Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
लोन अगेंस्ट एग्रीकल्चरल लैंड एक प्रकार का मॉर्गेज लोन है जो किसान/उधारकर्ता के मालिकाना हक वाली वाली ज़मीन को गिरवी रखने के बदले प्रदान किया जाता है। इस लोन के तहत जो अधिकतम लोन राशि प्राप्त होती है, वह आम तौर पर गिरवी रखी गई ज़मीन की कीमत के बराबर होती है। किसान/उधारकर्ता इस लोन का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकते है, जैसे:
नोट: लोन अगेंस्ट एग्रीकल्चरल लैंड को केवल कुछ बैंक/ लोन संस्थान ही प्रदान करते हैं क्योंकि अधिकांश बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां केवल रेज़िडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी को सिक्योरिटी के रूप में रखने पर ही लोन आवेदन मंज़ूर करती हैं। यह लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी होता है।
ये भी पढ़ें: लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी ईएमआई कैलकुलेटर क्या है
सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें, अपना घर का सपना पूरा करें अभी अप्लाई करें
इस लोन की कुछ विशेषताएं और लाभ नीचे दिए गए हैं:
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कृषि भूमि के बदले लोन आसानी से नहीं मिलता है, केवल कुछ बैंक/ लोन संस्थान ही इसे ऑफर करते हैं। प्रमुख बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) की ब्याज दरों को चेक करने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
नोट: आप यह जानने के लिए कि कृषि भूमि को गिरवी रखने के बदले लोन मिल रहा है या नहीं, अपने पसंदीदा बैंक/ लोन संस्थान से जुड़ सकते हैं।
| बैंक | लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की दरें | प्रोसेसिंग फीस |
| सिटीबैंक | 8.53% से शुरू | लोन राशि की 0.75% |
| एसबीआई | 9.35% से शुरू | लोन राशि की 1.00% |
| कोटक बैंक | 9.50% से शुरू | लोन राशि की 1.00% |
| एचडीएफसी | 9.65% से शुरू | लोन राशि की 0.25% |
| इंडसइंड बैंक | 9.95% से शुरू | लोन राशि की 2.00% |
| योग्य प्रोफाइल | प्रोग्रेसिव, शिक्षित और अनपढ किसान, डेयरी मालिक, बागवान जो मालिक, कल्टीवेटर और जोतदार हैं और जिनके पास ऑक्युपेंसी राइट्स हैं |
| उम्र | न्यूनतम: 21 साल अधिकतम: 65 साल |
इसके अलावा, बैंक/ लोन संस्थान आय, लायबिलिटी, मालिकाना हक वाली प्रॉपर्टी जैसे कारकों के आधार पर आवेदक की योग्यता निर्धारित करते हैं।
ये भी पढ़ें: लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए ज़रूरी दस्तावेज
ग्राहक नीचे दी गई जानकारी का पालन करके Paisabazaar.com के माध्यम से कृषि भूमि के बदले मिलने वाले मॉर्गेज लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
प्रश्न. लोन राशि को कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
उत्तर: किसान/उधारकर्ता ज़रूरत पड़ने पर किस्तों में राशि निकाल सकते हैं।
प्रश्न. क्या लोन अगेंस्ट एग्रीकल्चरल लैंड के लिए अप्लाई करने के लिए सह-आवेदक का होना अनिवार्य है?
उत्तर: आम तौर पर लोन अगेंस्ट एग्रीकल्चरल लैंड के लिए सह-आवेदक का होना ज़रूरी नहीं है। हालांकि, अगर कृषि भूमि पर आपके साथ अन्य लोगों का भी मालिकाना हक है, तो उन सभी को सह-आवेदक के रूप में शामिल करना अनिवार्य है।
प्रश्न. लोन अगेंस्ट एग्रीकल्चरल लैंड पर लागू होने वाले विभिन्न अतिरिक्त शुल्क क्या हैं?
उत्तर: प्रोसेसिंग फीस के अलावा, लोन पर निम्नलिखित अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं।
प्रश्न. यह कैसे कैलकुलेट किया जाता है कि अधिकतम लोन राशि कितनी होगी?
उत्तर: अधिकतर बैंक/ लोन संस्थान इस आधार पर लोन राशि निर्धारित करते हैं कि सिक्योरिटी के रूप में जमा की गई प्रॉपर्टी की कीमत जितनी होती है, आपको उतनी ही अधिकतम लोन राशि मिलती है।
अपने घर के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें