होम लोन आवेदक जो अपने होम लोन आवेदन के वर्तमान स्टेटस जानना चाहते हैं, वे विभिन्न प्लेटफार्म, मोबाइल और डेस्कटॉप के ज़रिए आसानी से इसके बारे में ऑनलाइन पता कर सकते हैं। नीचे कुछ सामान्य तरीके दिए गए हैं जिनके ज़रिए आप होम लोन के स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं:
कई बैंकों/लोन संस्थानों की वेबसाइट पर उनके खुद के लोन एप्लीकेशन ट्रैकर मौजूद हैं। स्टेटस ट्रैक करने के लिए आपको लोन एप्लीकेशन आईडी/नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स को दर्ज करना होता है। हालांकि दर्ज़ की जाने वाली ज़रूरी जानकारी हर बैंक/ लोन संस्थान के ट्रैकर के लिए अलग- अलग हो सकती है।
इस तरीके के ज़रिए स्टेटस ट्रैक करने से मौजूदा ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा मिलता है। वे अपने होम लोन एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए बैंक/ लोन संस्थान की नेट बैंकिंग सुविधा या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। नेट बैंकिंग के माध्यम से लोन ट्रैक करने के लिए, आपको केवल बैंक/ लोन संस्थान के नेट बैंकिंग पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन पर लॉग इन करना होगा और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘Loans ’ सेक्शन में जाना होगा।
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियां हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं

