Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
नोट: एचडीएफसी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल हमारे पार्टनर बैंक/ एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
एचडीएफसी (HDFC) बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड व्यवसाय संबंधित खर्च के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। यह कार्ड, बिज़नस क्रेडिट कार्ड की केटेगरी में सबसे लोकप्रिय कार्ड है। इस कार्ड के द्वारा रेलवे टिकट बुकिंग और फ्लाइट बुकिंग आदि पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा बीमा योजना के तहत कार्ड उपयोग करने वाले को सुरक्षा भी मिलती है।
बैलेंस ट्रांसफर: आप अपने किसी अन्य क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान HDFC बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड द्वारा बैलेंस ट्रान्सफर की सुविधा से कर सकते हैं।
लॉन की सुविधा: ग्राहक कार्ड के द्वारा लॉन के लिए भी आवेदन कर सकता है।
EMI: इस कार्ड से उपयोगकर्ता महंगे सामान खरीद सकते हैं और भुगतान EMI द्वारा कर सकते हैं।
रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा: HDFC बिज़नेस गोल्ड क्रेडिट कार्ड पर प्रति माह 3.49% की ब्याज दर लागू की जाती है।
यात्रा बीमा: – HDFC के बिज़नेस गोल्ड क्रेडिट कार्ड पर उपयोगकर्ता को विदेश में यात्रा में दौरान बहुत ही कम रेट में अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल पर बीमा मिलता है।
ऐड-ऑन कार्ड- मूल कार्डधारक अपने परिवार के सदस्यों के लिए ऐड-ऑन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं और एड-ऑन कार्ड से किए गए खर्चों को आसानी से ट्रैक और मॉनिटर कर सकते हैं। कार्ड की क्रेडिट लिमिट में बदलाव भी किया जा सकता है।
₹ 100 से कम– 0
₹ 100 से 500 – ₹ 100
₹ 501 से 5,000– ₹ 500
₹ 5,001 से 10,000– ₹ 600₹ 10,001 और 25,000 – ₹ 800
₹ 25,000 से अधिक – ₹ 950
| फीस/ शुल्क | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹ 199 |
| वार्षिक फीस | ₹ 199 |
| ब्याज मुक्त अवधि | 50 दिन तक |
| न्यूनतम कितना बिल भुगतान कर सकते हैं | कुल बिल का 5% या ₹ 200 |
| कार्ड एड-ऑन फीस | शून्य |
| ब्याज दर | प्रति माह 3.49% |
| कैश एडवांस चार्ज | राशि का 2.5% या ₹ 500 या उससे अधिक |
| पेमेंट रिटर्न फीस | राशि का 2% या कम से कम ₹ 450 |
| कैश प्रोसेसिंग चार्ज | ₹ 100 |
| रिवॉर्ड रिडीम करने पर शुल्क | हर बार ₹ 99 |
| देरी से भुगतान पर शुल्क |
इस क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
| आई-डी प्रूफ | आवेदक के लिए- आधार, पैन, वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, आदि।
बिज़नस के लिए- बिज़नेस पैन कार्ड, लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन, पार्टनरशिप एग्रीमेंट, आदि। |
| एड्रेस प्रूफ | आवेदक के लिए- वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, सरकार द्वारा मान्य एड्रेस आदि।
बिज़नस के लिए- बिज़नेस लाईसेंस, बिज़नेस रजिस्ट्रेशन पेपर, बिज़नेस पैन, पार्टनरशिप एग्रीमेंट, आदि। |
| इनकम प्रूफ | लाभ- हानि की बिज़नेस स्टेटमेंट, बैलेंस शीट, ITR स्वीकृति, आदि। |
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है:
एचडीएफसी बिज़नेस गोल्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
बैंक आपको ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में बताएगा जिन्हें विधिवत भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
एचडीएफसी को छोड़कर अन्य क्रेडिट कार्ड के लिए आप पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
प्रश्न. HDFC बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड से हम एक साल में अधिकतम कितनी बचत कर सकते हैं?
उत्तर: अगर आप HDFC बैंक के बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो आप सालाना 21,000 रु. तक की बचत कर सकते हैं।
प्रश्न. अगर हम रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो क्या हमें अलग से कोई शुल्क देना पड़ेगा?
उत्तर: हाँ, अगर आप रेलवे टिकट बुकिंग के लिए HDFC के बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 1.8% शुल्क देना पड़ेगा। इसमें जीएसटी नहीं जुड़ी हुई है।
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के दौरान कितना शुल्क देना पड़ेगा?
उत्तर: अगर आप HDFC बिज़नस गोल्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के लिए कर रहे हैं तो आप को राशि का 3.8% बैंक को देना पड़ेगा।