Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार या विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) या नामांकन पहचान संख्या (ईआईडी) हमें कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ देता है। लेकिन कभी- कभी हम में से कई अपना आधार/ यूआईडी/ ईआईडी खो देते हैं (Retrieve Lost UID/EID), या फिर कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में इसे फिर से प्राप्त करने के लिए यूआईडीएआई द्वारा ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
जिसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन जा सकते हैं, एमआधार ऐप का उपयोग कर सकते हैं या फिर अपने निकटतम स्थायी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। खोया हुआ या भूला हुआ आधार नंबर कैसे निकाले, इसके विभिन्न तरीकों के बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें:
आप अपने खोये हुए आधार या यूआईडी को फिर से ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं I इसके लिए आपको कुछ चरणों का पालन करना होगा, जो इस प्रकार हैं :-
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अपने आधार/ यूआईडी/ ईआईडी को पुनः प्राप्त करने के लिए एमआधार ऐप (mAadhaar App) का उपयोग इस प्रकार किया जा सकता है :-
अगर आपके पास अपने आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी नहीं है, तब आपको अपना यूआईडी या ईआईडी फिर से प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम स्थायी नामांकन केंद्र पर जाना होगा। इसके लिए आपको इन प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा :-
नोट :- इसके अलावा आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आधार सेवा केंद्र पर 30 रुपये के मामूली शुल्क का भुगतान करके इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगाएं
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न 1. क्या मुझे अपने खोए हुए यूआईडी/ ईआईडी को फिर से प्राप्त करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?
उत्तर: आपको अपने खोए हुए यूआईडी व ईआईडी को फिर से पाने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है I
प्रश्न 2. क्या मुझे अपने यूआईडी/ ईआईडी को पुनः प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, आप यूआईडीएआई स्व-सेवा पोर्टल को बगैर किसी शुल्क के फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।
प्रश्न: 3. मैं अपने यूआईडी/ ईआईडी को पुनः प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता कैसे लगा सकता हूँ ?
उत्तर: आप अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता आसानी से लगा सकते हैं I इसके लिए यहाँ क्लिक करेंI
प्रश्न 4. आधार के साथ रजिस्टर किया हुआ मेरा मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है। क्या मैं अपना खोया हुआ आधार ऑनलाइन फिर से पा सकता हूँ ?
उत्तर: हां, यदि आपकी ईमेल आईडी आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप अपने ईमेल पर ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं और अपने खोए हुए या भूल गए यूआईडी/ ईआईडी को ऑनलाइन फिर से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ईमेल भी आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको ऑफलाइन सेवा की सहायता लेनी पड़ेगी I
प्रश्न 5. मेरे पास आधार कार्ड नहीं है और मैं अपना नामांकन दस्तावेज भी कहीं रखकर भूल गया हूँ I क्या मुझे फिर से आधार के लिए आवेदन करना होगा ?
उत्तर: नहीं। आप बस एक आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक विवरण दे दें । सत्यापन के बाद, आपको अपना आधार यूआईडी/ ईआईडी प्राप्त होगा। इसके अलावा, आप नामांकन केंद्र पर भी जाकर अपने आधार की स्थिति का पता लगा सकते हैं। आपको आधार कार्ड के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही प्रक्रियाधीन है।
प्रश्न 6. यदि मैं अपने खोए हुए आधार को फिर से ऑनलाइन प्राप्त करता हूँ, तो क्या यूआईडीएआई मुझे एक नया आधार कार्ड भेजेगा ?
उत्तर: नहीं, अगर आप अपने खोए हुए आधार को ऑनलाइन पुनः प्राप्त करते हैं, तो यूआईडीएआई आपको नया आधार कार्ड नहीं भेजता है I हालाँकि, आप ऑनलाइन ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन PVC आधार कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ई-आधार भी भौतिक आधार कार्ड के समान ही वैध और स्वीकार्य है।
प्रश्न. आधार कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: आधार कार्ड चेक करने का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीका मौजूद है। ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए UIDAI, एनरोलमेंट नंबर की ज़रूरत होती है। जबकि ऑफलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। आधार कार्ड स्टेटस चेक (Check Aadhaar Update Status) के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।