Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
किसी भी व्यक्ति के फाइनेंशियल हेल्थ में क्रेडिट स्कोर की अहम भूमिका होती है। और ये क्रेडिट स्कोर कई कारकों पर निर्भर करता है। जिसमें समय से लोन व क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना, अपने क्रेडिट लिमिट का एक सीमा में खर्च करना (क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन रेश्यो) और न्यू इन्क्वायरिज़ आदि शामिल है। क्रेडिट स्कोर हाई होने से जहां एक ओर लोन मिलने में आसानी होती है वहीं, कम क्रेडिट स्कोर वालों को लोन मिलने में दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है।
कम क्रेडिट स्कोर के कारण ज़रूरत के समय या जीवन के महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों जैसे घर खरीदने के लिए होम लोन लेने में काफी कठिनाई हो सकती है, क्योंकि ऐसे मामलों में क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता होती है। भविष्य में कम स्कोर की वजह से लोन लेने में किसी मुश्किल का सामान न करना पड़े इसलिए समय से अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार लें। कभी-कभी यह काम कठिन हो सकता है लेकिन आपके क्रेडिट स्कोर को सुधारने में पैसाबाज़ार की क्रेडिट सुधार सेवा Credit+, काफी मददगार हो सकती है।
क्रेडिट स्कोर कम होने के मुख्य कारणों में ‘नेगेटिव अकाउंट’ हो सकता है, जो बकाया भुगतान न करने या क्रेडिट रिपोर्ट में किसी अन्य गलती की वजह से दिखाई दे सकता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो इसे बेहतर बनाने के लिए आपको इसे ट्रैक करने और सही दिशा में कदम उठाने की ज़रूरत है। इसके लिए आप पैसाबाज़ार की क्रेडिट सुधार सेवा Credit+ ले सकते हैं, जिसमें आपकी ज़रूरत के अनुसार एक्सपर्ट आपको गाइड करते हैं और एक समय के भीतर आपके क्रेडिट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
इस क्रेडिट एडवाइज़री सर्विस की मदद से आप अपनी क्रेडिट आदतों में सुधार करके स्कोर को दोबारा बेहतर बना सकते हैं और भविष्य में लोन लेने के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। हर व्यक्ति की स्थिति एक जैसी नहीं होती, इसलिए पैसाबाज़ार के क्रेडिट एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई पर्सनल गाइडेंस की मदद से आप अपनी पिछली क्रेडिट गलतियों को सुधार सकते हैं।
हालांकि कुछ मामलों में बिना किसी क्रेडिट गलती के भी आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। जो आपके क्रेडिट रिपोर्ट में किसी गलती/एरर की वजह से हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए आप पैसाबाज़ार की क्रेडिट+ सर्विस की मदद ले सकते हैं। जहां आपको रिपोर्ट की गलती भी ठीक करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है।

पैसाबाज़ार की क्रेडिट+ सर्विस आपको अपने रिपोर्ट में नेगेटिव अकाउंट ढूंढ़ने और उसमें सुधार करने में मदद करती है। ताकि आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार हो सके। एक बार का लिया हुआ सब्सक्रिप्शन प्लान 3 महीने के लिए मान्य (वैलिड) होता है। यह उन लोगों के फायदेमंद है जिनका स्कोर क्रेडिट रिपोर्ट में किसी गलती की वजह से गिर गया है और वह उसमें सुधार करना चाहते हैं।
कुछ मामलों में हो सकता है कि क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां हो लेकिन उसका असर अभी नहीं पड़ा हो। लेकिन ऐसी गलतियां भविष्य में आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकती हैं। हमारी Credit+ सेवा के अंतर्गत दी गई प्रोएक्टिव गाइडेंस इन मुद्दों को समय रहते सुलझाने में मदद करती है।

निगेटिव अकाउंट्स वे क्रेडिट खाते होते हैं जो आपके क्रेडिट रिपोर्ट में आपकी खराब भुगतान आदतों को दर्शाते हैं। ये अकाउंट्स यह दिखाते हैं कि आपने लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर नहीं किया है। भुगतान में यह चूक चाहे जानबूझकर हुई हो या अनजाने में, इससे आपके सिबिल स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है। जिससे भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में मुश्किल हो सकती है।
इन सब गलतियों के अलावा, कुछ परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं जिसमें आप बकाया का भुगतान करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि कैसे करें।

एक या एक से अधिक नेगेटिव अकाउंट का आपके क्रेडिट रिपोर्ट पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जो कि निम्न प्रकार है-
पैसाबाज़ार की क्रेडिट+ सुधार सेवा, नेगेटिव अकाउंट से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने में मदद करती है। यहां समय एक महत्वपूर्ण पहलू बन जाता है। जितनी जल्दी आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में गलती का पता लगा कर हमारे एक्सपर्ट की मदद से उसे ठीक करवाते हैं, उतनी ही जल्दी स्कोर में सुधार होना शुरू हो जाता है।
आमतौर पर सही प्रक्रिया अपनाने पर क्रेडिट रिपोर्ट की गलती ठीक होने में एक महीने तक का समय लग सकता है। लेकिन इसमें देरी हो जाए तो समाधान में कई महीने लग सकते हैं और इस दौरान आपका क्रेडिट स्कोर लगातार गिरता रह सकता है।
क्रेडिट+ सुधार सेवा उन लोगों के लिए है, जिनका क्रेडिट स्कोर कम है या जिन्हें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की गलती को ठीक करवाना है। पैसाबाज़ार की क्रेडिट+ सर्विस में एक्सपर्ट की मदद से क्रेडिट रिपोर्ट संबंधी समस्याओं को ठीक किया जाता है। हालांकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
अगर आप इस सेवा का लाभ लेने के योग्य हैं, तो आपके डैशबोर्ड पर सब्सक्रिप्शन का बैनर दिखेगा। वहीं, अगर आपका क्रेडिट स्कोर पहले से ही ज्यादा है और उसमें सुधार की बहुत कम संभावना है, तो इसका मतलब है आपके क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलती नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि आपके डैशबोर्ड पर क्रेडिट + सुधार सर्विस का बैनर न दिखे। हाई सिबिल स्कोर दिखाता है कि आपने अपने पिछले लोन या क्रेडिट कार्ड को सही से मैनेज किया है। इससे भविष्य में आपके द्वारा अन्य लोन या क्रेडिट कार्ड लेने की योग्यता बढ़ जाती है।
क्रेडिट+ प्रोग्राम के दो अहम हिस्से हैं- क्रेडिट एडवाइज़री (Credit Advisory) और क्रेडिट रेक्टिफिकेशन (Credit Rectification)। ये सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो कम क्रेडिट स्कोर से होने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर आपकी ही किसी लापरवाही—जैसे समय पर क्रेडिट कार्ड बिल या लोन की EMI न भरने की वजह से गिरा है, तो पैसाबाज़ार की क्रेडिट एडवाइजरी सर्विस आपकी मदद के लिए तैयार है। हमारे एक्सपर्ट्स आपको बताएंगे कि अब कौन-कौन से स्टेप्स लेने चाहिए ताकि आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार हो सके। हालांकि आपका क्रेडिट स्कोर कितना बिगड़ा हुआ है इस आधार पर इसके सुधार में 3 माह से लेकर साल भर का वक्त लग सकता है।
वहीं अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलती होने की वजह से स्कोर गिरा है, जबकि आपने कोई गलती नहीं की है, तो आपको क्रेडिट रेक्टिफिकेशन सेवा लेनी चाहिए।
इस सेवा में हमारे क्रेडिट विशेषज्ञ आपको रिपोर्ट में मौजूद ऐसी गलतियों को पहचानने और उन्हें बैंक और क्रेडिट ब्यूरो दोनों के साथ जल्द से जल्द सुलझाने में मदद करेंगे। ऐसे मामलों में जैसे ही गलती सुधारी जाती है, आपके क्रेडिट स्कोर में तेज़ी से सुधार देखने को मिल सकता है।
क्रेडिट+ सुधार सेवा की सदस्यता लेना काफी आसान है। इस सर्विस को लेने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
भुगतान करने के तुरंत बाद ही आपका सब्सक्रिप्शन शुरू हो जाएगा। और आप अपने क्रेडिट रिपोर्ट में सुधार के लिए तुरंत क्रेडिट एक्सपर्ट से संपर्क कर सकते हैं।
जैसे ही आप क्रेडिट+ सुधार सेवा का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, वैसे ही आपको एक क्रेडिट एक्सपर्ट साइन कर दिया जाता है। जो निम्नलिखित कामों में आपकी मदद करते हैं:
एक्सपर्ट द्वारा मिले सुझावों के अनुसार कदम उठाएं और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट संबंधी समस्याओं का समाधान करें।
प्रश्न. क्रेडिट+ रेक्टिफिकेशन सर्विस कब लेनी चाहिए?
उत्तर: अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है और आप नहीं जानते कि इसमें सुधार कैसे करें, क्रेडिट रिपोर्ट देखने के बावज़ूद भी, ऐसे में आपको क्रेडिट+ सुधार सेवा लेकर एक्सपर्ट की मदद से अपने स्कोर को बेहतर बनाना चाहिए।
प्रश्न. क्रेडिट+ रेक्टिफिकेशन सर्विस की वैलिडिटी कितनी है?
उत्तर: क्रेडिट+ सुधार सेवा का सब्सक्रिप्शन लेने की तारिख से 3 माह के लिए वैध होता है।
प्रश्न. मेरे क्रेडिट रिपोर्ट में लोन अकाउंट दिख रहा हैं, जो मैंने लिया भी नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: आप क्रेडिट+ रेक्टिफिकेशन सर्विस ले सकते हैं और क्रेडिट एक्सपर्ट द्वारा बताए गए सुझावों को मानकर अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या गाइडेंस लेने के तुरंत बाद मेरा क्रेडिट स्कोर सुधर जाएगा?
उत्तर: नहीं, सुझाए गए कदम उठाने के लगभग एक महीने के भीतर क्रेडिट स्कोर में सुधार दिखना शुरू हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रिपोर्ट में कितनी गड़बड़ी है। सभी की स्थिति अलग होती है, इसलिए सुधार का समय भी व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
प्रश्न. क्या मुझे हर 3 महीने में क्रेडिट+ सुधार सेवा को फिर से सब्सक्राइब करना होगा?
उत्तर: क्रेडिट+ सुधार सेवा (Credit+ Rectification) हमारे क्रेडिट एक्सपर्ट की मदद से आपके क्रेडिट रिपोर्ट में मौजूद निगेटिव अकाउंट्स की पहचान करने और उसे ठीक करने के लिए सुझाव देते हैं। जिससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सके। अधिकतर मामलों में, सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान ही समस्याएं सुलझ जाती हैं और क्रेडिट स्कोर में अच्छा सुधार देखने को मिलता है।
हालांकि, अगर आप दिए गए सुझावों का सही तरीके से पालन नहीं करते हैं, तो आपके क्रेडिट रिपोर्ट में दोबारा निगेटिव अकाउंट्स आ सकते हैं। ऐसे में आपको नई समस्याओं को सुलझाने के लिए सेवा को फिर से सब्सक्राइब करना पड़ सकता है।