लोग आमतौर पर दो वजहों से प्री-ओन्ड यानी इस्तेमाल की गई कार खरीदते हैं। या तो उनके पास नई कार खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं होता है या वे नई कार खरीदने से पहले अच्छे से ड्राइविंग सीखना चाहते हैं। इस्तेमाल की गई कार खरीदने वाला व्यक्ति यूज़्ड कार लोन को प्राथमिकता देना चाहेगा।
यूज़्ड कार लोन (Used Car Loan), नई कार खरीदने के लिए लिये जाने वाले कार लोन से बहुत अलग होता है। वाहन कितना पुराना है, उसका मॉडल कौन-सा है और किस हालत में है यानी कि उसके पुर्जे कितने सही-सलामत हैं, इस सबको ध्यान में रखते हुए ही यूज़्ड कार लोन के तहत लोन राशि प्रदान की जाती है। यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरें आमतौर पर नए कार लोन की तुलना में अधिक होती हैं। कभी-कभी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर, यूज़्ड कार लोन की ब्याज दरें पर्सनल लोन की ब्याज दरों के लगभग समान या उससे भी अधिक हो सकती हैं। यही वजह है कि यूज़्ड कार लोन और पर्सनल लोन (व्यक्तिगत ऋण) ऑफर के बीच तुलना कर लेनी चाहिए।
नीचे पर्सनल लोन और यूज़्ड कार लोन की विशेषताओं की तुलना की गई है:


