Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
HSBC बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट होती है, जिसमें ये जानकारी होती है कि आपने पिछले महीने (पिछली बिलिंग साइकिल में) कार्ड का कैसे और कहाँ उपयोग किया है। इसमें लिखा होता है कि आपके क्रेडिट कार्ड का बिल कितना हो चुका है साथ ही इसमें आपको मिले रिवार्ड पॉइंट के साथ-साथ ईएमआई के बारे में भी जानकारी दी गयी होती है। यह क्रेडिट कार्ड के उपयोग को ट्रैक करता है ताकि आप किसी भी फ्रॉड ट्रांजेक्शन से बच सकें।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में एक बिलिंग पीरियड के दौरान आपके द्वारा किए गए सभी ट्रांजैक्शन, आपके कुल बिल, मिनिमम पेमेंट ड्यू और बिल कब तक जमा कर देना है इसकी जानकारी होती है। यह एक रिमाइंडर की तरह काम करता है जो आपके खर्च की आदतों को मैनेज करने और समय पर अपनी बकाया राशि का भुगतान करने में मदद करता है।
नीचे उन शब्दों के बारे में बताया गया है जिनका इस्तेमाल HSBC क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में किया जाता है:-
मिनिमम अमाउंट ड्यू को कैसे कैलकुलेट किया जाता है?
मिनिमम अमाउंट वह राशि है जिसका भुगतान आपको पेमेंट ड्यू डेट से पहले या पेमेंट ड्यू डेट को करना पड़ता है। इसे कुल बकाया राशि के 5% और आपके क्रेडिट कार्ड पर काटे गए सभी शुल्कों को मिलाकर कैलकुलेट किया जाता है।
उदाहरण के लिए: मान लीजिए आपने 15 अगस्त को 10,000 रु. की खरीद की और आपका ड्यू डेट 26 सितंबर है। ऐसे में आपका मिनिमम अमाउंट ड्यू 500 रु. होगा (10,000 रु. का 5%)।
आप नीचे दिए गए तरीकों की मदद से ऑनलाइन HSBC क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं:-
स्टेप 1: अपने यूज़रनेम और पासवर्ड की मदद से HSBC नेटबैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें
स्टेप 2: होम पेज में जाकर ‘Account Services’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3 :इसके बाद ‘Manage your Accounts’ का विकल्प चुनें
स्टेप 4: ‘Statement and Advice’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 5: उस क्रेडिट कार्ड अकाउंट का चयन करें जिसकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री आप देखना चाहते हैं
स्टेप 6: इसके बाद आप स्क्रीन पर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख पाएंगे
स्टेप 7: ‘Next Statement’ आपके कार्ड के सभी बिल नहीं किए गए ट्रांजैक्शन को दिखाएगा
स्टेप 8: ‘Previous Statement’ में आपके पिछले स्टेटमेंट के अनुसार बिल किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी होगी
नीचे दिए गए तरीकों की मदद से आप HSBC क्रेडिट कार्ड का ई–स्टेटमेंट देख सकते हैं:-
नोट: स्टेटमेंट आपके अकाउंट में 11 महीनों तक रहेंगे। आप आसानी से इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपको अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में कोई भी गलती नज़र आती है, तो आपको जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी बैंक को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए:-
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या ई–मेल स्टेटमेंट के साथ पेमेंट ड्यू डेट बदल जाएगी?
उत्तर: नहीं, पेमेंट ड्यू डेट में कोई बदलाव नहीं होगा।
प्रश्न. क्या मैं ई–मेल के ज़रिए पिछले महीने का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप 12 महीनों तक का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं, जो कि बिना किसी शुल्क के आपके ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे।
प्रश्न. ऑनलाइन माध्यम को चुनने के बाद भी मुझे क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी मिलती रहेगी?
उत्तर: अगर आप ईमेल क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट के लिए रजिस्टर करते हैं, तो आपको हार्ड कॉपी मिलनी बंद हो जाएगी।
प्रश्न. HSBC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर को कैसे संपर्क करें?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स 18002673456/ 1800121220 (भारत में) और +91-40-61268002/+91-80-71898002 (विदेशों में) नंबर पर फॉन कर कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या नेटबैंकिंग के ज़रिए HSBC क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट डाउनलोड करने पर कोई शुल्क लगता है?
उत्तर: नेटबैंकिंग पोर्टल के ज़रिए क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट डाउनलोड करने पर कोई शुल्क नहीं लगता। हालांकि, हार्ड कॉपी लेने पर बैंक शुल्क ले सकता है।