Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
मैंगलोर में स्थित, कर्नाटक बैंक की स्थापना वर्ष 1924 में हुई थी। बैंक की 22 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 842 शाखाएं है। बैंक लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करके उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करता है।
ग्राहकों की सभी बैंकिंग आवश्यकताओं का समाधान करने के लिए 9 प्रकार के सेविंग्स अकाउंट डिज़ाइन किए गए है।
कर्नाटक बैंक छोटे व्यापारियों, किराना दुकानों, छोटे विक्रेताओं आदि के लिए करंट अकाउंट योजना प्रदान करता है।
कर्नाटक बैंक घर खरीदने या घर को रेनोवेशन आवश्यकता को पूरा करने के लिए विभिन्न लोन योजनाएं प्रदान करता है।
बैंक ग्राहकों को 60 महीने तक की रीपेमेंट अवधि के साथ 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है। और पढ़ें
कर्नाटक बैंक 5 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी पर लोन प्रदान करता है। ग्राहकों के पास प्रॉपर्टी पर 4 अलग-अलग प्रकार के लोन में से एक चुनने का विकल्प होता है।
ग्राहक अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने सोने को गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं।
कर्नाटक बैंक शिक्षा लोन का उपयोग करके ग्राहक भारत में शिक्षा संस्थानों का विकल्प चुन सकते हैं।
7 दिनों से 120 महीने की अवधि के लिए जमा की न्यूनतम राशि के रूप में 100 रुपये के साथ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की पेशकश करता है।
6 महीने से लेकर 120 महीने तक की अवधि के लिए प्रति माह न्यूनतम जमा राशि 50 रुपये के साथ बैंक रेकरिंग डिपॉजिट की पेशकश करता है।
एसबीआई कार्ड के सहयोग से कर्नाटक बैंक SimplySAVE सबीआई कार्ड और कर्नाटक बैंक एसबीआई प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है।
कर्नाटक बैंक अपने सभी ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के डेबिट कार्ड प्रदान करता है। इनसे ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है, टिकट बुक कर सकते है आदि।
ग्राहक अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने अकाउंट की बकाया राशि जान सकते हैं।
कर्नाटक बैंक के पास आईफोन, एंड्रॉइड और विंडोज उपयोगकर्ताओं के लिए कई मोबाइल बैंकिंग ऐप उपलब्ध हैं जो उसके ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान बनाते हैं।
कर्नाटक बैंक द्वारा पेश की गई MoneyClick नाम की नेटबैंकिंग सुविधा घर और कार्यालय दोनों में आराम से वित्त और ट्रांसक्शन करने में मदद करती है।
कर्नाटक बैंक के ग्राहक टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करके, मैसेज या ईमेल भेजकर बैंकिंग से संबंधित परेशानियों को बता सकते है।

कर्नाटक बैंक IFSC कोड (इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड) 11 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है जो आरबीआई द्वारा नेटबैंकिंग सिस्टम में भाग लेने वाली सभी बैंक शाखाओं को निर्धारित किया गया है। चंडीगढ़ ब्रांच के लिए कर्नाटक बैंक KARB0000176 IFSC कोड है।