Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
EPF योजना के सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ नई EPF I-शिकायत मैनेजमेंट सिस्टम पर जाकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यहां पर शिकायतकर्ता अपने प्रश्नों और शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं और लंबित पड़ी शिकायतों के लिए रिमाइंडर भेज सकते हैं और उनके आवेदन का स्टेटस/ स्तिथि जान सकते हैं।
निम्नलिखित मामलों से जुड़ी शिकायत इस शिकायत मैनेजमेंट के साथ रजिस्टर्ड की जा सकती है –
इस प्लेटफ़ॉर्म पर शिकायत दर्ज करने के लिए टॉप लिस्ट से ‘Register Grievance’ विकल्प चुनें और आपको शिकायत फ़ॉर्म पर भेजा जाएगा

इस फॉर्म में निम्नलिखित जगहों को तीन भागों में बांटा गया है, जैसे कि EPF जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी और शिकायत जानकारी पूरे फॉर्म को भरने और जमा करने के लिए दिए गए तरीके का पालन करें।



अपनी EPF शिकायत का स्टेटस जानें
जिन सदस्यों ने अपनी शिकायत आई-ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम में रजिस्टर्ड की है, वह अपनी शिकायत का स्टेटस इस वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।


अगर आपकी EPF शिकायत को उचित समय सीमा के भीतर हल नहीं किया जाता है, तो आप EPF आई-शिकायत मैनेजमेंट सिस्टम पर जाकर EPFO को रिमाइंडर भेज सकते हैं ।


प्रश्न. मैं अपनी PF शिकायत का स्टेटस/ स्थिति को कैसे जान सकता हूं?
उत्तर: आप आधिकारिक वेबसाइट पर टॉप मेनू बार पर ‘View Status’ सेक्शन के तहत अपनी पीएफ शिकायत की स्थिति को जान सकते हैं ।
प्रश्न. मैं EPF कस्टमर केयर से कैसे संपर्क कर सकता हूं?
उत्तर: आप शिकायत दर्ज कराने के लिए EPF कस्टमर केयर से संपर्क उनके टोल-फ्री नंबर 1800 118 005 कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपना EPF शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: EPF शिकायत के लिए आवेदन करने के बाद, आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। यह सुझाव दिया जाता है कि यदि आप अपना पासवर्ड या लॉगिन जानकारी भूल जाते हैं तो आप भविष्य में उपयोग के लिए अपना रजिस्ट्रे-शन नंबर सहेज कर रखेंगे।