Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
करूर वैश्य बैंक (KVB) भारत के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में से एक है, जिसका मुख्यालय तमिलनाडू के करूर है। बैंक की 780 से अधिक शाखाएं हैं, जिसके माध्यम से यह विभिन्न ऑफ़लाइन बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। खाताधारकों को KVB नेट बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है जिसके माध्यम से वे बैंक जाएग बिना बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। सभी बैंकिंग गतिविधियों को केवीबी (KVB) इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

करूर वैश्य बैंक कई प्रकार की सेवाएँ प्रदान करता है जो कि इंटरनेट बैंकिंग सेवा के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती हैं। यह सेवा कॉर्पोरेट और रिटेल ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है। व्यक्तियों और SME के लिए लॉग-इन पोर्टल अलग–अलग हैं लेकिन अधिकांश सेवाएं समान हैं। एक खाताधारक KVB नेटबैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग और गैर–बैंकिंग ट्रांजेक्शन दोनों ऑनलाइन कर सकता है। इसके साथ ही आप कई सेवाओं जैसे कि अकाउंट बैलेंस देखना, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर करना, ATM कार्ड एक्टिवेट करना / ब्लॉक करना, बिलों का भुगतान करना और कई अन्य काम करना आदि का लाभ भी उठा सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
निम्नलिखित खाता धारक KVB इंटरनेट बैंकिंग के लिए योग्य हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें

| KVB नेट बैंकिंग सक्रिय करने के लिए | |
| मिस कॉल | 08882737979 पर मिस्ड कॉल दें |
| SMS | KVBNET <USERID> ACT से 9244770000 (या) 56161 पर |
| KVB नेट बैंकिंग लॉकिंग | |
| SMS | KVBNET <USERID> LOCK to 9244770000 (या) 56161 |
| KVB नेट बैंकिंग अनलॉकिंग | |
| SMS | KVBNET <USERID> UNLOCK से 9244770000 (या) 56161 पर |
| प्रश्न | KVB नेट बैंकिंग लॉगिन पोर्टल से Unlock User ID चुनें |
| कॉल सेंटर | 1860 200 1916 पर कॉल करें और निर्देशों का पालन करें |
| KVB नेट बैंकिंग रीसेट लॉग-इन पासवर्ड | |
| प्रश्न | KVB नेट बैंकिंग लॉगिन पोर्टल से Reset Login Password चुनें , ग्राहक आईडी दर्ज करें, प्रश्न का उत्तर दें और TPIN और OTP / RSD कोड दर्ज करें। |
| KVB नेट बैंकिंग रीसेट TPIN | |
| गुप्त प्रश्न | अपने नेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग-इन करें और प्रोफाइल मेन्यू से “Reset Transaction PIN” चुनें। प्रश्नों के उत्तर दें और एक नया TPIN सेट करें |
| KVB इंटरनेट बैंकिंग यूज़र आईडी जानिए | |
| SMS | KVBIUSER <कस्टमर आईडी> 9244770000 (या) 56161 पर |
| KVB कस्टमर आईडी को जानें | |
| मिस कॉल | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 08882101234 पर मिस्ड कॉल दें |
KVB इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर कई सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उनमें से कुछ नीचे दी गई हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
KVB कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग मुफ्त है। RSA टोकन के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। रिटेल ग्राहकों के मामले में, नेट बैंकिंग मुफ्त है, लेकिन अगर वे इसको चुनते हैं तो उन्हें RSA सुरक्षा टोकन के लिए 500 रु. का भुगतान करना होगा।
| ट्रांजेक्शन का प्रकार | नेट बैंकिंग के माध्यम से | शाखा के माध्यम से |
| RTGS | ||
| ₹ 2 लाख – ₹ 5 लाख | ₹ 15 | ₹ 25 |
| ₹ 5 लाख से अधिक | ₹ 30 | ₹ 50 |
| NEFT | ||
| ₹ 10,000 तक | – | ₹ 2.5 |
| ₹ 10,000 – ₹ 1 लाख | ₹ 5 | ₹ 5 |
| ₹ 1 लाख से अधिक | ₹ 10 | ₹ 15 – ₹ 25 |
नेट बैंकिंग के दौरान करूर वैश्य बैंक ने किसी भी मुद्दे पर लोगों की मदद करने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं। वे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि तक पहुँच सकते हैं –
नेट बैंकिंग सुविधा को लॉक / अनलॉक करने के लिए, खाताधारक एक SMS KVBNET <लॉग–इन आईडी> LOCK / UNLOCK भेज सकते हैं और बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 56161/9244770000 पर संदेश भेज सकते हैं ।
यदि आपको कोई शिकायत है या आप अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, तो आप KVB के ग्राहक सहायता पेज पर जा सकते हैं ।
यदि आप कस्टमर आईडी भूल गए हैं, तो आप KVBके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 08882101234 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको SMS के माध्यम से कस्टमर आईडी प्राप्त होगी।