Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर कस्टमर विभिन्न ब्याज दरों, लोन राशि और लोन अवधि के लिए अपने पर्सनल लोन पर दी जाने वाली ईएमआई, कुल ब्याज और लोन राशि का पता लगा सकते हैं। टाटा कैपिटल पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर के इस्तेमाल से लोन आवेदक अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर उपयुक्त EMI और लोन अवधि के बारे में जान सकते हैं। टाटा कैपिटल पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है जिसकी मदद से कस्टमर्स अपने पर्सनल लोन की EMI को कैलकुलेट कर सकते हैं। टाटा कैपिटल पर्सनल लोन की ब्याज दर, लोन राशि और भुगतान अवधि के आधार पर EMI अलग–अलग होती है। इसके अलावा आप पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से यह जान सकते हैं कि लोन की भुगतान अवधि कितनी कम या ज़्यादा रखने पर आपकी EMI कितनी होगी।
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.99% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं, कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन लेने पर कस्मटर्स को कम ईएमआई और ब्याज का भुगतान करना होगा। जबकि, अधिक दरों पर पर्सनल लोन लेने पर कस्टमर्स को अधिक ईएमआई और ब्याज का भुगतान करना होगा। इस तरह, टाटा कैपिटल पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले टॉप बैंक/NBFCs द्वारा दी जाने वाली पर्सनल लोन की ब्याज दरों की तुलना करना ज़रूरी है।
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन 6 साल तक की भुगतान अवधि के साथ आते हैं। कस्टमर्स लंबी भुगतान अवधि का विकल्प चुनकर अपनी ईएमआई पर बचत कर सकते हैं। हालांकि, इससे पर्सनल लोन की कुल ब्याज़ में भी इज़ाफा होता है। इसलिए, टाटा कैपिटल पर्सनल लोन के आवेदकों को अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर उपयुक्त लोन अवधि का पता लगाने के लिए टाटा कैपिटल पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करना चाहिए।
आवेदक टाटा कैपिटल से 35 लाख रु. तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन राशि जितनी ज्यादा होगी, ईएमआई और कुल ब्याज़ उतनी ही अधिक होगी। यह जानना महत्वपूर्ण है कि पर्सनल लोन की योग्यता मुख्य रूप से भुगतान क्षमता और लोन की अवधि पर निर्भर करती है।
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें।
अप्लाई करें
ऑनलाइन टाटा कैपिटल पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करने के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के ज़रिए आवेदक बिना किसी परेशानी के लोन की EMI कैलकुलेट कर सकते हैं। EMI निकालने के लिए सिर्फ लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज करनी पड़ती है।
टाटा कैपिटल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर आसानी से पर्सनल लोन आवेदकों को EMI का पता लगाने में मदद करता है। इसके अलावा एक ऑनलाइन टूल होने की वजह से इसमें मैन्युअल कैलकुलेशन की तरह गलतियां होने की संभावना नहीं होती।
फिक्स्ड ब्याज दरों पर लिए गए पर्सनल लोन की EMI पूरी लोन अवधि के दौरान समान रहती है। अगर आप लोन लेने से पहले ही EMI का पता कर लें तो आप अपने मासिक खर्चों को मैनेज कर सकते हैं।
बैंक / NBFC आम तौर पर उन लोगों को पर्सनल लोन प्रदान करते हैं जिनकी कुल EMI (लिये जाने वाले पर्सनल लोन की EMI समेत), उनके मासिक इनकम के 50%-60% से अधिक नहीं होती। टाटा कैपिटल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर आवेदक को अपनी EMI का पता चलेगा। अधिक EMI होने पर वे लंबी अवधि या कम राशि का लोन लेकर अपनी EMI को कम कर सकते हैं। ऐसा करने से आवेदक के पर्सनल लोन के अप्रूव होने की संभावना में सुधार होगा।