Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय बैंकिंग सिस्टम के संदर्भ में ‘IMPS’ का अर्थ तत्काल भुगतान सेवा है। जैसे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल–टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS), है वैसे ही IMPS मनी ट्रांसफर मैकेमैकेनिज़म है। हालाँकि, NEFT और RTGS की तुलना में IMPS की विशेषता ये है कि इसके द्वारा कभी त्भी फण्ड ट्रान्सफर किया जा सकता है, यहाँ तक की बैंक की छुट्टियों वाले दिन भी, यह 24 घंटे उपलब्ध है।
‘IMPS’ का मैनेजमेंट नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI ने IMPS सिस्टम को 24 घंटें फंड ट्रांसफर मैकेनिज्म के रूप में लागू किया। इस सिस्टम को उन्होंने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म दोनों के अनुसार बनाया। जब ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके IMPS माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो ट्रांजेक्शन को वेरिफाई करने और सुरक्षित करने के लिए मोबाइल मनी आइडेंटिफ़ायर ( MMID) का उपयोग किया जाता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
MMID या मोबाइल मनी आइडेंटिफ़ायर बैंक द्वारा उन मोबाइल बैंकिंग रजिस्टर्ड–ग्राहकों के लिए जारी किया गया एक यूनिक 7 डिजिट का कोड है जो IMPS फंड ट्रांसफर प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ट्रांजेक्शन करना चाहते हैं। IMPS सर्विस में MMID कोड में पहले 4 डिजिट बैंक के अलग–अलग आईडी नंबर है। IMPS द्वारा किया जा रहे ट्रान्सफर की सुरक्षा के लिए MMID जैसे सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है।
अपना मोबाइल मनी आइडेंटिफ़ायर (MMID) प्राप्त करने के लिए, आपको अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ रजिस्टर्ड होना होगा। MMID को निम्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जेनरेट और दोबारा प्राप्त किया जा सकता है:
ऊपर दिए गए सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग–रजिस्टर्ड ग्राहकों की MMID जनरेट करने के लिए हर बैंक की एक अलग प्रक्रिया है। ऊपर दिए गए विकल्पों में से किसी के माध्यम से अपना MMID जेनरेट करने के लिए, आपको अपने संबंधित बैंक की वेबसाइट या शाखा पर जान होगा और यह समझना होगा कि कौन सा विकल्प आपको सबसे अच्छा लगता है। इसके बाद ही आप ऊपर दिए गए विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं जो आपको सही लगे और आपके MMID को जेनरेट या दोबारा प्राप्त करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: IMPS के ज़रिए एसबीआई में फंड ट्रांसफर कैसे करते हैं ?
अगर आप किसी को पैसा भेजना चाहते हैं, तो लाभार्थी के MMID का उपयोग करके IMPS से ट्रांसफर करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
आप ट्रांजेक्शन से जु़ड़े किसी भी प्रश्न और शिकायत के लिए प्रतिक्रिया देते समय भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
वैकल्पिक रूप से, यदि आप MMID का उपयोग करके IMPS के माध्यम से पैसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
MMID की निम्नलिखित विशेषताएं नीचे दी गई है:
MMID- इनेबल्ड IMPS ट्रांजेक्शन करने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
IMPS ट्रांजेक्शनल शुल्क एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग–अलग होते हैं। IMPS के लिए न्यूनतम ट्रांजेक्शनल शुल्क आमतौर पर 5 रु. हैं और अधिकतम शुल्क 15 रु. तक है। इसके अलावा, इन शुल्कों पर टैक्स भी लागू होगा। इसके अलावा, एक बैंक इन शुल्कों पर अतिरिक्त सर्विस टैक्स भी लगा सकता है।