Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है, जो भारत में बैंकों के सभी अवकाश के दिनों की जानकारी होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई मार्च माह की बैंक अवकाश की लिस्ट (Bank Holiday List 2025) निम्नलिखित है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी अवकाश सभी क्षेत्रों के बैंकों पर लागू नहीं हैं। साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक की छुट्टी होती है। मार्च 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List in March 2025) निम्नलिखित है।
मार्च 2025 में बैंक की अवकाश की लिस्ट निम्नलिखित है –
| दिनांक | दिन | छुट्टी का विवरण | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 7 मार्च, 2025 | सोमवार | चापचर कुट | आइजोल |
| 13 मार्च, 2025 | गुरुवार | होलिका /दोलजात्रा / होली/ मो. हज़रत अली का जन्मदिन | कानपुर, लखनऊ, रांची |
| 14 मार्च, 2025 | शुक्रवार | होली (दूसरा दिन) / धुलेटि / योसंग 2वाँ दिन | अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला |
| 15 मार्च, 2025 | शनिवार | होली | अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना |
| 22 मार्च, 2025 | शनिवार | बिहार दिवस | पटना |
| 27 मार्च, 2025 | गुरुवार | सब-अ-कदर | जम्मू, श्रीनगर |
| 28 मार्च, 2025 | शुक्रवार | जुमत-अल-विदा | जम्मू, श्रीनगर |
| 31 मार्च, 2025 | सोमवार | रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शावल-1)/ | अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
नोट: यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपरोक्त छुट्टियों के अलावा, एक महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार बैंक की छुट्टियां हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छुट्टियों का पालन करते हैं। पहली, तीसरी और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।
| दिनांक | छुट्टी का विवरण | क्षेत्रीय कार्यालय |
| 8 मार्च | दूसरा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
| 22 मार्च | चौथा शनिवार | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक छुट्टियों के अलावा, RTGS के तहत भी कुछ छुट्टियां हैं। 2025 में मार्च के महीने के लिए NEFT और RTGS छुट्टियां निम्नलिखित हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने NEFT भुगतान सेवा को 24 × 7 (पूरे वर्ष) के लिए उपलब्ध कराया है। NEFT भुगतान सेवा जैसे IMPS अब 24 × 7, 365 दिन (बैंक की छुट्टियों सहित) उपलब्ध है। इसलिए, NEFT सेवाओं का लाभ मार्च के महीने में 24 × 7 लिया जा सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, 2 और 4 शनिवार और महीने में सभी रविवार RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) भारत के प्रत्येक बैंक के लिए अवकाश हैं। मार्च 2025 के महीने में RTGS के अवकाश की लिस्ट निम्नलिखित है।
| मार्च 2025 में RTGS अवकाश | |
| तारीख़ | अवकाश |
| 2 मार्च , 2025 | रविवार |
| 8 मार्च , 2025 | दूसरा शनिवार |
| 9 मार्च, 2025 | रविवार |
| 16 मार्च, 2025 | रविवार |
| 22 मार्च, 2025 | चौथा शनिवार |
| 23 मार्च, 2025 | रविवार |
| 30 मार्च, 2025 | रविवार |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
कोई ट्रांजेक्शन करने या बैंक अवकाश के दिनों में अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, बैंक ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं। निम्नलिखित बैंकिंग सेवाओं को मार्च 2025 में बैंक अवकाश पर भी उपयोग किया जा सकता है –