Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
देना बैंक भारत में सक्रिय सबसे लोकप्रिय सरकारी बैंकों में से एक है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में है। यह अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के वित्तीय प्रॉडक्ट और सेवाएँ प्रदान करता है। इन सेवाओं में देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर और बहुत कुछ शामिल हैं। खाताधारक देना बैंक बैलेंस, नंबर, मिस्ड कॉल सुविधा, SMS बैंकिंग, नेट बैंकिंग के माध्यम से जान सकते हैं।

देना बैंक बैलेंस जानने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल दीजिए।
आखिरी 4 ट्रांजेक्शन के देना बैंक मिनी स्टेटमेंट के लिए इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी/ पूछताछ के लिए खाताधारकों को देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी नंबर 09289356677 पर मिस्ड कॉल देना होगा। खाताधारक अधिकतम 5 ऑपरेटिव अकाउंट तक अपने देना बैंक अकाउंट के बैलेंस को जान सकते हैं। उपयोगकर्ता कुछ ही समय में अपने देना बैंक अकाउंट बैलेंस को जानने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन कर सकते हैं –
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
देना बैंक नेट बैंकिंग– देना बैंक खाताधारक बैंक द्वारा प्रदान की गई इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करके अपने अकाउंट की बकाया राशि जान सकते हैं। देना बैंक ने अपने सभी खाताधारकों को नेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान कीं जिन्होंने अकाउंट खोलने के बाद या बाद में सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। नेट बैंकिंग द्वारा देना बैंक बैलेंस को जान सकते हैं। नेट बैंकिंग द्वारा देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए, उपयोगकर्ताओं को देना बैंक नेट बैंकिंग में लॉग-इन करना होगा और अपने बैलेंस को तुरंत जान सकते हैं। नेट बैंकिंग पोर्टल का उपयोग करते हुए, खाताधारक फंड भी ट्रांसफर, यूटिलिटी बिल भुगतान आदि भी कर सकते हैं।
मोबाइल बैंकिंग– देना बैंक में अकाउंट रखने वाले ग्राहक विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने और करंट अकाउंट बैलेंस को जानने के लिए देना बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। देना बैंक मोबाइल बैंकिंग सेवा का उपयोग करने के लिए खाताधारकों को नज़दीकी बैंक शाखा में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। खाताधारक आसानी से देना स्टेटमेंट और देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए ऑपरेटिव अकाउंट की समरी देख सकते हैं। खाताधारक अपने डेबिट कार्ड क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके देना बैंक मोबाइल बैंकिंग पासवर्ड भी जेनरेट कर सकते हैं।
SMS बैंकिंग – SMS द्वारा देना बैंक बैलेंस जानने के लिए खाताधारकों को एक SMS भेजने और उनके अकाउंट बैलेंस को तुरंत जानने की आवश्यकता होगी। देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए DENARBAL को 9223175152 पर SMS करें।SMS द्वरा देना बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, खाताधारकों को नज़दीकी बैंक शाखा में जाना होगा और अकाउंट जानकारी और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
पासबुक – देना बैंक सभी खाताधारकों को सभी डेबिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन का ट्रैक रखने के लिए पासबुक प्रदान करता है। खाताधारक अपने नज़दीकी बैंक शाखा में जाकर और पासबुक अपडेट करके अपने देना बैंक बैलेंस को आसानी से देख सकते हैं।
देना बैंक ATM – देना बैंक खाताधारक अपने अकाउंट बैलेंस को तुरंत जानने के लिए लिए देना बैंक के ATM या किसी अन्य बैंक के ATM पर जा सकते हैं। उपयोगकर्ता डीना बैंक बैलेंस को आसानी से जानने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन कर सकते हैं:
देना बैंक टोल–फ्री नंबर – खाताधारक देना बैंक बैलेंस जानने के लिए नीचे दिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं:
देना बैंक खाताधारकों को देना बैंक बैलेंस जानने के लिए इस नंबर 18002336427 पर कॉल करना आवश्यक होगा। एक भाषा को चुनने के बाद खाताधारक आसानी से देना बैंक बैलेंस जान सकते हैं और अन्य सहायता के लिए ग्राहक सेवा के कार्यकारी से बात कर सकते हैं।
प्रश्न. देना बैंक बैलेंस चेक नंबर क्या है?
उत्तर: खाताधारक 18002336427 (टोल–फ्री) पर कॉल करके अपने अकाउंट बैलेंस को तुरंत जान सकते हैं।