Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है, जिसमें भारत में बैंकों के सभी अवकाश के दिनों की जानकारी होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई फरवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays List in February 2025) निम्नलिखित है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी अवकाश सभी क्षेत्रों के बैंकों पर लागू नहीं हैं। साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक की छुट्टी (Bank Holiday 2025) होती है।
फरवरी 2025 में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List 2025) निम्नलिखित है –
| दिनांक | दिन | छुट्टी का विवरण | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 3 फरवरी, 2025 | सोमवार | सरस्वती पूजा | अगरतला |
| 11 फरवरी, 2025 | मंगलवार | थाई पुसम | चेन्नई |
| 12 फरवरी, 2025 | बुधवार | गुरू रविदास जयंती | शिमला |
| 15 फरवरी, 2025 | शनिवार | लुई-नगाई-नी | इंफाल |
| 19 फरवरी, 2025 | बुधवार | छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती | बेलापुर, मुंबई, नागपुर |
| 20 फरवरी, 2025 | गुरुवार | राज्य दिवस | आइजोल. ईटानगर |
| 26 फरवरी, 2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि | अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानूपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुअन्नंतपुरम |
| 28 फरवरी, 2025 | शुक्रवार | विज्ञप्ति | गंगटोक |
नोट: यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपरोक्त छुट्टियों के अलावा, हर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार बैंक की छुट्टियां होती हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छुट्टियों का पालन करते हैं। पहली, तीसरी और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।
| दिनांक | अवकाश | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 8 फरवरी, 2025 | दूसरा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
| 15 फरवरी, 2025 | लुइ-नगई-नी (तीसरा शनिवार) | इंफाल |
| 22 फरवरी, 2025 | चौथा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने NEFT भुगतान सेवा को 24×7 (पूरे वर्ष) के लिए उपलब्ध कराया है। NEFT भुगतान सेवा जैसे IMPS अब 24×7, 365 दिन (बैंक की छुट्टियों सहित) उपलब्ध है। इसलिए, NEFT सेवाओं का लाभ फरवरी के महीने में 24×7 लिया जा सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार और महीने में सभी रविवार RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के लिए अवकाश हैं। फरवरी 2020 के महीने में RTGS के अवकाश की लिस्ट निम्नलिखित है।
| फरवरी 2025 में RTGS अवकाश | |
| तारीख़ | अवकाश |
| 2 फरवरी, 2025 | रविवार |
| 8 फरवरी, 2025 | दूसरा शनिवार |
| 9 फरवरी, 2025 | रविवार |
| 16 फरवरी, 2025 | रविवार |
| 22 फरवरी, 2025 | चौथा शनिवार |
| 23 फरवरी, 2025 | रविवार |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
कोई ट्रांजेक्शन करने या बैंक अवकाश के दिनों में अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, बैंक ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं। निम्नलिखित बैंकिंग सेवाओं को फरवरी 2025 में बैंक अवकाश पर भी उपयोग किया जा सकता है –