Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
एक्सिस बैंक ने परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड जारी किया है जिससे कॉर्पोरेट ग्राहक का पूरा नियंत्रण रहे कि उसका कार्ड कब, कहाँ और कैसे इस्तेमाल हो रहा है। ट्रांजैक्शन-स्तर पर अथॉरिटी और वर्चुअल अकाउंट की वजह से ग्राहकों के लिए अपने कार्ड के ऊपर नियंत्रण रखना मुमकिन है।
इस क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं और लाभ निम्नलिखित हैं:
सुरक्षित – वर्चुअल अकाउंट की मदद से ग्राहक अपने खर्चे पर नज़र रख सकते हैं। हर ट्रांजेक्शन का एक विशेष खाता नम्बर होता है। इससे धोखाधड़ी के मामले कम होते हैं साथ ही साथ पैसों की फिजूलखर्ची और कार्डधारक के बिना आज्ञा के ट्रांजेक्शन नहीं हो सकता है।
ऑनलाइन सुविधा – इस सुविधा की मदद से ग्राहकों की ज़रूरतों के हिसाब से तुरंत वर्चुअल कार्ड बना सकते हैं। जो भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होते हैं उसकी पूरी जानकारी कार्डधारक को मिलती है। भुगतान से जुडी कोई भी ज़रूरी जानकारी को ट्रांजैक्शन के साथ जोड़ा जा सकता है।
प्रोग्राम से कैश फ्लो और रेवेन्यू बढ़ता है – ग्राहक टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और सप्लायर्स के लिए अपने भुगतान को बढ़ा सकते हैं। वो अपने पर्चेसिंग कार्ड प्रोग्राम के फायदों को बढ़ा सकते हैं। खुद के लिए बनाये गए टूल्स कर्मचारी की सहमति का भी समर्थन करते हैं, मंज़ूरी की प्रक्रिया के वक़्त को कम करते हैं और सबसे ज़रूरी किसी की भी कंपनी को धोखाधड़ी से बचाते हैं।
सही उपयोग चुनने का अधिकार- कार्डधारक अपने अनुकूल उपयोग को चुन सकते हैं। कार्डधारक हर महीने हर एक ट्रांजैक्शन के लिए पैसे खर्च करने की लिमिट तय कर सकते हैं। बैच फाइल अपलोड करके ग्राहक वर्चुअल अकाउंट नंबर बना सकते हैं। हर इंसान जिसके पास कार्ड है उसके लिए हर महीने की अधिकतम लिमिट को भी तय किया जा सकता है।
सपोर्ट एंड गाइडेंस – क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम (वेब आधारित) की सफलता को तय करने के लिए रिलेशनशिप मैनेजर और सपोर्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर दिया गया है।
| फीस / शुल्क | राशि |
| जोइनिंग/ वार्षिक फीस | आवेदन के समय बैंक बताएगा |
| ब्याज दर | 2.95% प्रति महिना |
| ATM द्वारा नकदी निकालने पर | राशि का 2.5% या ₹ 500 जो भी ज्यादा होगा |
| कार्ड बिल भुगतान नकदी में करने पर | ₹ 50 |
| कार्ड बदलने पर शुल्क | शून्य |
| कॉर्पोरेट लायबिलिटी क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान देरी से करने पर | बकाया राशि 3% या ₹ 350, जो अधिक हो |
| इंडिविजुअल लायबिलिटी क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान देरी से करने पर | • ₹ 2,000 का बिल होने पर = ₹ 300
• ₹ 5,000 का बिल होने पर = ₹ 400 • ₹ 5001 से अधिक का बिल होने पर ₹ 600 |
| फ्यूल सरचार्ज छूट | ₹ 400 से लेकर ₹ 4000 तक का फ्यूल खरीदने पर 1% |
| अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर शुल्क | राशि का 3.5% |
एक्सिस बैंक द्वारा किस योग्यता के आधार पर परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड का आवेदन स्वीकार करता है ये पूरी तरह बैंक के विवेक पर निर्भर है। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज बैंक में जमा करने होंगें:
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जिन लोगों को भी परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड के लिए आवेदन करने में रूचि है वो एक्सिस बैंक में जाकर कर सकते हैं। बैंक आधिकारी आवेदन फॉर्म देगा, जिसे आवेदक को भरना होगा। उसके बाद वो उसे पूरी प्रक्रिया समझायेंगे।
परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड के लिए आवेदन करने का दूसरा तरीका है एक्सिस बैंक की वेबसाइट से आवेदन करना।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या मैं एक्सिस बैंक परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, आप एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर जाकर परचेस कण्ट्रोल वर्चुअल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. ऐड-ऑन कार्ड की जॉइनिंग और सालाना फीस कितनी है?
उत्तर: ऐड-ऑन जॉइनिंग के लिए कोई फीस नहीं है और न ही ऐड-ऑन कार्ड की सालाना फीस है।