Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
नोट: एचडीएफसी पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल हमारे पार्टनर बैंक/ एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
एचडीएफसी (HDFC) बिज़नेस रिगालिया फर्स्ट क्रेडिट कार्ड है यह विशेषतः व्यवसायिक लोगों के लिए है और इसका उपयोग कर के आप बहुत सी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे – हवाई अड्डों के लाउंज की सुविधा, रिवॉर्ड पॉइंट, भोजन और होटल में स्पेशल डील, शॉपिंग रिवॉर्ड, बीमा कवरेज और अन्य लाभ इस कार्ड को आकर्षक बनाते हैं।
इस एचडीएफसी (HDFC) क्रेडिट कार्ड की विशेषताएँ कुछ इस प्रकार हैं:
वेलकम बेनिफिट: 1 साल के लिए ज़ोमैटो गोल्ड मेंबरशिप जिसमें गोल्ड फूड पार्टनर रेस्टोरेंट में हर विज़िट पर कॉम्प्लिमेंट्री डिश और ज़ोमैटो पार्टनर रेस्टोरेंट में 2 कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक्स।
अगर आप कार्ड लेने के पहले 3 महीनों के भीतर 75,000 रु. तक खर्च करते हैं तो आपको ये कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप दी जाएगी। साथ ही चुनिंदा लोगों को क्वालिफाई होने के 90 दिनों के भीतर एक कॉम्पिलमेंट्री वाउचर दिया जाएगा।
वार्षिक खर्च पर लाभ: अगर कार्डधारक एक वर्ष में तय सीमा से ज़्यादा खर्च करता है तो उसे कई लाभ मिल सकते हैं। इस कार्ड से वार्षिक 3 लाख रुपए या उससे ज़्यादा खर्च करने पर ग्राहक को 5000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे और इस कार्ड से सालाना 6 लाख रुपए या उससे ज़्यादा के खर्च पर ग्राहकों को 7500 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगें।
रिवॉर्ड पॉइंट: ग्राहकों द्वारा खर्च किए गए हर 150 रुपए पर उन्हें 4 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे और ये जमा किए हुए रिवॉर्ड पॉइंट दो साल तक वैलिड रहेंगें। ग्राहक जमा किए गए रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम/उपयोग हवाई टिकट के भुगतान के लिए कर सकते हैं।
फ्यूल खरीद पर छूट: कार्ड द्वारा 400 रु. का फ्यूल खरीदने पर 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़ होगा। हर बिलिंग पीरियड में अधिकतम 500 रू. की छूट मिल सकती है।
प्रायोरिटी पास की सदस्यता: इस कार्ड का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति प्रायोरिटी पास की सदस्यता का उपयोग करते हुए दुनिया भर के 1000 से भी ज़्यादा हवाई अड्डे पर लाऊंज का लाभ उठा सकते हैं। इस पास की सदस्यता अनुरोध पर मिलती है और मान्य होती है अगर पहले 60 दिनों में आपने 4 ट्रांजेक्शन किए हो। हर वर्ष 8 डोमेस्टिक हवाई अड्डों के लाउंज के उपयोग की सुविधाएं कार्डधारक को प्राप्त होती है और भारत से बाहर सालाना 3 हवाई अड्डों के लाउंज की सेवा प्राप्त करने की अनुमति प्राथमिक कार्ड धारक और ऐड-ऑन कार्डधारक को होती है।
ट्रेवल कंसीयज सर्विस: इसका उपयोग कर कार्डधारक यात्रा के लिए सुविधानुसार टिकट या होटल की बुकिंग कर सकते हैं। यह सेवा 24X7 अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।
डाइनिंग प्रिविलेज: कार्डधारक भारत के 20 शहरों में 3,000 से अधिक प्रीमियम होटल और रेस्टोरेंट में उम्दा भोजन का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। कुछ चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट पर भोजन पर 15% तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।
विशेष वित्तीय लाभ: विदेशी यात्राओं के दौरान इस कार्ड का उपयोग करने पर आपको सबसे कम फॉरेन करेंसी मार्क-अप फीस (2%) देनी होती है। ये सुविधा आपकी यात्रा को सस्ता बनाती है।
बीमा सुरक्षा: बिज़नेस रिगालिया पहला क्रेडिट कार्ड है जो कि हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए का बीमा देता है और विदेश में कोई मेडिकल इमरजेंसी होने पर 10 लाख का मेडिकल कवर देता है। फ़्लाइट देरी पर 25,000 रुपए का कवरेज और कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट की उपलब्धि ना होने पर 25,000 रूपए का कवरेज इसके कुछ अन्य वित्तीय लाभ हैं।
· ₹ 100 से कम पर = शून्य
· ₹ 100 से ₹ 500 तक = ₹ 100
· ₹ 501 से ₹ 5,000 तक = ₹ 500
· ₹ 5,001 से ₹ 10,000 तक = ₹ 600
· ₹ 10,001 से ₹ 25,000 तक = ₹ 800
· ₹ 25,000 से ज़्यादा पर = ₹ 950
| फीस/शुल्क | राशि |
| वार्षिक फीस | ₹ 1,000 |
| न्यूनतम बिल जो जमा कर सकते हैं | कुल बिल का 5% या ₹ 200 जो भी ज़्यादा हो |
| ब्याज़ मुक्त अवधि | 50 दिनों तक |
| कार्ड द्वारा नकदी निकालने पर शुल्क | निकाली गई राशि का 2.5% या ₹ 500, जो भी ज़्यादा हो |
| ब्याज़ दर | 3.49% प्रति माह या 41.88% वार्षिक |
| रिवॉर्ड रिडीम फीस | ₹ 99 |
| कार्ड फिर से जारी कराने पर फीस | ₹ 100 |
| फॉरेन मार्क-अप फीस | खर्च की गई राशि का 2% |
| देरी से भुगतान पर शुल्क |
जरुरी दस्तावेज –
| पहचान के लिए | आवेदक के लिए- आधार, पैन, वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, या सरकार द्वारा मान्य फोटों प्रूफ आदि।
बिज़नस के लिए- बिज़नस पैन कार्ड, लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन, पार्टनरशिप एग्रीमेंट, आदि। |
||
| पत्ते का प्रमाण | आवेदक के लिए- वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि।
बिज़नस के लिए- बिज़नस लाईसेंस, बिज़नस रजिस्ट्रेशन पेपर, बिज़नस पैन, पार्टनरशिप एग्रीमेंट, आदि। |
आय प्रमाण | लाभ- हानि की बिज़नेस स्टेटमेंट, बैलेंस शीट, ITR स्वीकृति, आदि। |
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है:
एचडीएफसी बिज़नेस रेगालिया क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
बैंक आपको ज़रूरी दस्तावेजों के बारे में बताएगा जिन्हें विधिवत भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
एचडीएफसी को छोड़कर अन्य क्रेडिट कार्ड के लिए आप पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड के आवेदन का स्टेटस जानने के लिए आवेदक अपना एप्लिकेशन नंबर या रेफरेस नंबंर या अपनी जन्म तिथि DDMMYYYY तरीके से बैंक की वेबसाइट पर डालकर क्रेडिट कार्ड के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न. रिगालिया फर्स्ट कार्ड कितना सुरक्षित है?
उत्तर: HDFC बिज़नस रिगालिया कार्ड में ई एम वी – चिप कार्ड का प्रयोग किया जाता है, जिससे कि इसकी नकल करना बहुत मुश्किल हो जाता है और इसलिए ये कार्डधारकों को धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन से बचाता है।
प्रश्न. ट्रांजेक्शन के विवादों की रिपोर्ट कैसे करें?
उत्तर: ट्रांजेक्शन में आए विवादों को रिपोर्ट करने के लिए, कार्डधारक को ट्रांजेक्शन की सभी जानकारी को लिखते हुए ऑनलाइन कार्डधारक विवाद फॉर्म भरना होगा । यह फॉर्म बैंक को अनुमति देता है कि बैंक आपके और दूसरी पार्टी के बीच हुई ट्रांजेक्शन की जांच कर सके।
प्रश्न. क्या विदेश में बिज़नस रेजलिया फर्स्ट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर: बिज़नस रेगेलिया क्रेडिट कार्ड विश्व स्तर पर वीजा/मास्टरकार्ड योग्य टर्मिनलों पर उपयोग किया जा सकता है। इस कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर 2% विदेशी मुद्रा मार्क-अप शुल्क की छूट होती है।
प्रश्न. ट्रांजेक्शन विवादों पर रिपोर्टिंग के लिए समय सीमा क्या है?
उत्तर: ट्रांजेक्शन के विवादों को रिपोर्ट करने की समय सीमा ट्रांजेक्शन की तिथि से 30 दिन तक की होती है।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें