Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
फेडरल बैंक लिमिटेड निजी क्षेत्र का प्रमुख भारतीय कमर्शियल बैंक है। शुरूआत में इसे त्रावणकोर फेडरल बैंक के रूप में जाना जाता था। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, क्रेडिट कार्ड जैसी अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के अलावा, यह लोन भी प्रदान करता है, इसके साथ ही यह गोल्ड लोन भी प्रदान करता है। गोल्ड लोन, अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल लोन प्राप्त करना सबसे आसान तरीकों में से एक है। व्यक्तिगत, व्यावसायिक और कृषि उद्देश्यों के लिए फेडरल गोल्ड लोन का लाभ उठाया जा सकता है।
|
फेडरल बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं |
|
| ब्याज दर | फ्लोटिंग ब्याज दरें – 8.89%-9.59% प्रति वर्ष फिक्स्ड ब्याज दरें – 9.79%-21.5% प्रति वर्ष |
| कोलैटरल | 22 कैरेट सोने के आभूषणों गिरवी |
| लोन अवधि | 1 वर्ष से 3 वर्ष |
| लोन राशि | ₹1,000 से ₹1.5 करोड़ |
| गोल्ड लोन भुगतान | एकमुश्त, ईएमआई |
ब्याज दरें 25 मार्च 2025 को अपडेट की गई है।
फेडरल बैंक गोल्ड लोन (Federal Bank Gold Loan) की ब्याज दरें 8.89% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक द्वारा दी जाने वाली गोल्ड लोन ब्याज दरें फ्लोटिंग और फिक्स्ड के तहत ऑफर की जाती हैं।
| प्रकार | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| फ्लोटिंग ब्याज दरें | 8.89% प्रति वर्ष से शुरू |
| फिक्स्ड ब्याज दरें | 9.79% प्रति वर्ष से शुरू |
फेडरल बैंक गोल्ड लोन प्रति ग्राम के विभिन्न स्कीम्स की दरें निम्न प्रकार है:
| योजना | प्रति ग्राम अधिकतम दर |
| जरनल गोल्ड लोन | सोने के बाजार मूल्य का 75% |
| एग्री गोल्ड लोन | सोने के बाजार मूल्य का 90% तक |
| नॉन एग्री गोल्ड लोन | सोने के बाजार मूल्य का 75% तक |
| MSME गोल्ड लोन | सोने के बाजार मूल्य का 75% |
| स्कीम्स | शुल्क |
| जरनल गोल्ड लोन | ₹180 से ₹270 तक |
| डिजी गोल्ड एनआरआई वेरिएंट | लोन राशि का 1% (न्यूनतम ₹500) |
| डिजी गोल्ड | लोन राशि का 0.25% (न्यूनतम ₹500) |
| GL ग्रेडेड ब्याज दर स्कीम | लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम ₹350) |
| किसान गोल्ड स्कीम | ₹530 से ₹17000 |
| ISS KCC गोल्ड | सैंक्शन लिमिट का 80% |
| MSME गोल्ड लोन | ₹180 से ₹2700 तक |
| फेड स्मार्ट सेवर स्कीम | लोन राशि का 50% (न्यूनतम ₹500) |
गोल्ड लोन के लिए पुनमूल्यांकन शुल्क
| सैंक्शन लिमिट | पुनमूल्यांकन शुल्क |
| ₹25,000 तक | NIL |
| ₹25,000 से ₹50,000 तक | ₹140 |
| ₹50,000 से ₹1 लाख तक | ₹200 |
| ₹1 लाख से ₹2 लाख तक | ₹220 |
| ₹2 लाख से ₹3 लाख तक | ₹300 |
| ₹3 लाख से ₹5 लाख तक | ₹430 |
| ₹5 लाख से अधिक | ₹140 (प्रति लाख) |
गोल्ड लोन के लिए सेफ कस्टडी शुल्क
| सैंक्शन लिमिट | सेफ कस्टडी शुल्क |
| ₹25,000 तक | NIL |
| ₹25,000 से ₹1 लाख तक | ₹100 |
| ₹3 लाख से ₹5 लाख तक | ₹150 |
| ₹5 लाख से अधिक | ₹200 |
सिक्योरिटी ऑपरेशन फीस
| प्रकार | शुल्क |
| OD-Digi-Gold और OD-Digi-Gold-NRI | NIL (एक महीने में पहले 2 सिक्योरिटी ऑपरेशन के लिए) |
| अन्य स्वीकृत गोल्ड लोन स्कीम | प्रत्येक सिक्योरिटी ऑपरेशन के लिए ₹250 |
गोल्ड लोन के भुगतान में देरी हो जाने पर लगने वाला जुर्माना
| प्रकार | शुल्क |
| एग्री गोल्ड लोन | 14.50% (देरी से भुगतान करने पर) |
| नॉन एग्री गोल्ड लोन | 16.50% (देरी से भुगतान करने पर) |
फेडरल बैंक 22 कैरेट सोने के आभूषण या गोल्ड सिक्योरिटी के बदले गोल्ड लोन प्रदान करता है। आवेदक इस लोन का उपयोग किसी भी व्यक्तिगत उद्देश्य जैसे – कार खरीदना, शादी, शिक्षा जैसे अन्य खर्चों के लिए कर सकते हैं।
लोन राशि: आवेदक 1,000 रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच गोल्ड लोन ले सकते हैं।
भुगतान सुविधा: आवेदक ईएमआई के विकल्प के माध्यम से या एकमुश्त गोल्ड लोन पर अपना ब्याज चुका सकते हैं।
आवेदक व्यक्तिगत उद्देश्यों, ऑनलाइन शॉपिंग, फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए सीधे अपने लोन अकाउंट से डिजी गोल्ड ओवरड्राफ्ट का लाभ उठा सकते हैं।
लोन राशि: आवेदक 1.5 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
एलटीवी रेश्यो: उधारकर्ता सोने के 72% तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
अन्य सुविधाएं:
फेड स्मार्ट सेवर गोल्ड लोन बुलेट रीपेमेंट सुविधा के साथ आता है। इस प्रकार, उधारकर्ताओं को हर महीने ब्याज नहीं देना पड़ता है। वे लोन मैच्योरिटी पर ब्याज और प्रिंसिपल कंपोनेंट का भुगतान कर सकते हैं।
अगर आप फेडरल बैंक के मौजूदा ग्राहक हैं, तो किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अगर आप एक नए ग्राहक हैं, तो यहाँ उन दस्तावेज़ों का समूह है, जिन्हें आपको गोल्ड लोन लेने के लिए जमा करने की आवश्यकता है:
फेडरल बैंक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदकों (एनआरआई सहित) को 22 कैरेट सोने के आभूषणों के बदले गोल्ड लोन प्रदान करता है।
कोई भी व्यक्ति बैंक ब्रांच पर जाकर व्यक्तिगत, व्यावसायिक और कृषि उद्देश्यों के लिए फेडरल बैंक से गोल्ड लोन ले सकता है। इस लिंक- https://www.federalbank.co.in/atm-branch-locator#branchListt पर क्लिक करके, आप नज़दीकी ब्रांच का पता लगा सकते हैं, जहाँ से आप गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं।
फेडरल बैंक गोल्ड लोन कैसे चुकाएं?
फेडरल गोल्ड लोन आसान भुगतान विकल्पों के साथ आता है, जिसे कोई भी अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकता है। या तो लोन के मैच्योरिटी ब्याज के साथ अवधि के अंत में एकमुश्त मूलराशि का भुगतान कर सकते हैं या वह EMI मासिक /तिमाही में भुगतान करना चुन सकते हैं। यहां आपके फेडरल बैंक के गोल्ड लोन की EMI का भुगतान करने के चरण दिए गए हैं:
ग्राहक सेवा
ध्यान दें: यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करें।
फेडरल बैंक से गोल्ड लोन लेने की योजना बनाने वाले आवेदक लोन अवधि और ब्याज दर के आधार पर गोल्ड लोन EMI को कैलकुलेट करने के लिए ऑनलाइन गोल्ड लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।