Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
किसी आवेदक को लोन देने में कितना जोखिम है, ये तय करने के लिए बैंक व एनबीएफसी उसका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। इसलिए बेहतर लोन या क्रेडिट कार्ड ऑफर पाने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाएं रखना ज़रूरी हो जाता है। हालांकि कई बार क्रेडिट (वित्त) संबंधी हमारी गतिविधियां हमारे क्रेडिट स्कोर को अस्थायी या लंबे समय के लिए गिरा सकती है। तो वहीं कुछ सही कदम स्कोर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि हमारी कौन-सी आदतें स्कोर को कैसे प्रभावित कर रही हैं।
इसी ज़रूरत को समझते हुए पैसाबाज़ार लाया है एक खास टूल –स्कोर प्रेडिक्टर (Score Predictor) यह टूल आपकी क्रेडिट गतिविधियों के आधार पर यह अंदाजा लगाता है कि आपका स्कोर किस तरह बढ़ेगा या घटेगा। आइए इस टूल के बारे में विस्तार से जानें:
पैसाबाज़ार का क्रेडिट स्कोर प्रेडिक्टर (Credit Score Predictor) उपभोक्ता को ये जानने व समझने में मदद करता है कि उनकी क्रेडिट संबंधी गतिविधियां उनके क्रेडिट स्कोर पर क्या असर डाल सकती हैं। यह टूल न सिर्फ संभावित प्रभाव बताता है बल्कि ऐसे सुझाव भी देता है जिसे अपनाकर उपभोक्ता सही क्रेडिट निर्णय ले सकते हैं और अपनी वित्तीय समझ को और बढ़ा सकते हैं।

एडवांस्ड एल्गोरिद्म पर काम करने वाला यह टूल हर दिन अपने नतीजों को और बेहतर व सटीक बनाता है, यानी यह एक लगातार सीखने वाला टूल है। इसकी खास बात ये है कि यह उपभोक्ताओं को उनके क्रेडिट स्कोर का “पहले और बाद” का अनुमान लगाकर उसकी तुलना करके दिखाता है, जिससे उपभोक्ताओं को यह समझने में मदद मिलती है कि उनके किस काम से स्कोर पर कैसे प्रभाव पड़ेगा। यानी इस टूल से उपभोक्ताओं को पारदर्शिता के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग भी मिलती है। कोई भी व्यक्ति इस टूल को जितनी बार चाहे, उतनी बार मुफ्त में उपयोग कर सकता है। और हर बार अलग-अलग इनपुट देखकर यह समझ सकता है कि उसकी क्रेडिट गतिविधियों का उसके क्रेडिट स्कोर को कैसे प्रभाव पड़ेगा।
स्कोर प्रेडिक्टर उपभोक्ता से उसकी विभिन्न प्रकार की जानकारियां लेकर, उसके आधार पर एक अनुमानित क्रेडिट स्कोर का पूर्वानुमान लगाता है। संक्षेप में कहे तो यह टूल उपभोक्ता की दी गई जानकारी के आधार पर यह दर्शाता है कि उसके क्रेडिट स्कोर में क्या संभावित बदलाव आ सकते हैं।
उपभोक्ता निम्नलिखित 4 इनपुट दर्ज कर सकते हैं:
अगर आप नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेने का ऑप्शन चुनते हैं तो आपसे अकाउंट और राशि चुनने के लिए कहा जाएगा, जैसे- क्रेडिट लिमिट के साथ क्रेडिट कार्ड, लोन राशि के साथ लोन आदि।
जब आप “भुगतान में चूक” ऑप्शन चुनते हैं, तो आपसे ये चुनने के लिए कहा जाता है कि भुगतान में चूक कितने दिनों की है, जैसे- 30 दिन, 60 दिन या 90 दिन।
जब आप “बकाया राशि का भुगतान करना” (Clear Outstanding Balances) ऑपशन चुनते हैं, तो आपको यह तय करने का विकल्प मिलता है कि आप सभी बकाया राशि चुकाना चाहते हैं या किसी एक विशेष खाते से जुड़ी बकाया राशि। आपकी सुविधा के लिए, हर खाते के सामने उसका बकाया अमाउंट भी दिखाया जाता है, ताकि आप आसानी से निर्णय ले सकें।
“क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन” ऑप्शन चुनने पर, आपको यह बताना होता है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का कितना प्रतिशत खर्च कर रहे हैं। इसके आधार पर टूल आपको अनुमानित क्रेडिट स्कोर दिखाता है, जिससे आप समझ सकें कि “क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन” आपके क्रेडिट स्कोर को कैसे प्रभावित करता है।
स्कोर प्रेडिक्टर का इस्तेमाल कैसे करें?स्कोर प्रेडिक्टर उपभोक्ता के हालिया क्रेडिट स्कोर का उपयोग करके, उसे अगले महीने का अनुमानित स्कोर दर्शाता है। अगर स्कोर अपडेटेड है तो इस टूल का इस्तेमाल तुरंत कर सकते हैं। लेकिन स्कोर पुराना होने पर पहले क्रेडिट स्कोर को रिफ्रेश करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि परिणाम बेहतर और सटीक मिल सके।
क्रेडिट स्कोर प्रेडिक्टर का उपयोग करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1- अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से पैसाबाज़ार अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप 2- अपना हालिया क्रेडिट स्कोर चेक करें और स्कोर प्रेडिक्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- यह टूल खुल जाएगा, इसके बाद कुछ जानकारियां जैसे- नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेना, भुगतान में चूक आदि भरने को कहा जाएगा।
स्टेप 4- अगर ज़रूरत हो तो अतिरिक्त जानकारी दर्ज करें, इसके बाद Predict Score” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- इसके बाद पूर्वानुमानित स्कोर आपके स्क्रीन पर होगा, आप प्रेडिक्टर को रिसेट करके दोबारा नया कमांड दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्रेडिट स्कोर को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
स्कोर प्रेडिक्टर आपके हालिया क्रेडिट स्कोर से आपके स्कोर का संभावित पूर्वानुमान लगाता है। इसके लिए किसी क्रेडिट ब्यूरो- ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और CIRF हाई-मार्क से आपकी क्रेडिट रिपोर्ट नहीं मांगी जाती है। इसलिए इस टूल का इस्तेमाल करने से आपकी असली क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
ये भी पढ़ें- क्रेडिट स्कोर के बारे में आम ग़लतफ़हमियाँ
यह सलाह दी जाती है कि जब भी आप क्रेडिट से जुड़ा कोई निर्णय लेने जा रहे हों — जैसे कि नया क्रेडिट कार्ड या लोन लेना, सभी बकाया राशि चुकाना, क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ाना या घटाना, या किसी आपात स्थिति में पेमेंट में देरी करना — तो हर बार पहले अपना अनुमानित क्रेडिट स्कोर चेक करें। इससे आप संभावित परिणामों को पहले ही जान सकते हैं और इसके आधार पर समझदारी से बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. पैसाबाज़ार स्कोर प्रेडिक्टर इस्तेमाल करने की फीस कितनी है?
उत्तर: पैसाबाज़ार क्रेडिट स्कोर प्रेडिक्टर “क्रेडिट अवेयरनेस कैंपेन” का एक हिस्सा है, जिसका मकसद देश के उपभोक्ताओं को लोन व क्रेडिट कार्ड के बारे में जागरूक करना है। इसलिए यह टूल हर उस कस्टमर के लिए मुफ्त है जो पैसाबाज़ार पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं।
प्रश्न. स्कोर प्रेडिक्टर कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं, क्या यह निर्धारित है?
उत्तर: नहीं, आप स्कोर प्रेडिक्टर टूल का उपयोग कितनी बार भी कर सकते हैं। हर बार अलग-अलग इनपुट दर्ज करके अपने संभावित क्रेडिट स्कोर का पूर्वानुमान जान सकते हैं।
प्रश्न. क्या ‘क्रेडिट स्कोर प्रेडिक्टर’ का इस्तेमाल करने के लिए ‘क्रेडिट+’ सर्विस लेनी होगी?
उत्तर: ‘क्रेडिट+’ उपभोक्ताओं के क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने व सुधारने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसकी सेवा लेने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है। जबकि स्कोर प्रेडिक्टर (Score Predictor) पैसाबाजार के उन सभी ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त है, जिनके पास वैलिड क्रेडिट स्कोर है।
प्रश्न. स्कोर प्रेडिक्टर में अलग-अलग विकल्प दर्ज करने के बाद भी मेरा क्रेडिट स्कोर एक जैसा ही दिखा रहा है, ऐसा क्यों?
उत्तर: कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है कि आपके क्रेडिट गतिविधियों से आपके क्रेडिट स्कोर पर ज़्यादा असर न पड़े। हालांकि उच्च क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए आपको दिए गए सुझावों का पालन ज़रूर करना चाहिए।
प्रश्न. क्या स्कोर प्रेडिक्टर का इस्तेमाल करते समय मेरी डिटेल्स सुरक्षित रहेंगी?
उत्तर: हां, पैसाबाज़ार पर आपकी सभी वित्तीय व पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं। हम कभी भी आपकी इच्छा के बिना आपकी पर्सनल व फाइनेंशियल डिटेल्स को किसी संस्था के साथ साझा नहीं करते हैं।
प्रश्न. मेरा क्रेडिट स्कोर स्कोर प्रेडिक्टर द्वारा दिखाए गए रिज़ल्ट से मेल क्यों नहीं खाया?
उत्तर: मस्कोर प्रेडिक्टर, AI एल्गोरिदम पर आधारित अनुमानित स्कोर दिखाता है, जो आपके द्वारा दिए गए इनपुट्स पर निर्भर करता है। यह टूल आमतौर पर विश्वसनीय पूर्वानुमान देता है, लेकिन कुछ मामलों में वास्तविक स्कोर टूल द्वारा दर्शाए गए अनुमान से अलग हो सकता है, क्योंकि क्रेडिट स्कोर कई अन्य बाहरी कारकों पर भी निर्भर करता है।