Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कर्नाटक बैंक 10.68% प्रति वर्ष की दर पर 50 लाख रुपये तक की लोन राशि और 3 वर्ष तक की अवधि के साथ गोल्ड लोन प्रदान करता है। आवेदक अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर कर्नाटक बैंक गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं।
| कर्नाटक बैंक गोल्ड लोन | |
| ब्याज दरें | KBL गोल्ड लोन- 10.68% प्रति वर्ष KBL स्वर्णा बंधु स्कीम- 13.50% प्रति वर्ष |
| कोलैटरल | सोने के आभूषण गिरवी |
| लोन अवधि | 6 महीने से 1 वर्ष तक |
| लोन राशि | ₹50 लाख तक (KBL स्वर्णा बंधु स्कीम के तहत ₹1 लाख तक) |
| गोल्ड लोन भुगतान सुविधा | ओवरड्रॉफ्ट, टर्म रिपेमेंट ओवरड्रॉफ्ट और बुलेट रिपेमेंट |
| प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य |
ब्याज दर 26 मार्च 2025 तक अपडेट की गई है।
KBL गोल्ड लोन की ब्याज दरें 10.68% प्रति वर्ष है जबकि KBL स्वर्णा बंधु स्कीम की ब्याज दरें 13.50% प्रति वर्ष है। हालांकि बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें निर्धारित करते समय आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, लोन अवधि, गिरवी रखे जाने वाले सोने की क्वालिटी आदि जैसे कारकों पर विचार कर सकता है।
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन
| विवरण | शुल्क |
| प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य |
| हैंडलिंग शुल्क | शून्य |
| विवरण | चार्जेस |
| 10 गोल्ड पैकेट्स तक के लिए | अधिकतम ₹500 |
| 10 पैकेट्स से अधिक के लिए | 11वें गोल्ड लोन पैकेट से प्रति पैकेट अधिकतम ₹500 प्लस ₹25/- |
उद्देश्य- कर्नाटका बैंक गोल्ड ज्वैलरी के बदले “केबीएल गोल्ड लोन” (KBL Gold Loan) प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल आवेदक जुआ को छोड़कर अपनी किसी भी अन्य पर्सनल ज़रूरत जैसे- शादी, पढ़ाई और बिज़नेस खर्च आदि में उपयोग कर सकते हैं।
लोन राशि- आवेदक 50 लाख रु. तक लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं।
अवधि- बैंक 6 माह से लेकर 1 साल के लिए गोल्ड लोन ऑफर करता है।
रिपेमेंट सुविधा- आवेदक ओवरड्रॉफ्ट, टर्म रिपेमेंट ओवरड्रॉफ्ट या फिर बुलेट रिपेमेंट के ज़रिए गोल्ड लोन का भुगतान कर सकते हैं।
उद्देश्य- कर्नाटका बैंक ने एक नई गोल्ड लोन स्कीम लॉन्च की है, जिसका नाम है ‘KBL Swarna Bandhu’ इस स्कीम के तहत आवेदक अपने घर पर ही गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं। ये स्कीम सहीबंधु फिनटेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एसोसिएट करके लॉन्च की गई है।
लोन राशि- केबीएल स्वर्णा बंधु स्कीम ‘(KBL Swarna Bandhu)’ के तहत आवेदक 50,000 रु. से लेकर 1 लाख रु. तक लोन ले सकते हैं।
अवधि- ‘KBL स्वर्णा बंधु गोल्ड लोन की भुगतान अवधि 1 साल तक है।
बैंक ने गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए योग्यता का खुलासा नहीं किया है। आप गोल्ड लोन आवेदक इसके लिए ब्रांच में जा सकते हैं।
कर्नाटक बैंक ने गोल्ड लोन लेने के लिए दस्तावेजों की सूची नहीं बताई है। आवेदक इसके लिए बैंक ब्रांच में जा सकते हैं।
कर्नाटक बैंक ने यह नहीं बताया है कि क्या वह ईएमआई पुनर्भुगतान विकल्प के साथ गोल्ड लोन प्रदान करता है। ईएमआई पर गोल्ड लोन लेने की योजना बनाने वाले आवेदक अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं जो ईएमआई गोल्ड लोन की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, आवेदक चुने गए लोन अवधि और ब्याज दर के आधार पर ईएमआई की गणना करने के लिए बैंक के गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर या पैसाबाज़ार के ऑनलाइन गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।