Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है, जो भारत में बैंकों के सभी अवकाश के दिनों की जानकारी होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई मई माह की बैंक अवकाश की लिस्ट निम्नलिखित है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी अवकाश सभी क्षेत्रों के बैंकों पर लागू नहीं हैं। साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक की छुट्टी होती है। मई 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2025) निम्नलिखित है।
मई 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays in May 2025) निम्नलिखित है-
| दिनांक | दिन | छुट्टी का विवरण | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 1 मई, 2025 | गुरुवार | महाराष्ट्र दिवस / मई दिवस (मजदूर दिवस) | बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, इंफाल, कोच्चि, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम |
| 9 मई, 2025 | शुक्रवार | रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन | कोलकाता |
| 12 मई, 2025 | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा | अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर |
| 16 मई, 2025 | शुक्रवार | राज्य दिवस | गंगटोक |
| 26 मई, 2025 | सोमवार | काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन | अगरतला |
| 29 मई, 2025 | गुरुवार | महाराणा प्रताप जयंती | शिमला |
नोट: यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपरोक्त छुट्टियों के अलावा, एक महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार बैंक की छुट्टियां हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छुट्टियों का पालन करते हैं। पहली, तीसरी और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।
| दिनांक | अवकाश | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 10 मई, 2025 | दूसरा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
| 24 मई, 2025 | चौथा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने NEFT भुगतान सेवा को 24 × 7 (पूरे वर्ष) के लिए उपलब्ध कराया है। NEFT भुगतान सेवा जैसे IMPS अब 24 × 7, 365 दिन (बैंक की छुट्टियों सहित) उपलब्ध है। इसलिए, NEFT सेवाओं का लाभ मई के महीने में 24 × 7 लिया जा सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार और महीने में सभी रविवार RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के लिए अवकाश हैं। मई 2025 के महीने में RTGS के अवकाश की लिस्ट निम्नलिखित है।
| मई 2025 के RTGS अवकाश | |
| तारीख़ | अवकाश |
| 4 मई, 2025 | रविवार |
| 10 मई, 2025 | दूसरा शनिवार |
| 11 मई, 2025 | रविवार |
| 18 मई, 2025 | रविवार |
| 24 मई, 2025 | चौथा शनिवार |
| 25 मई, 2025 | रविवार |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
कोई ट्रांजेक्शन करने या बैंक अवकाश के दिनों में अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, बैंक ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं। निम्नलिखित बैंकिंग सेवाओं को मई 2025 में बैंक हॉलिडे (May 2025 Bank Holidays) होने पर भी उपयोग किया जा सकता है –