Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
भारत में कई क्रेडिट कार्ड मूवी टिकट ट्रांजेक्शन, इवेंट, कॉन्सर्ट, प्ले, मनोरंजक खेलों आदि पर शानदार रिवॉर्ड प्रदान करते हैं। रिवार्ड पॉइंट और कैशबैक से लेकर मुफ्त ऑफ़र प्राप्त करने के लिए, हमने आपकी मदद के लिए बेस्ट एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड लिस्ट (Best Entertainment Credit Cards list) तैयार की है। जिसमें से आप सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | एंटरटेनमेंट लाभ | कहाँ बेस्ट ऑफर देता है |
| HDFC बैंक टाइम्स प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | ₹ 1,000 | BookMyShow द्वारा मूवी टिकट पर 25% की छूट | बुक माय शो |
| एक्सिस बैंक माई जोन क्रेडिट कार्ड | ₹ 500 | Paytm के माध्यम से बुक किए गए मूवी टिकट पर 25% कैशबैक | Paytm |
| एक्सिस बैंक नियो क्रेडिट कार्ड | ₹ 250 | BookMyShow द्वारा मूवी टिकट बुक करने पर 10% की छूट | बुक माय शो |
| RBL पॉपकॉर्न क्रेडिट कार्ड | ₹ 1,000 | वेलकम गिफ्ट के रूप में BookMyShow से ₹1000 तक की 4 मूवी टिकट पाएं | बुक माय शो |
| सिटी कैशबैक क्रेडिट कार्ड | ₹ 500 | मूवी टिकट पर 5% कैशबैक | सभी प्लेटफार्म |
| SBI इलीट कार्ड | ₹ 4,999 | प्रति वर्ष ₹6,000 के फ्री मूवी टिकट | बुक माय शो |
| डिलाइट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड बॉक्स | ₹ 299 | फिल्मों पर 10% कैशबैक | सभी प्लेटफार्म |
| SBI कार्ड प्राइम | ₹ 2,999 | मूवी टिकट बुकिंग पर प्रति ₹100 के खर्च 10 रिवॉर्ड पॉइंट | सभी प्लेटफार्म |
| RBL बैंक कुकीज़ क्रेडिट कार्ड | ₹ 500 | BookMyShow के माध्यम से मूवी टिकट बुकिंग पर 10% कैशबैक | बुक माय शो |
| PVR प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड बॉक्स | ₹ 999 | PVR बॉक्स ऑफिस पर मूवी टिकट पर 5% कैशबैक और हर महीने 2 मुफ्त PVR मूवी टिकट | PVR |
HDFC बैंक ने वर्ष 2013 में टाइम्स इंटरनेट के सहयोग से टाइम्स प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। यह कार्ड डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के लिए सबसे उपयुक्त है और भारत में सबसे लोकप्रिय एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्डों में से एक है।
| वार्षिक फीस | ₹ 1,000 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | BookMyShow के माध्यम से मूवी टिकट पर 25% की छूट (प्रति ट्रांजेक्शन ₹350 तक बचाएं) |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ ★ (4/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | ₹ 30,000 प्रति माह |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
टाइम्स क्रेडिट कार्ड का प्लैटिनम वर्जन निश्चित रूप से अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम के मामले में टाइटेनियम से आगे निकल जाता है। आपको इस कार्ड का चयन केवल तभी करना चाहिए जब आप अक्सर फिल्मों में जाते हैं या बाहर डाइनिंग करते हैं। लेकिन कार्ड की कुछ सीमाएँ होती हैं जैसे: एक महीने में BookMyShow का अधिकतम लाभ 350 रु. प्रति ट्रांजेक्शन ही लिया जा सकता है, फिल्मों पर कोई अन्य रिवॉर्ड नहीं हैं और मिलने वेलकम बेनिफिट वाउचर एंटरटेनमेंट या डाइनिंग श्रेणी से संबंधित नहीं होते हैं। जब क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध अन्य मूवी ऑफ़र की तुलना में, लोगों द्वारा मुफ्त टिकट के बजाय डिस्काउंट प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए यह कार्ड के लिए एक लाभ के रूप में काम करता है। हालांकि, अभी भी प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर अधिकतम छूट और एक महीने में ट्रांजेक्शन की संख्या से संबंधित कुछ शर्तें हैं। इसके अलावा, BookMyShow डिस्काउंट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है और टिकट सीमित हैं, इसलिए संभावना है कि आप इस छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे। मूवी क्रेडिट कार्ड के रूप में, HDFC प्लैटिनम टाइम्स काफी अच्छा काम करता है यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो महीने में एक या दो बार फिल्मों में जाते हैं और अक्सर बाहर भोजन करते हैं, तो आप इस कार्ड के लिए विचार कर सकते हैं। |
एक्सिस बैंक माई ज़ोन क्रेडिट कार्ड (Axis Bank My zone Credit Card) उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो फिल्मों और शॉपिंग पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। 500 रु. के वार्षिक फीस के साथ , कार्ड मूवी टिकट खरीद पर कैशबैक, एयरपोर्ट पर कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज का उपयोग और Myntra, Paytm आदि सहित लोकप्रिय व्यापारियों पर अच्छी छूट प्रदान करता है।
| वार्षिक फीस | ₹ 500 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | Paytm के माध्यम से बुक किए गए मूवी टिकट पर 25% कैशबैक (अधिकतम ₹100 का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है) |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम आय आवश्यक | सोर्सिंग के समय तय किया जाएगा |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
एक्सिस बैंक माई ज़ोन क्रेडिट कार्ड निश्चित रूप से फिल्म प्रेमियों के लिए सबसे अच्छे कार्डों में से एक है। लेकिन आपको केवल Paytm के माध्यम से मूवी टिकट बुक करने पर ही छूट मिलती है। एक महीने में कैशबैक राशि 100 रु. तक सीमित है व रिवॉर्ड पॉइंट फिल्म टिकट खरीदने पर नहीं मिलते हैं। साथ ही माई ज़ोन कार्ड 2% बेस रिवॉर्ड रेट (प्रति ₹200 के खर्च पर 4 पॉइंट) प्रदान करता है, जो कि 500 रु. की फीस वाले कार्ड के लिए एक अच्छा रिवॉर्ड रेट है। यह एक एंट्री लेवल का कार्ड है और उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त होगा जो अक्सर फिल्म देखने जाते हैं और रेगुलर शॉपिंग करने वाले भी रिवॉर्ड का लाभ उठा सकेंगे। यदि आपके ज़्यादा खर्च भी इसी से संबंधित हैं, तो यह कार्ड आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। |
एक्सिस नियो क्रेडिट कार्ड (Axis Neo Credit Card) उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करना पसंद करते हैं और इसके साथ अन्य एंटरटेनमेंट लाभों का आनंद लेते हैं। एक्सिस बैंक नियो क्रेडिट कार्ड की अनूठी और बेहतरीन विशेषताओं पर ‘पावर ऑफ 10′ है।
| वार्षिक फीस | ₹ 250 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | BookMyShow के माध्यम से मूवी टिकट बुक करने पर 10% की छूट (प्रति माह ₹ 100 की अधिकतम छूट) |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम इनकम | सोर्सिंग के समय तय किया जाएगा |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
एक्सिस नियो एक शुरुआती स्तर का क्रेडिट कार्ड है। शायद उन लोगों के लिए और भी बेहतर जो अपने पहले क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं। एक्सिस नियो के वेलकम बेनिफिट्स काफी प्रभावशाली हैं। कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग और फिल्मों के लिए वाउचर भी देता है। आप निश्चित रूप से इस कार्ड के लिए जा सकते हैं यदि आप वार्षिक फीस पर बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग पर अच्छे लाभ के साथ मूवी पर लाभ प्रदान करने वाला क्रेडिट कार्ड चाहते हैं। हालांकि, कार्ड का रिवॉर्ड रेट अच्छा नहीं है। कई शुरुआती स्तर के कार्ड हैं जिनमें समान लाभों के साथ प्रभावशाली रिवार्ड रेट मिलता हैं। इसलिए, यह उन लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है जो सभी तरह के खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट चाहते हैं। |
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि आरबीएल बैंक पॉपकॉर्न क्रेडिट कार्ड (RBL Popcorn Credit Card) 100% एक डेडिकेटेड मूवी क्रेडिट कार्ड है। यह एक एंट्री-लेवल कार्ड है जो 5000 रु. प्रति माह के खर्च पर दो मुफ्त मूवी टिकट प्रदान करता है।
| वार्षिक फीस | ₹ 1,000 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | 4 मूवी टिकट ₹ BookMyShow पर ₹ 1,000 का वेलकम गिफ्ट के रूप में |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★ (4/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | ₹ 25,000 प्रति माह |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
यह निश्चित रूप से फिल्मों के लिए एक अद्भुत क्रेडिट कार्ड है क्योंकि इस कार्ड द्वारा आप जितना खर्च करते हैं उसका 5% -10% आपको वापस मिल जाता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपको कोई अन्य रेगुअर रिवॉर्ड नहीं मिलता है, इसके बजाय आपको “साप्ताहिक कैशबैक“मिलता है, जो काफी दिलचस्प भी है। भले ही 10% रिवॉर्ड रेट आश्चर्यजनक लगे, लेकिन याद रखें कि आजकल आपको कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ Bookmyshow Buy1 Get1 ऑफर मिल रहा है। तो इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको इस कार्ड से केवल 5% का ही रिटर्न मिलता है। यह स्पष्ट है कि यदि आपका खर्च अधिक है तो आप हर हफ्ते बड़े कैशबैक की उम्मीद कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म प्रेमियों के लिए कम से कम पहले साल के लिए एक अच्छा क्रेडिट कार्ड है। |
कैशबैक सभी क्रेडिट कार्डधारकों के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है और यह प्रमुख रूप से है क्योंकि कार्ड आपको रिवॉर्ड पॉइंट के बजाय सीधे कैशबैक देता है। सिटीबैंक कैशबैक क्रेडिट कार्ड (Citi Bank Cashback Credit Card) विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजेक्शन पर कैशबैक की तलाश में हैं।
| वार्षिक फीस | ₹ 500 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | मूवी टिकट पर 5% कैशबैक |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | सोर्सिंग के समय तय किया गया |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
अगर आप रिवॉर्ड प्वॉइंट्स के बजाय कैशबैक में दिलचस्पी रखते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपकी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करेगा। कार्डधारकों को मूवी टिकट, टेलीफोन और अन्य बिल पर 5% कैशबैक और अन्य सभी खर्चों पर 0.5% कैशबैक मिलता है। हालांकि प्रत्येक श्रेणी के लिए कैशबैक प्रति माह 100 रु. पर सीमित है। आज बाज़ार में कई क्रेडिट कार्ड हैं जो न केवल कई लाभों के साथ आते हैं बल्कि कम वार्षिक फीस के साथ आते हैं। सिटीबैंक कैशबैक क्रेडिट कार्ड कम वार्षिक फीस होने के मानदंडों को पूरा करता है लेकिन जब यूज़र्स को लाभ प्रदान करने की बात आती है, तो कैशबैक एकमात्र सबसे बड़ी विशेषता रही है। यदि आप एक शुरुआती स्तर का क्रेडिट कार्ड चाहते हैं जो फिल्मों और अन्य ऑनलाइन भुगतानों पर कैशबैक देने पर केंद्रित हो, तो यह आपके उपयोग के लिए एक आदर्श कार्ड है। |
SBI ELITE Card एक बहुउद्देश्यीय कार्ड है जो शॉपिंग, यात्रा या एंटरटेनमेंट विभिन्न श्रेणियों पर लाभ प्रदान करता है। कॉम्पलीमेंट्री और माइल्स्टोन प्रिविलेज कार्ड को यूज़र्स के लिए और भी बेहतर बनाते हैं।
| वार्षिक फीस | ₹ 4,999 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | मुफ्त मूवी टिकट ₹ 6,000 प्रति वर्ष |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★ (4/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | ₹ 60,000 प्रति माह |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
SBI एलीट क्रेडिट कार्ड 4,999 रु. की ज्वाइनिंग फीस लेता है। लेकिन 5000 रु. के वेलकम बेनिफिट के रूप में पूरी राशि रिटर्न करता है। यह एक रिवॉर्ड कार्ड है, खासकर यदि आप अधिक खर्च करने वाले हैं। अगर आपको लगता है कि SBI एलीट क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस अधिक है, तो आपको पता होना चाहिए कि पूरी शुल्क राशि को अकेले इस लाभ के बदले बैलेंस किया जा सकता है। कार्ड BookMyShow से हर साल 6,000 रु. की कीमत कॉम्प्लीमेंट्री मूवी टिकट प्रदान करता है। इस ऑफर के तहत आप हर महीने 2 टिकट बुक कर सकते हैं और अधिकतम छूट ₹ 250 प्रति टिकट। आपको ट्रांजेक्शन पर लागू सुविधा शुल्क का ही भुगतान करना होगा। कुल मिलाकर, कार्ड उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त होगा जो अधिक खर्च करने वाले हैं और एक ऑलराउंडर कार्ड चाहते हैं, भले ही इसमें अधिक वार्षिक फीस हो। यदि आप एक महीने में कई बार फिल्मों और भोजन के लिए जाते हैं या आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, तो आप ये कार्ड ले सकते हैं। |
कोटक डिलाइट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड (Kotak Delight Platinum Credit Card) उन यूज़र्स के लिए सबसे उपयुक्त है जो एक ही क्रेडिट कार्ड में भोजन और एंटरटेनमेंट लाभ चाहते हैं। यूज़र्स को हर महीने डाइनिंग (स्टैंड-अलोन आउटलेट्स) और फिल्मों पर 10% कैश-बैक प्राप्त करने के लिए बिलिंग साइकिल में भोजन और एंटरटेनमेंट के अलावा अन्य खर्चों पर डिलाइट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके न्यूनतम 10,000 रु. खर्च करने होंगे।
| वार्षिक फीस | ₹ 299 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | फिल्मों पर 10% कैशबैक (प्रति माह ₹ 600 का अधिकतम कैशबैक) |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
कोटक डिलाइट प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड एक मासिक बिलिंग साइकिल में डाइनिंग और एंटरटेनमेंट दोनों ट्रांजेक्शन सहित 600 रु. का अधिकतम कैशबैक प्रदान करता है। डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के अधिकतम 4,000 रु. तक के खर्च पर ही आपको कैशबैक मिलेगा इस कार्ड की एक शर्त जिसके चलते आपक इसे लेने से पहले सोचना पड़ सकता है, आपको 10% कैशबैक पाने के लिए एक ही बिलिंग साइकिल में रेस्टोरेंट और एंटरटेनमेंट के अलावा अन्य श्रेणियों पर 10,000 रु. प्रति माह खर्च करने होंगे। यदि आप लगभग ₹ 6000 रु. प्रति माह फिल्मों या बाहर खाने पर खर्च करते हैं तो कार्ड एक अच्छा विकल्प है। |
SBI PRIME Credit Card वर्ष 2017 के मध्य में लॉन्च किया गया था और जब से यह बाज़ार में आया है, यह भारत में सबसे अच्छे प्रीमियम क्रेडिट कार्डों में से एक रहा है। यदि आप एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड चाहते हैं लेकिन बहुत अधिक वार्षिक फीस का भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो SBI कार्ड प्राइम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
| वार्षिक फीस | ₹ 2,999 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | मूवी टिकट बुकिंग पर ₹ 100 के खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★ (4/5) |
| न्यूनतम आय आवश्यक | ₹ 32,000 प्रति माह |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
SBI PRIME उन लोगों के लिए एक अच्छा क्रेडिट कार्ड है जो मूवी खर्च पर शानदार रिवॉर्ड कमाना करना चाहते हैं। कार्ड मूवी टिकट बुकिंग पर खर्च किए गए 100 रु. पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है। SBI प्राइम कार्ड की वार्षिक फीस 2,999 रु. + GST है। वार्षिक फीस माफ़ कराने के लिए आपको साल में 3 लाख रु. खर्च करने होंगे। यदि आप इतना अधिक शुल्क नहीं देना चाहते हैं, तो आप ऐसे क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुन सकते हैं जिनमें लाभ समान हैं लेकिन वार्षिक फीस कम। कुल मिलाकर यह एक अच्छा विकल्प है जब तक आप कार्ड से अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक साल में 4-5 लाख रु. खर्च कर सकते हैं । यदि आपका खर्च अधिक है, तो आप SBI ELITE पर भी नज़र डाल सकते हैं जो बेहतर मूवी लाभ के साथ आता है। |
RBL Bank Cookies Credit Card मूवी, डाइनिंग और कैब राइड पर पास के साथ आता है। कार्ड BookMyShow, Zomato और Uber पर 10% कैशबैक प्रदान करता है (शेष वर्ष में प्रत्येक श्रेणी में 10 गुना)।
| वार्षिक फीस | ₹ 500 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | BookMyShow के माध्यम से मूवी टिकट बुकिंग पर 10% कैशबैक |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम आय आवश्यक | सोर्सिंग के समय संचार किया गया |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
RBL बैंक कुकीज क्रेडिट कार्ड BookMyShow, Zomato और Uber पर 10% कैशबैक प्रदान करता है। एंटरटेनमेंट के साथ-साथ भोजन और यात्रा संबंधित के लाभ भी हैं और केवल दी गई सीमा जितना वार्षिक खर्च करने पर ही इसका लाभ उठाया जा सकता है। BookMyShow पर एक साल में 10,000 रु. खर्च करने पर 10% कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। । इसके अलावा, कुकीज कार्ड पर आपको सभी ट्रांजेक्शन पर आपको ईनाम मिलता है। वार्षिक ट्रीट्स को अनलॉक करने के अलावा, स्वाइप करने पर आपको रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं (ऑनलाइन खर्च किए गए प्रत्येक 100 रु. के लिए 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स) प्रत्येक ऑफलाइन 100 रु. खर्चने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल को छोड़कर। |
कोटक महिंद्रा बैंक ने PVR सिनेमा के सहयोग से दो वेरिएंट- कोटक PVR प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड और कोटक PVR गोल्ड क्रेडिट कार्ड में क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए थे। ये दोनों कार्ड मुफ्त टिकट के रूप में मूवी लाभ प्रदान करते हैं।
| वार्षिक फीस | ₹ 999 |
| एंटरटेनमेंट लाभ | PVR बॉक्स ऑफिस पर मूवी टिकट पर 5% कैशबैक और हर महीने 2 मुफ्त PVR मूवी टिकट |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★ (3/5) |
| न्यूनतम आवश्यक इनकम | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है |
| क्या आपको यह कार्ड लेना चाहिए?
यह कार्ड मुख्य रूप से निर्धारित खर्च तक पहुंचने पर मूवी वाउचर देता है, इसलिए रिवॉर्ड पॉइंट की अवधारणा यहां लागू नहीं होती है। आपको हर महीने खर्च के आधार पर PVR वाउचर मिलते हैं। यदि आप अक्सर PVR सिनेमा में जाते हैं और रिक्लाइनर सीट्स चुनते हैं तो इस कार्ड को चुन सकते हैं क्योंकि नॉन-रिक्लाइनर सीट की कीमत आमतौर पर 300 रु. से कम होती है। हालांकि कोटक प्लैटिनम PVR क्रेडिट कार्ड एक मूवी कार्ड है और कोई अन्य लाभ प्रदान नहीं करता है, इस ऑफ़र पर बहुत सारे नियम और शर्तें लागू हैं। आप सभी PVR सिनेमा थिएटर में टिकट बुक नहीं कर सकते; न ही आप पार्टनर थिएटरों में प्रीमियम सीटों का लाभ उठा सकते हैं। कोटक PVR प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड सभी के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि यह रिवॉर्ड या लाभ के मामले में बहुत कुछ प्रदान नहीं करता है। साथ ही, मूवी टिकट केवल PVR सिनेमा तक ही सीमित हैं। इन सबसे ऊपर,आपको 999 रु. की वार्षिक फीस देनी होगी। इस कीमत के लिए, आप आसानी से अन्य कार्ड ढूंढ सकते हैं जो बेहतर रिवॉर्ड और विशेषाधिकार प्रदान करते हैं। |
एंटरटेनमेंट कई रूपों में आता है। कुछ के लिए, एंटरटेनमेंट का मतलब Netflix पर अपने परिवार के साथ फिल्में देखना होगा और दूसरों के लिए इसका मतलब मनोरंजक दिन होगा जैसे कि बॉलिंग या पूल खेलना। भारत में, क्रेडिट कार्ड का बाज़ार अभी भी बढ़ रहा है और इसलिए इसने हर एक प्रकार के एंटरटेनमेंट लाभ को कवर नहीं किया है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, क्रेडिट कार्ड पर एंटरटेनमेंट लाभ निम्नलिखित तरीकों से प्रदान किए जाएंगे-
डिस्काउंट- कुछ क्रेडिट कार्ड अपने यूज़र्स को विभिन्न एंटरटेनमेंट खर्चों जैसे मूवी टिकट बुकिंग या अन्य एंटरटेनमेंट खर्चों पर डायरेक्ट डिस्काउंट (Direct Discount) प्रदान करते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो कभी-कभार ऐसी मज़ेदार गतिविधियों के लिए जाना चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वो इतनी महंगी न हों।
अतिरिक्त रिवॉर्ड- यह लाभ उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो अक्सर एंटरटेनमेंट पर खर्च करते हैं। उनके एंटरटेनमेंट खर्च जैसे मूवी, खेल आदि के लिए, कार्ड को रिवॉर्ड मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि प्रत्येक 100 रु. खर्चनेपर 1 रिवॉर्ड पॉइंट दिया जाता है। मूवी टिकट बुक करने पर उतनी ही राशिपर 5 रिवॉर्ड पॉइंट मिल सकते हैं।
कैशबैक- इस लाभ के तहत, कार्ड जारीकर्ता एंटरटेनमेंट खर्च पर खर्च किए गए पैसे का एक हिस्सा वापस कर देगा। इसलिए, यदि कैशबैक रेट खर्च की गई राशि का 5% है, तो यदि यूज़र्स 1000 रु. खर्च करता है तो उसे 50 रु. कैशबैक मिलेगा
सीमित अवधि के ऑफ़र- क्रेडिट कार्ड कुछ सीमित अवधि के ऑफ़र भी देते हैं जिनका उपयोग ग्राहक अपने एंटरटेनमेंट खर्चों को बचाने के लिए कर सकते हैं। यह माइलस्टोन लाभ, स्वागत लाभ आदि के रूप में आ सकता है।
को-ब्रांडेड लाभ- बैंक BookMyShow, INOX Cinemas, PVR Cinemas आदि जैसे एंटरटेनमेंट ब्रांडों के साथ क्रेडिट कार्ड भी प्रदान करते हैं। इसके तहत, यूज़र्स उक्त ब्रांड के साथ बड़ी बचत कर सकते हैं।
कॉम्प्लीमेंट्री मेंबरशिप- क्रेडिट कार्ड मनोरंजक खेल कार्यक्रमों, गोल्फ कोर्स आदि के लिए कॉम्प्लीमेंट्री मेंबरशिप के साथ भी देते हैं।
एक अच्छे थिएटर में एक फिल्म देखने की लागत वह नहीं है जो 5 साल पहले हुआ करती थी। हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में बढ़ती दिलचस्पी के साथ इसकी कीमत भी बढ़ गई है। हालांकि, सिनेमा और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। यदि आप अक्सर मूवी देखने जाते हैं और टिकटों पर पैसे बचाने के तरीकों की तलाश में हैं, तो आप निम्न तरीकों को आजमा सकते हैं:
अधिकतर, दिन के शो सस्ते होते हैं। हालाँकि, यदि आप एक दिन शो के लिए नहीं जा सकते हैं, तो आप एक सस्ता शो समय चुन सकते हैं। मॉर्निंग शो आमतौर पर सबसे सस्ते होते हैं, इसके बाद दोपहर और शाम के शो होते हैं। इसलिए, अधिक बचत करने के लिए, आप मॉर्निंग शो के लिए जा सकते हैं।
आपको उन सिनेमाघरों पर शोध करना चाहिए जो तुलनात्मक रूप से सस्ते और अच्छे हैं। एक स्पष्ट विचार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रिव्यू पढ़ें। साथ ही, यदि आप कुछ फिल्मों के लिए 3D और IMAX को छोड़ सकते हैं, तो यह आपकी बहुत बचत करेगा। किसी मित्र से पूछें जिसने 3D/IMAX शो देखा है कि क्या यह उपर्युक्त है कि नहीं है।
मूवी टिकट बुकिंग पर पैसे बचाने में क्रेडिट कार्ड आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। देखें कि क्या आपके किसी मौजूदा क्रेडिट कार्ड में ऐसे ऑफ़र हैं। यदि आप अक्सर फिल्मों के लिए जाते हैं, तो एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
प्रश्न.क्या एंटरटेनमेंट क्रेडिट (Entertainment Credit Card) कार्ड केवल फ़िल्मों पर लाभ प्रदान करते हैं?
उत्तर: एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड फ़िल्मों पर लाभ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। साथ ही, ये कार्ड कार्ड की अन्य विशेषताओं के आधार पर शॉपिंग, यात्रा या रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए भी अच्छे हो सकते हैं।
प्रश्न.एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड (Entertainment Credit Card) के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड आवेदन की प्रक्रिया किसी अन्य कार्ड की तरह ही होगी। Paisabazaar.com के माध्यम से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें । पूछी गई जानकारी दर्ज करें और आगे बढ़ें। यदि आप विशेष रूप से मूवी लाभों की तलाश में हैं, तो बाएं पैनल पर फीचर फ़िल्टर में ‘Movies’ बॉक्स को चेक करें।
प्रश्न.क्या केवल फिल्म लाभ के लिए क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना बुद्धिमानी है?
उत्तर: यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी बार फिल्मों के लिए जाते हैं। यदि आप केवल एक बार थिएटर में फिल्में देखते हैं, तो मूवी क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की अनुशंसा नहीं की जाएगी।
प्रश्न.एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड के साथ ऐड किए जाने के लिए कुछ अच्छे क्रेडिट कार्ड कौन से हैं?
उत्तर: एंटरटेनमेंट क्रेडिट कार्ड के लिए सबसे अच्छा मैच खाने के लाभ वाले कार्ड होंगे क्योंकि लोग मूवी के बाद बाहर खाना खाते हैं। यदि आपका मूवी कार्ड खाने के लाभ भी प्रदान करता है, तो यह एक आदर्श कार्ड है।
प्रश्न.क्रेडिट कार्ड पर कैश बैक कैसे काम करता है?
उत्तर: जब आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके शॉपिंग करते हैं, तो इसका एक हिस्सा कार्ड में वापस कर दिया जाएगा। इसे कैश बैक के रूप में जाना जाता है।