Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड की बाजार में काफी अधिक मांग है। स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड्स के इस्तेमाल पर काफी अच्छे डिस्काउंट, कैश-बैक, लाउंज एवं रेस्तरां में बिल पर छूट के साथ- साथ, फ़ूड डिलीवरी ऐप्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलते हैं। यदि आपने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने क्रेडिट कार्ड के आवेदन की स्थिति जान सकते हैं ।
| मुख्य पॉइंट |
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक आपको ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि जान सकते हैं। इसका तरीका निम्नलिखित है:
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि पेज पर जाने के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाएं
अपना एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर डालें। ध्यान रहे कि, रेफरेंस नंबर डालने से पहले # का प्रयोग करना न भूलें।
अपना मोबाइल नंबर, जो आपने क्रेडिट कार्ड के आवेदन के समय रजिस्टर कराया था, उसे डालें, उसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
आपकी क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि अब आपको स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप अपने स्टैण्डर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड का स्टेटस जानने के लिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर सकते हैं, एवं अपनी नजदीकी बैंक शाखा में भी जा कर पता कर सकते हैं ।
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के कस्टमर केयर सेंटर पर फ़ोन कर जानें अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस
आप स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के कस्टमर केयर ब्रांच से बात करने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
(STD Code) – 6601 4444 / 3940 4444
आपसे अनुरोध है कि, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आपने क्रेडिट कार्ड आवेदन के समय दर्ज किया था) उससे ही बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करें। कस्टमर केयर अधिकारी आपसे एप्लीकेशन रेफरन्स नंबर पूछेगा, एवं उसके तुरंत बाद ही आप क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि आसानी से जान सकते हैं
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की नज़दीकी शाखा में जाकर जानें अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस
आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर वहां पर मौजूद बैंक कर्मियों से भी अपनी क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि पूछ सकते हैं। बैंक कर्मी आपकी एप्लीकेशन का रेफरेंस नंबर एवं वैलिड फोटो आईडी प्रूफ मांगेंगे, जिससे आपकी एप्लीकेशन को आसानी से ट्रैक करा जा सके एवं आपको उचित जानकारी दी जा सके। स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की भारत में कई शाखाएं हैं, अपनी नजदीकी शाखा की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदक को एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि के निम्नलिखित परिणाम मिल सकते हैं:
डाटा नॉट फाउंड – ऐसा तब होता है जब कोई आवेदक एप्लिकेशन स्टेटस सर्च बार में गलत डेटा डाल देता है।
होल्ड पर– इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन किसी कारण से रुका हुआ है। इसका कारण दस्तावेजों की कमी या मिसिंग वेरीफ़िकेशन हो सकता है। बैंक की कुछ अंदरूनी प्रक्रिया भी इसका कारण हो सकती है।
मंजूर या अप्रुवड – इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन को मंजूरी मिल गई है लेकिन ग्राहक के पते पर भेजा जाना बाकी है।
अस्वीकृत या रिजेक्टेड– जाहिर है, इसका मतलब है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। सबसे आम कारण यह है कि बैंक, आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी से आश्वस्त नहीं है। कभी-कभी, बैंक को ग्राहक को क्रेडिट कार्ड देना जोखिम भरा लगता है और वह आवेदन/एप्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है।
डिस्पैचड – इसका मतलब है कि बैंक ने कार्ड को ग्राहक के पते पर पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है।डाक सेवा की ऑर्डर ट्रैकिंग आईडी भी इस स्टेज पर आपको यहाँ मिल सकती है।
प्रश्न. मैं स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड के एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि को कैसे जान सकता हूँ?
उत्तर: आप अपने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से जान सकते हैं। ऑनलाइन आप बैंक की वैबसाइट में जाकर अपने मोबाइल नंबर एवं रेफरेंस आईडी से क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि जान सकते हैं। बैंक आपको ऑफलाइन भी ये सेवा मुहैया कराता है, आप ऑफलाइन भी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या फिर कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि जान सकते हैं।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने में कितना समय लगता है?
उत्तर: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए लगभग 9 दिन लग सकते हैं, क्योंकि आपको सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस कस्टमर केयर सेंटर के माध्यम से जान सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, आप अपनी एप्लिकेशन का स्टेटस बैंक कस्टमर केयर सेंटर के दिए गए नंबर पर कॉल करके भी जान सकते हैं। कस्टमर केयर सेंटर के दिये गए नंबर पर फोन करें – 6601444/39404444
ध्यान रहे की कस्टमर केयर सेंटर पर फोन करने से पहले अपनी एप्लिकेशन का रेफरेंस नंबर अपने पास रखें।
प्रश्न. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का क्रेडिट कार्ड लेने के लिए मेरा क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: आपका क्रेडिट कार्ड 700 या उससे अधिक होना चाहिए, जिससे आप बिना किसी परेशानी के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकें।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें