Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की स्थापना वर्ष 1911 में हुई थी, यह भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। मुंबई में स्थित, यह एक सरकारी स्वामित्व वाला बैंक है जिसकी देश भर में 4600 से अधिक शाखाएँ हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न शाखाओं में सभी खाताधारकों को नेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। इन सेवाओं ने बैंकिंग को पहले से कहीं अधिक तेज़, आसान और सुविधाजनक बना दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नेट बैंकिंग एक व्यक्ति को वित्तीय के साथ–साथ गैर–वित्तीय ट्रांजेक्शन को ऑनलाइन करने की अनुमति देती है।

CBI नेट बैंकिंग अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं प्रदान करती है। यह ग्राहकों को अपने घरों से सुरक्षित रूप से कई बैंकिंग कामों को करने की अनुमति देता है। ग्राहकों को एक साधारण पूछताछ, एक छोटे से ट्रांजेक्शन, या स्टेटमेंट जानने के लिए बैंक की शाखा पर जाना नहीं पड़ता है। CBI नेट बैंकिंग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं निम्नलिखित हैं:
| CBI नेट बैंकिंग सेवा | |
| · अकाउंट बैलेंस चेक | · चेक स्टेटस/ स्थिति को जानें |
| · ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड जानना | · अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करें |
| · खुद के अकाउंट में फंड ट्रांसफर | · किसी अन्य के अकाउंट में फंड ट्रांसफर |
| · चेक भुगतान रोकें | ऑनलाइन अकाउंट खोलें |
| · टैक्स भुगतान | · बिल भुगतान |
नेट बैंकिंग को सक्रिय करने के लिए यूज़र आईडी, लॉग-इन पासवर्ड और ट्रांजेक्शन पासवर्ड का उपयोग किया जाता है
ये भी पढ़ें: पैसे ट्रान्सफर करने के लिए NEFT की टाइमिंग क्या है
एक बार जब आप यूज़र आईडी, लॉग-इन पासवर्ड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ट्रांजेक्शन पासवर्ड प्राप्त कर लेते हैं, तो आप आसानी से अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग-इन कर सकते हैं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। आपको नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा:

मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें


ये भी पढ़ें: ATM से पैसे कैसे ट्रान्सफर करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
फंड ट्रांसफर करने के लिए रिसीवर/ प्राप्तकर्ता को पहले एक लाभार्थी के रूप में जोड़ना होगा। लाभार्थी को जोड़ने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करने की आवश्यकता है:
लाभार्थी को जोड़ने की पुष्टि करने के बाद, तीन ग्रिड वैल्यू दर्ज किए जाते हैं। यदि ग्रिड प्रमाणीकरण सफल होता है, तो लाभार्थी को जोड़ा जाता है
साथ ही, यदि फॉर्म पहली बार पूरी तरह से नहीं भरा जा सका है, तो यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को उस फॉर्म को जारी रखने में सक्षम बनाता है, जहाँ से उन्होंने छोड़ा था।
ये भी पढ़ें: UPI पिन क्या है और कैसे सेट करें
| ट्रांजेक्शन का प्रकार | शुल्क |
| NEFT के लिए | |
| ₹ 10,000 | ₹ 2.50 |
| ₹ 10,000 से ₹ 1 लाख तक | ₹ 5 |
| ₹ 1 लाख से ₹ 2 लाख तक | ₹ 15 |
| ₹ 2 लाख से अधिक | ₹ 25 |
| RTGS के लिए | |
| ₹ 2 लाख से ₹ 5 लाख तक | · सुबह 8 से 11 बजे – ₹ 25
· सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक- ₹ 27 · दोपहर 4.30 बजे से – ₹ 30 · रात 2.30 बजे के बाद – ₹ 30 |
| ₹ 5 लाख से अधिक | · सुबह 8 से 11 बजे – ₹50
· सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक -₹ 52 ·दोपहर 1 बजे से दोपहर 4.30 बजे – ₹ 55 · दोपहर 4.30 बजे के बाद -₹ 55 |
करने योग्य:
क्या न करें:
जहां तक संभव हो नेट बैंकिंग का उपयोग करने के लिए सार्वजनिक कामकाज का उपयोग न करें
कभी–कभी जब उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर विश्वसनीय साइटों में CBI वेबसाइट नहीं जोड़ी जाती है, तो सुरक्षा प्रमाणपत्र समस्या जेनरेट होती है। इस समस्या को हल करने के लिए, इन निर्देशों का पालन करें:
नेट बैंकिंग पेज बंद करें। अब, बिना किसी और सुरक्षा प्रमाणपत्र समस्या के इसे उपयोग करने के लिए एप्लिकेशन को फिर से खोलें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
CBI अपने ग्राहकों को निरंतर सहायता प्रदान करती है और मदद करती है। सभी खाताधारक ग्राहक देखभाल कर्मचारियों के साथ किसी भी मुद्दे, समस्या या भ्रम पर बात कर सकते हैं। निम्नलिखित जानकारी CBI ग्राहक देखभाल सुविधा से संपर्क करने में मदद करेंगे:
मुंबई मुख्यालय टेलीफोन नंबर: 022-6638 7777
कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर (24 घंटे) -1800 22 1911
प्रश्न. SBI इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए न्यूनतम बैलेंस कितना होना चाहिए?
उत्तर: हां, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने के लिए आपके अकाउंट में न्यूनतम 5,000 रु. होने चाहिए। जिस पर बैंक मैनेजर द्वारा छूट दी जा सकती है।
प्रश्न. अगर यूज़र शहर से बाहर है तो क्या वह नेट बैंकिंग अकाउंट को एक्सेस कर सकता है?
उत्तर. हाँ, जब तक उनके पास इंटरनेट की सुविधा है, तब तक वह अपने नेट बैंकिंग अकाउंट को दुनिया में कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या कोई ब्रांच किसी अन्य ब्रांच के ग्राहक द्वारा किए गए नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के आवेदन को स्वीकार कर सकता है?
उत्तर. हाँ, एक CBI ब्रांच किसी अन्य ब्रांच के ग्राहक द्वारा किए गए इंटरनेट बैंकिंग के आवेदन को स्वीकार कर सकता है।
प्रश्न.NEFT/RTGS के ज़रिए पैसे ट्रांसफर करने की सीमा क्या है?
| कॉर्पोरेट अकाउंट के लिए | पर्सनल अकाउंट के लिए | |||
| हर ट्रांजैक्शन पर | NEFT | प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर | हर दिन | |
| NEFT | ₹10 करोड़ | ₹100 करोड़ | ₹2 लाख | ₹10 लाख |
| RTGS | ₹10 करोड़ | ₹100 करोड़ | ₹5 लाख | ₹10 लाख |
प्रश्न. NEFT स्टेटस को कैसे चेक करें?
उत्तर: ‘Transfer’ मेनू में जाकर स्टेटस चेक करने के लिए ‘NEFT 24×7 UTR Enquiry’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर स्टेटस ’failed’ दिखाता है तो नया ट्रांजैक्शन करें।