अपने आधार कार्ड को फिर से एक्टिवेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

icon image of Nikita
Nikita03 Dec 2025
icon image of अपना पर्सनल लोन समय से पहले करना चाहते हैं बंद? जानिए तरीका

अपना पर्सनल लोन समय से पहले करना चाहते हैं बंद? जानिए तरीका

icon image of Bharti
Bharti03 Dec 2025
icon image of सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को पर्सनल लोन देते समय बैंक/NBFC इन 6 बातों पर ध्यान देते हैं

सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को पर्सनल लोन देते समय बैंक/NBFC इन 6 बातों पर ध्यान देते हैं

icon image of Bharti
Bharti02 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन की अवधि आपके EMI और कुल ब्याज लागत को कैसे प्रभावित करती है?

पर्सनल लोन की अवधि आपके EMI और कुल ब्याज लागत को कैसे प्रभावित करती है?

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar25 Nov 2025
icon image of जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
सभी आर्टिकल देखें
quotes icon

What our customers say

My Trust in Paisabazaar has Increased

I would like to take a moment to share my sincere feedback regarding the support I received from your team. The executive who assisted me was extremely professional, polite, and knowledgeable. They patiently understood my concern, explained the process clearly, and guided me step by step toward the right solution. I truly appreciate the transparency, timely responses, and genuine effort shown to help me.

icon image of avatar
Lalit MaviFeb 12, 2026

Best Place for Taking Loans

I contacted customer care with a few queries, and I am very satisfied with the support I received. The representative was polite, patient, and explained everything clearly. My questions were resolved properly, and the overall experience was smooth and helpful. Thank you for the excellent customer service

icon image of avatar
Kokil BarnwalFeb 12, 2026

Apne higher education ke liye loan liya tha

Muhje higher education ke liye loan chahiye tha. Paisabazaar pe apply kiya. Got it at the right time. Quite helpful.

icon image of avatar
Puja DanuJan 22, 2026

Sabse jada helpful log the yaha

Maine bht jagah try kiya tha personal loan ka, yaha try kiya toh helpful log mille. Har steps mai aram se samjhaya or usse muhje loan lene mai jda dikkat nhi aayi.

icon image of avatar
Anuradha GuptaJan 21, 2026

Best Advisor for Personal Loan

I would like to share my feedback regarding my recent interaction with Mr. Vipin Singh (employee id EW12967) After discussing the financial matters with him, I felt very satisfied with his approach and professionalism. He explained everything clearly, handled the discussion patiently, and ensured that all concerns were addressed effectively. His communication skills, positive attitude, and dedication towards his responsibilities truly reflect his commitment to the organization.

icon image of avatar
20th Jan 2026Jan 20, 2026

Meri shaddi thi

Shadi mai bht kharche hote hai. Maine shaddi ke liye personal loan paisabazaar se liya tha. Process smooth tha or interest bhi sahi milla.

icon image of avatar
Sadia KhatunJan 15, 2026

Perfect for Loan Solutions

Recently I had a conversation with Mr. Harsh ji. Thanks Mr. Harsh ji for providing a better solution in a very short period of time with very nice behaviour. Thank You very much.

icon image of avatar
Amit ChahalJan 15, 2026

Travel ke liye personal loan liya tha

Mai bohot din se out of India ghumne jana chahti thi lekin jab jane ka time mila toh budget kaam padh raha tha, Paisabazaar se personal loan leke bht acha trip kiya. Maza agaya. Mere upar koi burden bhi nhi padha

icon image of avatar
Tarini RoyJan 14, 2026

Easy personal loan available

Took personal loan. Good experience.

icon image of avatar
Ruchika TiwariJan 14, 2026

Stress-free Laon Borrowing Process

There was a complication with my KYC verification. Paisabazaar’s Shazeb handled it swiftly and professionally. He ensured that I received regular updates, explained the resolution steps clearly, and most importantly, resolved the issue quickly. His prompt assistance and communication made the entire experience smooth and stress-free. Thanks to his efforts, the loan process was completed without further delays.

icon image of avatar
Abhishek ThakuraJan 14, 2026
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

Paisabazaar is a loan aggregator and is authorized to provide services on behalf of its partners

*Applicable for selected customers

Knapsack with coins

बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर्स चेक करें, क्विक डिस्बर्सल के साथ

Scroll to top